हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 21 मई, 2019

1. इंडोनेशिया का राष्ट्रपति पुनः किसे चुना गया है?
उत्तर – जोको विदोदो
जोको विदोदो को पुनः इंडोनेशिया का राष्ट्रपति चुना गया है। पिछले माह हुए राष्ट्रपति चुनावों में जोको विदोदो को 55.5% मत मिले। उनके मुख्य प्रतिद्वंदी पूर्व जनरल प्रबोवो सुबियांतो थे।
जोको विदोदो
जोको विदोदो इन्डोनेशियाई रराजनेता हैं, उनका जन्म 21 जून, 1961 को हुआ था। वे इंडोनेशिया के सातवें तथा मौजूदा राष्ट्रपति हैं। वे PDI-P पार्टी से जुड़े हुए हैं। वे 2005 से 2012 तक सुरकर्ता के मेयर रहे। इसके बाद वे 2012 से 2014 तक जकार्ता के गवर्नर रहे।
इंडोनेशिया
इंडोनेशिया दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश है, यह हिन्द महासागर तथा प्रशांत महासागर के बीच में स्थित है। यह विश्व का सबसे बड़ा द्वीपीय राष्ट्र है, इसमें 17,000 से अधिक द्वीप हैं। इंडोनेशिया का क्षेत्रफल 19,04,569 वर्ग किलोमीटर है। इसकी जनसँख्या 26 करोड़ से अधिक है। इसकी मुद्रा इन्डोनेशियाई रूपया है। इंडोनेशिया की थलीय सीमा पापुआ न्यू गिनी, ईस्ट तिमोर तथा मलेशिया से लगती है।
2. क्राइस्टचर्च कॉल नामक पहल की शुरुआत किस देश ने की है?
उत्तर – न्यूजीलैंड
पेरिस शिखर सम्मेलन में फ्रांस के राष्ट्रपति एमनुअल मैक्रॉन तथा न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्देर्न ने आतंकवाद तथा हिंसा से सम्बंधित ऑनलाइन सामग्री को समाप्त करने के लिए “क्राइस्टचर्च कॉल” को लांच किया था। इसी वर्ष मार्च में न्यूजीलैंड में दो मस्जिदों में हुई गोलीबारी में 51 लोगों की मौत हो गयी थी। हमलावर ने इस घटना का ऑनलाइन प्रसारण किया था। इस घटना के बाद ऑनलाइन आतंकवादी सामग्री को ख़त्म करने के लिए कवायद तेज़ हुई थी।
3. समलैंगिक विवाह को कानूनी मंज़ूरी देने वाला पहला एशियाई देश कौन सा बना?
उत्तर – ताइवान
ताइवान ने 17 मई, 2019 को देश में समलैंगिक विवाह को मंज़ूरी दे दी है, इसके साथ ही ताइवान समलैंगिक विवाह को मंज़ूरी देने वाला पहला देश बन गया है। अब समलैंगिक विवाह का पंजीकरण सरकारी एजेंसियों में किया जा सकेगा। इसके लिए ताइवान में बिल पारित किया गया। इस बिल के द्वारा LGBTQ लोगों को पूर्ण वैवाहिक अधिकार प्रदान किये गये।
4. जॉन एफ. कैनेडी प्रोफाइल इन करेज अवार्ड 2019 से किसे सम्मानित किया गया?
उत्तर – नैंसी पेलोसी
अमेरिकी राजनेता नैंसी पेलोसी को जॉन एफ. कैनेडी प्रोफाइल इन करेज अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान 2010 में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के स्वास्थ्य सुरक्षा कानून को पारित करने के लिए किये गये प्रयास के लिए दिया गया है। नैंसी पेलोसी जनवरी, 2019 से संयुक्त राष्ट्र हाउस ऑफ़ रीप्रेजेंटेटिव की स्पीकर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें सर्वप्रथम 1987 में कांग्रेस के लिए चुना गया था। वे स्पीकर के रूप में कार्य करने वाली एकमात्र महिला हैं। वे अमेरिका के इतिहास में सबसे ऊँचे निर्वाचित रैंक पर कार्य करने वाली महिला हैं।
5. हाल ही में द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस कब मनाया गया?
उत्तर – 16 मई
16 मई को द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस मनाया गया, इसे यूनेस्को द्वारा मनाया गया। इसका उद्देश्य हमारे रोज़मर्रा के जीवन में प्रकाश के महत्व को रेखांकित करना है। यह दिवस 1960 में भौतिकशास्त्री तथा इंजिनियर थियोडोर मैमन के प्रथम सफल लेज़र बीम ऑपरेशन की स्मृति में मनाया जाता है।
6. भारत में पाकिस्तान का नया उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – मुइनुल हक़
मुइनुल हक़ को भारत में पाकिस्तान का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है, वे वर्तमान में फ्रांस में पाकिस्तान के एम्बेसडर हैं। मार्च 2019 में सोहेल महमूद की विदेश सचिव के रूप में नियुक्ति के पश्चात् भारत में पाकिस्तान उच्चायुक्त का पद खाली चल रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत और चीन समेत दो दर्ज़न से अधिक एम्बेसडरों की नियुक्ति को मंज़ूरी दी है।
7. हाल ही में निकी लौदा का निधन हुआ, वे किस खेल से सम्बंधित थे?
उत्तर – फार्मूला वन
हाल ही में फार्मूला वन चैंपियन निकी लौदा का निधन 20 मई, 2019 को ऑस्ट्रिया के विएना में हुआ। वे तीन बार के फार्मूला वन चैंपियन थे। उन्होंने 1975 तथा 1977 में फेरारी के लिए खिताब जीता। इसके बाद 1984 में उन्होंने मैकलारेन के लिए फार्मूला वन का खिताब जीता था।
8. किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने अल्टिमा थ्यूल नामक ऑब्जेक्ट पर जल के साक्ष्य प्राप्त किये हैं?
उत्तर – नासा
नासा को हाल ही में अल्टिमा थ्यूल नामक ट्रांस-नेच्युनियन ऑब्जेक्ट पर जल के साक्ष्य मिले हैं। यह जल बर्फ, मेथनॉल तथा आर्गेनिक मॉलिक्यूल का मिश्रण है। यह ऑब्जेक्ट कुइपर बेल्ट में स्थित है। यह कुइपर बेल्ट के शोध में एक नया मील का पत्थर सिद्ध होगा।
अल्टिमा थ्यूल
• अल्टिमा थ्यूल में लाल रंग के दो बड़े हिस्से एक पतले से भाग से जुड़े हुए हैं।
• अल्टिमा थ्यूल पृथ्वी से 4 अरब मील (6.4 अरब किलोमीटर) दूर है।
• अल्टिमा थ्यूल एक प्रोपेलर की भाँती घूम रहा है।
न्यू होराइजन मिशन
• न्यू होराइजन मिशन एक अंतर्ग्रहीय मिशन है, यह नासा के न्यू फ्रंटियर्स कार्यक्रम का हिस्सा है। इस कार्यक्रम को वर्ष 2006 में लांच किया गया था।
• इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य 2015 में प्लूटो सिस्टम के अध्ययन के लिए इसके निकट उड़ान (फ्लाईबाय) भरना था।
• इस कार्यक्रम का द्वितीय मिशन कुइपर बेल्ट के एक या एक से अधिक बोजेक्ट के निकट उड़ान भरना था।
• न्यू होराइजन मिशन का उद्देश्य हमारे सौर मंडल के दूरस्थ किनारे के बारे में जानकारी प्राप्त करना है। कुइपर बेल्ट काफी हद तक रहस्यमय क्षेत्र है, इसके बारे में अधिक जानकारी मौजूद नहीं है।
9. फुटबॉल लीग बुंडेसलीगा 2018-19 का खिताब किस टीम ने जीता?
उत्तर – बायर्न म्युनिक
विश्व के सबसे लोकप्रिय फुटबॉल क्लबों में से एक बायर्न म्युनिक ने बुंडेसलीगा का 2018-19 का खिताब जीत लिया है। बुंडेसलीगा जर्मनी की टॉप डिवीज़न फुटबॉल लीग है। अपने अंतिम मैच में बायर्न म्युनिक ने आइनट्राक्ट फ़्रंकफ़र्ट को 5-1 से पराजित किया। बायर्न म्युनिक के बोरुस्सिया डोर्टमंड से केवल दो अंक अधिक हैं। यह फ़्रांसिसी खिलाड़ी फ्रैंक रिबेरी तथा डच खिलाड़ी आरेन रोब्बेन का बायर्न म्युनिक के साथ आखिरी मैच था। बायर्न म्युनिक के रोबर्ट लेवान्दोसकी लीग के टॉप स्कोरर रहे, उन्होंने लीग में 22 गोल किये। इस सीजन लीग में दूसरे स्थान पर डोर्टमंड रहा। तीसरे स्थान पर आरबी लायप्ज़िग रहा, जबकि चौथे स्थान पर बायर लीवरकुज़ेन रहा।
बायर्न म्युनिक
बार्यन म्युनिक एक अति लोकप्रिय जर्मन फुटबॉल क्लब है, यह फुटबॉल क्लब जर्मनी की बुंडेसलीगा फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेता है। इस फुटबॉल क्लब की स्थापना 27 फरवरी, 1900 को की गयी थी। वर्तमान में बायर्न म्युनिक में मनुएल नॉयर, थॉमस मुलर, डेविड अलाबा, हामेज़ रोड्रीगेज़, रोबर्ट लेवान्दोसकी जैसे दिग्गज खिलाड़ी खेलते हैं।
बुंडेसलीगा
बुंडेसलीगा जर्मनी की लोकप्रिय प्रोफेशनल फुटबॉल लीग है। इसकी स्थापना 1963 में की गयी थी। इसमें 18 टीमें हिस्सा लेती हैं। अब तक बायर्न म्युनिक सर्वाधिक 29 बार बुंडेसलीगा का खिताब जीत चुकी है। इस लीग में बायर्न म्युनिक, बोरुस्सिया डोर्टमंड, बोरुस्सिया मोकेनग्लाडबाक, फोर्चुना डसलडोर्फ़, फ्रायबर्ग, होफेनहाएम, शाल्का, आरबी लायप्ज़िग जैसे फुटबॉल क्लब हिस्सा लेते हैं।
10. अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 18 मई
प्रतिवर्ष 18 मई को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान, संस्कृति की समृद्धि तथा आपसी समझ में संग्रहालय के महत्त्व पर प्रकाश डालना है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की थीम “सांस्कृतिक केंद्र के रूप में संग्रहालय : परंपरा का भविष्य” है।

Advertisement

Comments

  • Dilip Yadav
    Reply

    Nice news thank you sir

  • Santosh kumar
    Reply

    Thank you so much sir mujhe esi sight ki jarurat thi thank you so much

  • Divya Prakash Verma
    Reply

    Good Job ~~

  • Podar
    Reply

    Perfect.

  • Maheshwar Patle
    Reply

    thanks very much sir daily current affairs

  • Rakesh Kumar
    Reply

    ???? ????? ???

  • Pawan Kumar
    Reply

    Leatest news and good news…thank you sir

  • Aditya Singh
    Reply

    Perfect

  • Pushpendra kumar
    Reply

    Good daily news…

  • ank_sunita
    Reply

    Very helpful… idhr udhr bhtkne se acha is website pr sb pda ja skta h

  • Ankita
    Reply

    Thanks Sir ji

  • ANKIT MAURYA
    Reply

    VERY MOST HELPFULL CURRENT AFFAIRS THANK YOU A LOT SIR

  • Himanshu Verma
    Reply

    Thank You Sir.