हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 23 अक्टूबर, 2019

1. विश्व का सबसे पुराना मोती हाल ही में किस द्वीप से प्राप्त हुआ है?
उत्तर – अबू धाबी
हाल ही में विश्व का सबसे पुराना मोती अबू धाबी से प्राप्त हुआ है। यह मोती 5800 से 5600 बी.सी. के काल का है। इससे ज्ञात होता है कि संयुक्त अरब अमीरात में 8000 वर्ष पूर्व मोती तथा सीप पायी जाती थीं।

2. किस देश के अनुसंधानकर्ताओं ने नवीकरणीय उर्जा स्टोरेज डिवाइस का विकास किया है?
उत्तर – यूनाइटेड किंगडम
लन्दन के क्वीन मैरी संस्थान के अनुसंधानकर्ताओं ने एक ऐसी डिवाइस का विकास किया है जो नवीकरणीय उर्जा को बैटरी में भंडारित कर सकती है। इस खोज से भविष्य में पवन उर्जा तथा सौर उर्जा के भण्डारण के लिए कुशल, सस्ती तथा पर्यावरण हितेषी उर्जा स्टोरेज डिवाइस का विकास संभव है।

3. NCRB के रिपोर्ट के मुताबिक 2017 में महिलाओं के विरुद्ध सर्वाधिक अपराध किस राज्य में घटित हुए?
उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश
उत्तर – उत्तर प्रदेश
NCRB के अनुसार 2017 में देश भर में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के 3.59 लाख मामले सामने आये, इसमें सर्वाधिक 56,011 मामले उत्तर प्रदेश में सामने आये। इसके बाद महाराष्ट्र (31,979), पश्चिम बंगाल (30,992), मध्य प्रदेश (29,778), राजस्थान (25,993) तथा असम (23,082) में भी महिलाओं के विरुद्ध अपराध के मामले बड़ी संख्या में आये।

4. विश्व आयोडीन अल्पता दिवस 2019 कब मनाया गया?
उत्तर – 21 अक्टूबर
प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को विश्व आयोडीन अल्पता दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य आयोडीन के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है। आयोडीन सामान्य थाइरोइड फंक्शन तथा शरीर के विकास के लिए बेहद ज़रूरी है।

5. वोग स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ़ द ईयर 2019 का खिताब किसने जीता?
उत्तर – दुती चंद
भारतीय धाविका दुती चंद ने वोग स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ़ द ईयर 2019 का खिताब जीता। उन्होंने 11 अक्टूबर को रांची में नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर इवेंट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा था।

6. धान के भूसे को कंप्रेस्ड बायोगैस के रूप में परिवर्तित करने के लिए भारत के पहले प्लांट की स्थापना किस शहर में की जाएगी?
उत्तर – करनाल
धान के भूसे को कंप्रेस्ड बायोगैस के रूप में परिवर्तित करने के लिए भारत के पहले प्लांट की स्थापना हरियाणा के करनाल में घरौंदा नामक गाँव में की जायेगी। यह प्लांट मई 2020 तक बनकर तैयार हो जायेगा। यह प्लांट प्रतिवर्ष 20,000 एकड़ भूमि से निकलने वाले भूसे को गैस में परिवर्तित कर सकता है।

7. विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस 2019 की थीम क्या है?
उत्तर – Love your bones and Protect your future
20 अक्टूबर को विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस मनाया जाता है, इस वर्ष इसकी थीम ‘Love your bones and Protect your future’ है।

8. किस संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने ‘फीड आवर फ्यूचर’ अभियान लांच किया है?
यूनेस्को, WFP, FAO, UNIDO
उत्तर – WFP
संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (UNWFP) ने ‘फीड आवर फ्यूचर’ नामक अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य कुपोषण तथा भूखमरी की समस्या को समाप्त करना है।

9. दो से अधिक बच्चे होने पर किस राज्य ने लोगों को सरकारी नौकरी के लिए अयोग्य ठहराने का निर्णय लिया है?
उत्तर – असम
21 अक्टूबर, 2019 को असम कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि 1 जनवरी, 2021 के बाद जिन लोगों के दो या दो से अधिक बच्चे होंगे, वे सरकारी नौकरी के लिए योग्य नहीं होंगे। सितम्बर, 2017 में असम सरकार ने ‘असम की जनसँख्या तथा महिला सशक्तिकरण नीति’ पारित की थी। इस नीति के तहत जिन लोगों के दो या दो से कम बच्चे हैं वे लोग ही सरकारी नौकरी प्राप्त करने के योग्य होंगे।

10. पारंपरिक औषधि उपलब्ध करवाने के लिए किस मंत्रालय ने रक्षा मंत्रालय के साथ समझौता किया है?
उत्तर – आयुष मंत्रालय
हाल ही में केन्द्रीय आयुष मंत्रालय तथा केन्द्रीय रक्षा मंत्रालय ने सशस्त्र बलों के अस्पतालों तथा डिस्पेंसरी में आयुष औषधियां उपलब्ध करवाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। दिल्ली कैंटोनमेंट में बेस हॉस्पिटल में आयुर्वेद पेलियेटिव केयर यूनिट के उद्घाटन के अवसर पर इस समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

Advertisement

Comments

  • Namish Ahamad
    Reply

    Good current affairs and thanks

  • Arvind dagdi
    Reply

    Thanks

  • AJAY CHAUDHARY
    Reply

    good

Cancel Reply