हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 31 अक्टूबर, 2019

1. किस राज्य ने राज्य के बाहर पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक्स-ग्रेशिया स्कीम लांच की है?
उत्तर – नागालैंड
हाल ही में नागालैंड सरकार ने राज्य के बाहर पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए ‘नागालैंड एक्स-ग्रेशिया स्कीम’ लांच की है। इस योजना के अनुसार यदि नागालैंड के किसी छात्र की मृत्यु दूसरे राज्य में होती है तो उसके परिवार को पांच लाख रुपये प्रदान किये जायेंगे।

2. 2018 के लिए व्यास सम्मान किसे प्रदान किया गया?
उत्तर – लीलाधर जगूड़ी
हाल ही में प्रसिद्ध हिंदी लेखक लीलाधर जगूड़ी ने व्यास सम्मान 2018 जीता, उन्हें यह सम्मान के.के. बिरला फाउंडेशन द्वारा उनके काव्य संग्रह “जितने लोग उतने प्रेम” के लिए दिया जा रहा है।
लीलाधर जगूड़ी का जन्म उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में हुआ था। उन्हें 2004 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके अतिरिक्त उन्हें साहित्य अकादमी अवार्ड, आकाशवाणी राष्ट्रीय पुरस्कार, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान तथा उत्तराखंड गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।

3. किस अधिनियम के मुताबिक OCI (ओवरसीज सिटीजन्स ऑफ़ इंडिया) नेशनल पेंशन सिस्टम से जुड़ सकते हैं?
उत्तर – PFRDA एक्ट
PFRDA एक्ट के प्रावधानों के अनुसार अब OCI (ओवरसीज सिटीजन्स ऑफ़ इंडिया) भी नेशनल पेंशन सिस्टम से जुड़ सकते हैं। अभी कोई भी भारतीय नागरिक, प्रवासी अथवा प्रवासी 65 वर्ष की आयु तक नेशनल पेंशन सिस्टम से जुड़ सकता है।

4. गुवाहाटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के तीसरे संस्करण में फोकस देश कौन सा है?
उत्तर – ईरान
गुवाहाटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के तीसरे संस्करण में ईरान फोकस देश है। इस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन असम सरकार की ज्योति चित्रबन द्वारा किया जाता है। इस फिल्म फेस्टिवल में 65 देशों की 100 फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा।

5. किस संस्थान के अनुसंधानकर्ताओं ने प्रथम ‘इंडियन ब्रेन एटलस’ का निर्माण किया है?
उत्तर – IIITH हैदराबाद
इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (IIITH) हैदराबाद के अनुसंधानकर्ताओं ने प्रथम ‘इंडियन ब्रेन एटलस’ का निर्माण किया है। अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक भारतीय मस्तिष्क का आकार पूर्व तथा पश्चिम के लोगों की अपेक्षा आकार में अपेक्षाकृत छोटा है।

6. हाल ही में दिलीप पारीख का निधन हुआ, वे किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे?
उत्तर – गुजरात
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री दिलीप पारीख का हाल ही में 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उन्होंने भाजपा के विधायक के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी। वे 1997-98 के दौरान गुजरात के 13वें मुख्यमंत्री रहे।

7. राष्ट्रीय एकता दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 31 अक्टूबर
भारत में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है, 31 अक्टूबर को महान स्वतंत्रता सेनानी तथा देश को एकजुट करने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस है। देश के एकीकरण में उनके योगदान के लिए 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

8. हाल ही में सुर्ख़ियों में रही सोफी विल्मेस किस देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं ?
उत्तर – बेल्जियम
सोफी विल्मेस बेल्जियम की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बन गयी हैं। वे बेल्जियम के 189 वर्ष के इतिहास में प्रधानमंत्री बनने वाली पहली महिला हैं। उन्होंने चार्ल्स मिशेल के स्थान लिया है।

9. ‘वर्ल्ड डे फॉर ऑडियोविज़ुअल हेरिटेज’ कब मनाया जाता है?
उत्तर – 27 अक्टूबर
प्रतिवर्ष 27 अक्टूबर को ‘वर्ल्ड डे फॉर ऑडियोविज़ुअल हेरिटेज’ मनाया जाता है। इसका उद्देश्य भविष्य की पीढ़ियों के लिए आडियो विजुअल मटेरियल का संरक्षण करना है।

10. पृथ्वी शेखर किस खेल के साथ जुड़े हुए हैं?
उत्तर – टेनिस
चेन्नई के पृथ्वी शेखर ने वर्ल्ड डीफ टेनिस चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण में पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीता। उन्होंने तुर्की के अंताल्या में चेक गणराज्य के जारोस्लाव स्मेडेक को 6-4, 6-3 से पराजित किया।

Advertisement

Comments

  • SWARAJ
    Reply

    Thankyou so much sir

  • Pooja solanki
    Reply

    Very best

  • Maulik verma
    Reply

    Thank u so much sir

  • Vinod prajapati
    Reply

    Very nice

  • Mayank Nirupan Singh
    Reply

    Thank u sir

Cancel Reply