हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 30 नवम्बर, 2019

1. किस भारतीय तीरंदाज़ ने 21वीं एशियाई चैंपियनशिप में महिलाओं के व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में स्वर्ण पदक जीता?
उत्तर – दीपिका कुमारी
भारतीय तीरंदाज़ दीपिका कुमारी ने बैंकाक में 21वीं एशियाई चैंपियनशिप में महिलाओं के व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में उन्होंने हमवतन अनिकता भक्त को 6-0 से पराजित किया।

2. 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?
उत्तर – भुवनेश्वर
2023 में पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी भारत द्वारा की जायेगी, इसकी घोषणा स्विट्ज़रलैंड में की गयी। 2023 में पुरुष विश्व कप का आयोजन 13 से 29 जनवरी के दौरान किया जायेगा। इस विश्व कप का आयोजन भुवनेश्वर और राउरकेला में किया जायेगा।

3. हाल ही में ब्रैड गॉबराईट का निधन हुआ, वे किस देश से थे?
उत्तर – अमेरिका
हाल ही में अमेरिकी रॉक क्लाइंबर ब्रैड गॉबराईट का निधन हुआ, वे मेक्सिको में 29 नवम्बर, 2019 को दुर्घटना का शिकार हुए थे।

4. किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने हाल ही में वैश्विक जलवायु तथा पर्यावरण आपातकाल घोषित किया?
उत्तर – यूरोपीय संघ
यूरोपीय संघ ने हाल ही में जलवायु तथा पर्यावरण आपातकाल घोषित किया। इससे पहले यूनाइटेड किंगडम और आयरलैंड ने भी जलवायु आपातकाल घोषित किया था।

5. किस राज्य ने तमिलनाडु के सूक्ष्म कम्पोस्टिंग केंद्र के मॉडल का अनुकरण करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – ओडिशा
‘स्वच्छ ओडिशा सुस्था ओडिशा’ अभियान के तहत ओडिशा सरकार ने तमिलनाडु के सूक्ष्म कम्पोस्टिंग केंद्र के मॉडल का अनुकरण करने का निर्णय लिया है।

6. किस राज्य सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर आउटडोर जिम की स्थापना करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश सरकार ने धर्मशाला में सार्वजनिक स्थानों पर आउटडोर जिम की स्थापना करने का निर्णय लिया है। इस पहल को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत लांच किया गया है।

7. किस IIT ने गाँधीपीडिया का निर्माण करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – IIT खड़गपुर
IIT खड़गपुर तथा IIT गांधीनगर ने राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् के साथ मिलकर गाँधीपीडिया का निर्माण करने का निर्णय लिया है। इस ऑनलाइन रिपॉजिटरी में गाँधी की किताबों, पत्रों तथा भाषणों का संग्रह होगा।

8. वैश्विक राजनयिक सूचकांक 2019 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर – 12वां
हाल ही में सिडनी बेस्ड लोवी इंस्टिट्यूट ने वैश्विक राजनयिक सूचकांक 2019 जारी किया। इस सूचकांक में 61 देशों का मूल्यांकन किया गया है। 61 देशों की सूची में भारत को 12वां स्थान प्राप्त हुआ है। 2019 में भारत के 123 दूतावास व उच्चायुक्त तथा 54 वाणिज्यिक दूतावास हैं। 2017 में भारत की 120 दूतावास तथा 52 वाणिज्यिक दूतावास थे।

9. केंद्र सरकार कुलशेकरपत्तिनम के निकट राकेट लांच पैड की स्थापना की योजना बना रही है, यह स्थान किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – तमिलनाडु
केंद्र सरकार तमिलनाडु में कुलशेकरपत्तिनम के निकट राकेट लांच पैड की स्थापना की योजना बना रही है। वर्तमान में भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) के दो लांच पैड सतीश धवन अन्तरिक्ष केंद्र (श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश) में हैं। यह निर्णय भारत से अधिक लांच करने की योजना का हिस्सा है।

10. केन्द्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय ने किस केन्द्रीय मंत्रालय के साथ मिलकर नेशनल आर्गेनिक फेस्टिवल ऑफ़ वीमेन इंटरप्रेन्योर्स का आयोजन करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय
केन्द्रीय केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने केन्द्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय के साथ मिलकर नेशनल आर्गेनिक फेस्टिवल ऑफ़ वीमेन इंटरप्रेन्योर्स का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इसके द्वारा महिला उद्यमियों तथा आर्गेनिक खाद्य उत्पादों को बढ़ावा दिया जायेगा।

Advertisement

Comments

  • Vaishu
    Reply

    Thank you so much for provid best current in own exams…

  • CHANDAN MISHRA
    Reply

    thanku sir

  • Vedprakash dharmik
    Reply

    Nice gk

Cancel Reply