हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4-5 दिसम्बर, 2019

1. ग्लोबल माइग्रेशन फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किस संगठन द्वारा ढाका में किया जा रहा है?
उत्तर – IOM
अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी संगठन (IOM) द्वारा यूरोपीय संघ की सहायता से ढाका में ग्लोबल माइग्रेशन फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।

2. भारत के पहले समुद्री संग्रहालय की स्थापना किस स्थान पर की जायेगी?
उत्तर – लोथल

भारत के पहले समुद्री संग्रहालय की स्थापना गुजरात के लोथल में की जायेगी। इसका स्थापना पुर्तगाली समुद्री धरोहर संग्रहालय के साथ मिलकर की जायेगी।

3. 2019 शक्ति भट्ट फर्स्ट बुक प्राइज किसने जीता?
उत्तर – टोनी जोसफ

लेखक टोनी जोसफ ने अपनी पुस्तक “Early Indians: The Story of Our Ancestors and Where We Came From” के लिए 2019 शक्ति भट्ट फर्स्ट बुक प्राइज जीता।

4. स्थानीय आस्था दिवस भारत किस राज्य में मनाया जाता है?
उत्तर – अरुणाचल प्रदेश

हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में स्थानीय आस्था तथा स्थानीय जनजातियों के संरक्षण के लिए स्थानीय आस्था दिवस मनाया जाता है।

5. 10वां भारतीय अंग दान दिवस कब मनाया गया?
उत्तर – 30 नवम्बर

30 नवम्बर को भारतीय अंगदान दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को मृत्यु के पश्चात् अंगदान के लिए प्रेरित करना है। इस दिवस के द्वारा अंगदान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाता है। अंगदान में व्यक्ति का ह्रदय, यकृत, गुर्दे, आंत, फेफड़े, अग्नाशय इत्यादि का दान किया जाता है। यह अंग किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति को प्रत्यारोपित किये जा सकते हैं।

6. अंगदान के मामले में किस राज्य को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया?
उत्तर – तमिलनाडु

तमिलनाडु को अंगदान के मामले में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार राष्ट्रीय अंग व उत्तक प्रत्यारोपण संगठन (NOTTO) द्वारा प्रदान किया गया है।

7. हाल ही में कंट्रोलर जनरल ऑफ़ एकाउंट्स का कार्यभार किसने संभाला?
उत्तर – सोमा रॉय बर्मन

भारतीय लेखा सेवा अधिकारी सोमा रॉय बर्मन ने हाल ही में कंट्रोलर जनरल ऑफ़ एकाउंट्स का कार्यभार संभाला।

8. औद्योगिक विकास के लिए किस राज्य कैबिनेट ने लैंड बैंक शुरू करने का निर्णय लिया?
उत्तर – पंजाब
पंजाब सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में लैंड बैंक की स्थापना के लिए मंज़ूरी दे दी है, इसका उद्देश्य राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है।

9. पुरुष वर्ग में 2019 फीफा बैलन डी’ऑर पुरस्कार किसने जीता?
क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेसी, नेमार जूनियर, थॉमस मुल्लर
उत्तर – लियोनेल मेसी
अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने फुटबॉल का प्रतिष्ठित सम्मान बैलन डी ऑर जीता। यह मेसी का छठवां बैलन डी ऑर पुरस्कार है। इस पुरस्कार की दौड़ में वर्जिल वान दिक दूसरे तथा क्रिस्टीयानो रोनाल्डो तीसरे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में अमेरिका की मीगन रेपिनो ने बैलन डी ऑर जीता।

10. यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वोन डर लेयेन किस देश से हैं?
उत्तर – जर्मनी
जर्मनी की उर्सुला वोन डर लेयेन को यूरोपीय आयोग का अध्यक्ष चुना गया है। उर्सुला वोन डर लेयेन एक जर्मन मंत्री हैं, वे 2005 से एंजेला मर्कल की सरकार में कार्यरत्त हैं। वे जर्मन चांसलर एंजेला मर्कल की रक्षा मंत्री हैं।

Advertisement

Comments

  • Ankita
    Reply

    Thanks

Cancel Reply