हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 10-11 दिसम्बर, 2019

1. किस बॉलीवुड अभिनेता को राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है?
उत्तर – सुनील शेट्टी
अभिनेता सुनील शेट्टी को राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग एजेंसी देश में डोपिंग नियंत्रण कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करती है। गौरतलब है कि पिछले एक वर्ष में देश के 150 से अधिक खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल हुए हैं।
2. मानवाधिकार दिवस 2019 की थीम क्या है?
उत्तर – Youth Standing Up for Human Rights
प्रतिवर्ष 10 दिसम्बर को मानवाधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 दिसम्बर, 1948 को मानवाधिकार पर सार्वभौमिक घोषणा को स्वीकार किया था। मानवाधिकार दिवस की आधिकारिक स्थापना 4 दिसम्बर, 1950 को संयुक राष्ट्र महासभा की 317वीं प्लेनरी बैठक में की गयी थी।
3. महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध यौन शोषण के अपराधों के शीघ्र निपटारे के लिए किस राज्य 218 फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध यौन शोषण के अपराधों के शीघ्र निपटारे के लिए 218 फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना करने का निर्णय लिया है। 144 फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट्स की स्थापना बलात्कार के मामले की सुनवाई के लिए की जायेगी। जबकि 74 पोक्सो कोर्ट्स की स्थापना बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की सुनवाई के लिए की जाएगी।
4. हाल ही में नरेश मित्रा का निधन हुआ, वे किस समाचार पत्र से जुड़े हुए थे?
उत्तर – टाइम्स ऑफ़ इंडिया
हाल ही में टाइम्स ऑफ़ इंडिया के वरिष्ठ पत्रकार नरेश मित्रा का निधन हुआ। उन्हें पर्यावरण सम्बन्धी रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। उन्होंने गोरखा लोगों की स्थिति को देश के समक्ष प्रस्तुत किया था।
5. संयुक्त राष्ट्र के मानव विकास सूचकांक में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर – 129
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने हाल ही में 189 देशों का मानव विकास सूचकांक (HDI) जारी किया, इस सूचकांक में भारत को 129वां स्थान प्राप्त हुआ। इस रिपोर्ट का शीर्षक “Beyond Income, Beyond Averages, Beyond Today: Inequalities in Human Development in 21st century” था।
6. प्रथम ‘यायावर’ साहित्य उत्सव का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – जम्मू
जम्मू में प्रथम ‘यायावर’ साहित्य उत्सव का आयोजन किया जा रहां है। इस उत्सव में कश्मीर सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जायेगी, इस चर्चा में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए 45 गणमान्य व्यक्ति भी हिस्सा लेंगे।
7. ‘गंगाधर नेशनल अवार्ड’ से किसे सम्मानित किया गया?
उत्तर – विश्वनाथ प्रसाद तिवारी
जाने-माने हिंदी कवि विश्वनाथ प्रसाद तिवारी को‘ गंगाधर नेशनल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार की स्थापना ओडिशा के कवि गंगाधर मैहर की स्मृति में की गयी थी। यह पुरस्कार 1991 से प्रदान किया जा रहा है।
8. विश्व एंटी डोपिंग एजेंसी ने किस देश को चार वर्ष के लिए प्रतिबंधित किया है?
उत्तर – रूस
विश्व एंटी डोपिंग एजेंसी ने रूस पर चार वर्ष का प्रतिबन्ध लगाया है। इसके बाद रूस 2020 टोक्यो ओलिंपिक तथा 2022 बीजिंग शीतकालीन ओलिंपिक में हिस्सा नही ले सकेगा। विश्व एंटी डोपिंग एजेंसी द्वारा रूस पर यह प्रतिबन्ध डोपिंग में रूस की सरकार की सक्रिय भूमिका होने के कारण लगाया है।
9. भारत और किस देश के बीच ‘तटीय शिपिंग समझौते’ के तहत मोंगला और चत्तोग्राम को ‘पोर्ट्स ऑफ़ कॉल घोषित किया गया है?
उत्तर – बांग्लादेश
भारत और बांग्लादेश देश के बीच ‘तटीय शिपिंग समझौते’ के तहत मोंगला और चत्तोग्राम को ‘पोर्ट्स ऑफ़ कॉल घोषित किया गया है। इससे वस्तुओं की आवाजाही में वृद्धि होगी।
10. Duchifat 3 उपग्रह किस देश से सम्बंधित है?
उत्तर – इजराइल
Duchifat 3 उपग्रह का विकास इजराइल के स्कूली छात्रों द्वारा किया गया है। यह एक पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह है। इस उपग्रह का आकार 10x10x30 cm (3U) है जबकि इसका भार 2.3 किलोग्राम है। इस उपग्रह को इसरो द्वारा PSLV C48 द्वारा 11 दिसम्बर को लांच किया जाएगा।

Advertisement

Comments

  • OM SIR
    Reply

    बहुत ही अच्छा और सराहनीय कदम

  • Ankita
    Reply

    Thanks

Cancel Reply