हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 22-23 दिसम्बर, 2019

1. क्रॉस-डिसिप्लिनरी लीडरशिप को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने कौन सा राष्ट्रीय कार्यक्रम लांच किया है?
उत्तर – EChO Network
देश में क्रॉस-डिसिप्लिनरी लीडरशिप को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने EChO Network नामक राष्ट्रीय कार्यक्रम लांच किया है।
2. 66वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स में मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का पुरस्कार किस राज्य ने जीता?
उत्तर – उत्तराखंड
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने हाल ही में 66वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स प्रदान किये, उत्तराखंड को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का पुरस्कार मिला। जबकि आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।
3. अभिनव लोहन किस खेल से सम्बंधित हैं?
उत्तर – गोल्फ
अभिनव लोहन ने 2019 बंगलुरु ओपन गोल्फ चैंपियनशिप को जीत लिया है।
4. किस भारतीय भारतोलक ने 6वें क़तर इंटरनेशनल कप में स्वर्ण पदक जीता?
उत्तर – मीराबाई चानू
भारतीय भारतोलक (weight lifter) मीराबाई चानू ने क़तर इंटरनेशनल कप में 49 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इस इवेंट में उन्होंने 194 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
5. राष्ट्रीय गणित दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 22 दिसम्बर
भारत में प्रतिवर्ष 22 दिसम्बर को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस की घोषणा 26 फरवरी, 2012 को डॉ. मनमोहन सिंह ने की थी। इस दिवस को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की समृति में मनाया जाता है। इस अवसर पर स्कूलों तथा महाविद्यालयों में गणित से सम्बंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।
6. ARTECH के 5वें संस्करण का आयोजन किस भारतीय सशस्त्र बल द्वारा किया जा रहा है?
उत्तर – भारतीय थल सेना
‘मेक इन इंडिया’ के तहत ARTECH सेमिनार के पांचवें सेमिनार का आयोजन भारतीय थल सेना द्वारा दिल्ली में किया जा रहा है। इस सेमिनार में रक्षा मंत्रालय के नीति निर्माता, उद्योग तथा शिक्षा क्षेत्र से सम्बंधित लोग हिस्सा लेते हैं।
7. हाल ही में प्रोफेसर एल. एस. शेषागिरी राव का निधन हुआ, वे किस भाषा के प्रसिद्ध लेखक थे?
उत्तर – कन्नड़
हाल ही में कन्नड़ लेखक प्रोफेसर एल. एस. शेषागिरी राव का निधन बंगलुरु में हुआ। वे कन्नड़ बुक अथॉरिटी के प्रथम अध्यक्ष थे। इसके अलावा वे नेशनल बुक ट्रस्ट के सदस्य भी रहे।
8. महिला टी-20 विश्व कप के लिए ICC ने किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन के साथ साझेदारी की है?
उत्तर – यूनिसेफ
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् ने महिला टी-20 विश्व कप 2020 के लिए यूनिसेफ के साझेदारी की है, इसका उद्देश्य महिलाओं व लड़कियों के सशक्तिकरण पर फोकस करना है।
9. किस टेक कंपनी ने ‘फ्यूचर स्किल्स’ प्लेटफार्म के लिए नैसकॉम के साथ साझेदारी की है?
उत्तर – विप्रो
देश के अग्रणी आईटी कंपनी विप्रो और नैसकॉम ने 10,000 इंजीनियरिंग छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिए “फ्यूचर स्किल्स” नामक प्लेटफार्म लांच करने का निर्णय लिया है। इसके द्वारा छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स इत्यादि के बारे में छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
10. 11वें रीजनल क्वालिटी कॉन्क्लेव का आयोजन किस राज्य में किया गया?
उत्तर – उत्तराखंड
उत्तराखंड के रुद्रपुर में 11वे 11वें रीजनल क्वालिटी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इसका आयोजन क्वालिटी कौंसिल ऑफ़ इंडिया तथा पीएचडी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा किया गया।

Advertisement

Comments

  • DATTATRAYA KISAN DIGHE
    Reply

    Good current affairs sir thank s

  • Sawan more
    Reply

    Thank you so much

Cancel Reply