हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 25 दिसम्बर, 2019

1. राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 24 दिसम्बर
प्रतिवर्ष 24 दिसम्बर को भारत में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। 24 दिसम्बर, 1986 को उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम, 1986 को राष्ट्रपति ने मंज़ूरी दी थी। इस दिवस के द्वारा उपभोक्ता के अधिकारों व उत्तरदायित्व पर प्रकाश डाला जाता है।
2. बांग्लादेश जूनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन सीरीज 2019 में पुरुष एकल वर्ग का खिताब किस भारतीय शटलर ने जीता?
उत्तर – मिस्नाम मिराबा लुवांग
भारतीय शटलर मिस्नाम मिराबा लुवांग ने बांग्लादेश जूनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन सीरीज 2019 में पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीत लिया है।
3. भारत का नया विदेश सचिव किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – हर्षवर्धन श्रृंगला
हर्षवर्धन श्रृंगला को देश का अगला विदेश सचिव नियुक्त किया गया है, वे 29 जनवरी, 2020 को कार्यभार संभालेंगे। वे विजय गोखले का स्थान लेंगे। वे वर्तमान में अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत्त हैं।
4. ढाका में सिल्वर जुबली इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑफ़ आर्ट में किस भारतीय पुरातत्वविद को सम्मानित किया गया?
उत्तर – डॉ. रामचंद्रन नागास्वामी
भारतीय पुरातत्वविद डॉ. रामचंद्रन नागास्वामी को ढाका में सिल्वर जुबली इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑफ़ आर्ट में सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान कला, पुरातत्व, इतिहास तथा संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया।
5. “Turbulence and Triumph: The Modi Years” पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – राहुल अग्रवाल और भारती एस. प्रधान
“Turbulence and Triumph: The Modi Years” पुस्तक को राहुल अग्रवाल और भारती एस. प्रधान द्वारा लिखा गया है। इस पुस्तक में बाल्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के प्रधानमंत्री मोदी के जीवन के सफ़र का वर्णन किया गया है।
6. किस संगठन ने SDG India Index & Dashboard 2019–20 को लांच किया है?
उत्तर – नीति आयोग
नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार 30 दिसम्बर, 2019 को SDG India Index & Dashboard 2019–20 को लांच को लांच करेंगे।
7. किस भारतीय-अमेरिकी को अमेरिका के दूरसंचार आयोग का चीफ टेक्नोलॉजी अफसर नियुक्त किया गया है?
उत्तर – डॉ. मोनिशा घोष
भारतीय-अमेरिकी डॉ. मोनिशा घोष को अमेरिका के दूरसंचार आयोग का चीफ टेक्नोलॉजी अफसर नियुक्त किया गया है। वे 13 जनवरी, 2020 को कार्यभार ग्रहण करेंगी।
8. पुरुष एकल वर्ग में 2019 ITF वर्ल्ड चैंपियन किसे चुना गया है?
उत्तर – राफेल नडाल
पुरुष एकल वर्ग में राफेल नडाल को 2019 ITF वर्ल्ड चैंपियन चुना गया है, जबकि महिला एकल वर्ग में यह ख़िताब एश्ले बार्टी को दिया गया है।
9. किस राज्य सरकार ने नेतन्ना नेस्थम योजना लांच की है?
उत्तर – आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने हाल ही में ‘वाई.एस.आर. नेतन्ना नेस्थम योजना’ लांच की है। इस योजना से राज्य के 85,000 हैण्डलूम बुनकर परिवारों को लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत लाभार्थी परिवार को 24,000 रुपये प्रदान किये जायेंगे।
10. हाल ही में इंधन फैलने के कारण गालापागोस आइलैंड में किस देश ने आपातकाल घोषित किया है?
उत्तर – इक्वेडोर
इक्वेडोर ने गालापागोस आइलैंड में इंधन फैलने के कारण आपातकाल घोषित कर दिया है। हाल ही में इस द्वीप के निकट सागर में 600 गैलन डीजल ले जा रहा पोत डूब गया था।

Advertisement

Comments

  • MOHIT KUMAR ARYA
    Reply

    Very nice

Cancel Reply