हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4 जनवरी, 2020

1. प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में किस संगठन की 5 युवा वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया?

उत्तर – रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (DRDO)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगलुरु में रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO) की पांच युवा वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया। यह पांच प्रयोगशालाएं बंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और कलकत्ता में संचालित की जायेंगी। इन प्रयोगशालाओं में देश के लिए रक्षा नवोन्मेष व नवीन तकनीकों के विकास पर किया जाएगा।

2. किस राज्य ने 2020 को ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्ष’ वर्ष घोषित किया है तथा टेक कंपनियों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अनुसन्धान के लिए MoU पर हस्ताक्षर किये हैं?

उत्तर – तेलंगाना

तेलंगाना सरकार ने 2020 को ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्ष’ वर्ष घोषित किया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने कई टेक कंपनियों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में शोध के लिए ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। तेलंगाना में शीघ्र ही एक ‘सेंटर फॉर रिसर्च इन एप्लाइड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ तथा शोध व अनुसन्धान (R&D) पार्क की स्थापना की जायेगी।

3. हाल ही में सुनीता लाकड़ा ने संन्यास की घोषणा की, वे किस खेल से जुड़ी हुई हैं?

उत्तर –  हॉकी

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और टीम की डिफेंडर सुनीता लाकड़ा ने हाल ही में  हॉकी से संन्यास की घोषणा कर दी है, वे पिछले कुछ समय से घुटने की चोट से काफी परेशान थीं। 2018 में उनकी कप्तानी में एशियाई चैंपियंस ट्राफी में भारत ने दूसरा स्थान हासिल किया था। वे 2016 रिओ ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा थीं।

4. उमारो सिस्सोको एम्बालो हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति चुने गये?

उत्तर – गिनी-बिसाऊ

गिनी बिसाऊ के पूर्व प्रधानमंत्री व सैन्य जनरल उमारो सिस्सोको एम्बालो हाल ही में देश के नए राष्ट्रपति चुने गये हैं। गिनी-बिसाऊ के मौजूदा राष्ट्रपति जोसे मारियो वाज़ हैं। उमारो सिस्सोको एम्बालो 2016 से 2018 के दौरान राष्ट्रपति जोसे मारियो वाज़ के कार्यकाल में प्रधानमंत्री थे। गिनी बिसाऊ पश्चिमी अफ्रीका में स्थित एक देश है, यह देश 1974 में पुर्तगाल से स्वतंत्र हुआ था।

5. ‘लोकमान्य तिलक नेशनल जर्नलिज्म अवार्ड’ हाल ही में किसने जीता?

उत्तर – संजय गुप्ता

‘जागरण’ के मुख्य संपादक संजय गुप्ता ने हाल ही में ‘लोकमान्य तिलक नेशनल जर्नलिज्म अवार्ड’ जीता। ‘लोकमान्य तिलक नेशनल जर्नलिज्म अवार्ड’ की स्थापना पुणे बेस्ड केसरी-मराठा ट्रस्ट द्वारा की गयी थी, इसका उद्देश्य पत्रिकारिता के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करना है। इस पुरस्कार ‘केसरी’ समाचार पत्र की स्थापना के समारोह में प्रदान किया जाएगा, ‘केसरी’ समाचार पत्र की स्थापना महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य तिलक द्वारा की गयी थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement

Comments

  • Aditi roy
    Reply

    Thnku for this material

  • Jyoti Kumari
    Reply

    Thanks for the information.

  • Vishu saini
    Reply

    ThanksComment

  • Ajay suman
    Reply

    Thank you sir

  • Jitu
    Reply

    thanku sir

  • Upendra shakya
    Reply

    Thank u so much fir the providing helpful material

  • Sunil patel
    Reply

    Thanks

  • Manish
    Reply

    Thnaanks