हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 12 सितंबर 2017

1. हाल ही में भारत के रक्षा मंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारत के रक्षा मंत्री के रूप में निर्मला सीतारामण को नियुक्त किया गया है| निर्मला लंदन में प्राइज वॉटर हाउस कूपर्स में वरिष्ठ प्रबंधक के तौर अपनी सेवाएं दे चुकी है| निर्मला की 2014 के आम चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका रही है| निर्मला राष्ट्रीय महिला आयोग के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी है|भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के बाद निर्मला सीतारमण देश की दूसरी महिला है, जिसे रक्षा मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है| इंदिरा गाँधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थी|
2. हाल ही में किस राज्य को छह महीने के लिए “अशांत क्षेत्र” घोषित किया है?
असम को छह महीने के लिए “अशांत क्षेत्र” घोषित किया है| इसका मतलब है कि राज्य में विवादास्पद सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम (AFSPA) की मियाद अगले 6 महीने के लिए बढ़ा दी गई है| पहली बार राज्य सरकार ने इस कानून को स्वयं बढाया है| इसके पहले गृह मंत्रालय यह कार्य करता था|
3. हाल ही में दुनिया का सबसे ऊँचा रंनिंग ट्रैक कहाँ पर बनाया गया है?
दुनिया का सबसे ऊँचा रनिंग ट्रैक लंदन में बनाया गया है| यह ट्रैक लंदन की कॉलर फैक्ट्री बिल्डिंग की 16वीं मंजिल पर बनाया गया है| यह रनिंग ट्रैक 115 मीटर लंबा है| यह रनिंग ट्रैक इतना ऊँचा इसलिए बनाया गया है, ताकि लोग रनिंग करते समय शहर के नज़ारे देख सकें|
4. ‘गलिया’ क्या है?
‘गलिया’गैर-न्यूरोनल कोशिकाओं का एक संग्रह है| यह लंबे समय तक निष्क्रिय समर्थन कोशिकाओं (पैसिव सपोर्ट सेल्स) के रूप में जाना जाता था| यह मस्तिष्क में तंत्रिका कोशिकाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण है| यह तंत्रिका तंत्र के निर्माण में नए अंतर्द्द्ष्टि प्रदान करता है|
5. गौरी लंकेश कौन थी?
गौरी लंकेश वरिष्ठ कन्नड़पत्रिका ‘गौरी लंकेश पत्रिके’ की संपादक थी| गौरी कर्नाटक में सांप्रदायिकता कट्टरपंथ के खिलाफ आवाज उठाती रहती थीं। हाल ही में गौरी के घर के बाहर बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी है|
6. हाल ही में श्रीलंका को उसी की जमीन पर किस देश ने एकदिवसीय सीरीज में 5-0 से हराया है?
श्रीलंका को उसी की जमीन पर भारत ने एकदिवसीय सीरीज में 5-0 से हराया है| सीरीज ने अंतिम एकदिवसीय मैच में विराट कोहली की कप्तानी में मेजबान टीम को 6 विकेट से मात देकर श्रीलंका में इतिहास बना दिया है| इससे पहले 46 साल के एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में श्रीलंका को उसी की धरती पर किसी भी टीम ने नही हराया है|
7. हाल ही में जूनियर अन्तराष्ट्रीय ग्रां प्री बैडमिंटन प्रतियोगिता किसने जीती है?
जूनियर अन्तराष्ट्रीय ग्रां प्री बैडमिंटन प्रतियोगिता थाईलैंड के कुनलावत वितिदसर्न ने जीती है| वितिदसर्न ने यह प्रतियोगिता भारत के राहुल भारद्वाज को हराकर जीती है|
8. हाल ही में बाबा सोढल का मेला कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?
बाबा सोढल का मेला जालंधर में आयोजित किया जा रहा है| इस मेले में बाबा सोढल की मूर्ति पर दूध चढ़ाकर वंश में वृद्धि की कामना की जाती है, तथा बच्चों पर तालाब के जल से छींटे दिलाकर उनके स्वस्थ रहने की मन्नत मांगी जाती है|
9. हाल ही में इंद्र जात्रा उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?
इंद्र जात्रा उत्सव काठमांडू में मनाया जा रहा है| यह उत्सव एक हफ्ते तक चलता है, इस उत्सव को येन्या भी कहते है| इस उत्सव में भगवान इंद्र की पूजा की जाती है, तथा यात्रा में काल भैरव की प्रतिमाएं निकाली जाती है| इस जात्रा में लोग मास्क पहनकर डांस भी करते है|
10. इंग्लैंड ने पहला युद्धक टैंक कब बनाया था?
इंग्लैंड ने पहला युद्धक टैंक 6 सितंबर 1915 में बनाया था| इंग्लैंड ने इस टैंक को ‘लिटिल विली’ नाम दिया था| इस टैंक का वजन 14 टन था| इंग्लैंड ने दुश्मनों को गुमराह करने के लिए इसे युद्ध के मैदान में पानी पंहुचाने का टैंक बताया गया था, इसलिए इसे टैंक कहा गया था|

Advertisement

Comments

  • good information
    Reply

    nice

  • good information
    Reply

    nice

  • good information
    Reply

    nice

  • ashish
    Reply

    nice

  • ashish
    Reply

    nice

  • ashish
    Reply

    nice

  • Rajesh
    Reply

    Thanks jankari dene ke liye

  • Rajesh
    Reply

    Thanks jankari dene ke liye

  • Rajesh
    Reply

    Thanks jankari dene ke liye

  • Chandel Raman
    Reply

    Thnx for updating

  • Chandel Raman
    Reply

    Thnx for updating

  • Chandel Raman
    Reply

    Thnx for updating

Cancel Reply