हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 27-28 सितम्बर, 2020

1. किस विकास बैंक ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में शहरी क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए 570 मिलियन अमरीकी डालर के ऋण को मंजूरी दी है?

उत्तर – एशियाई विकास बैंक

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने घोषणा की है कि उसने राजस्थान और मध्य प्रदेश में शहरी क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए दो ऋणों को मंजूरी दी है। बैंक ने राजस्थान के शहरों में पानी की आपूर्ति और स्वच्छता के बुनियादी ढांचे के लिए 300 मिलियन डॉलर और मध्य प्रदेश शहरी सेवा सुधार परियोजना के लिए 270 मिलियन डालर के ऋण को मंजूरी दी है।

2. ‘सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्पोर्ट्स’ किस शहर में स्थापित किया जायेगा?

उत्तर – ग्वालियर

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ‘सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्पोर्ट्स’ की आधारशिला रखी गई। मंत्रिमंडल ने फरवरी 2019 में ग्वालियर में ‘सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्पोर्ट्स’ की स्थापना को मंजूरी दी थी। इस केंद्र की स्थापना के लिए परियोजना का अनुमानित परिव्यय 170.99 करोड़ रुपये है।

3. चार देशों: भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा आयोजित वार्ता का नाम क्या है?

उत्तर – QUAD

चतुर्भुज सुरक्षा संवाद (QUAD) संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आयोजित एक रणनीतिक मंच है। हाल ही में, इन चार सदस्य देशों ने आम हित के क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। अंतिम मंत्रिस्तरीय बैठक सितंबर 2019 में आयोजित की गई थी। वरिष्ठ अधिकारियों ने समावेशी हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

4. भारत ने किस देश के साथ बौद्ध संबंधों को बढ़ावा देने के लिए 15 मिलियन अमरीकी डालर की घोषणा की?

उत्तर – श्रीलंका

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के बीच पहली बार आभासी शिखर सम्मेलन हाल ही में आयोजित किया गया था। भारत ने श्रीलंका के साथ बौद्ध संबंधों को बढ़ावा देने के लिए 15 मिलियन अमरीकी डालर देने की घोषणा की। हिंद महासागर में सुरक्षा को स्थिर करने के लिए भारत ने श्रीलंका के साथ रक्षा साझेदारी का विस्तार करने की भी पुष्टि की।

5. किस केंद्रीय मंत्रालय ने हाइड्रोजन ईंधन के सुरक्षा मूल्यांकन के लिए मानकों को अधिसूचित किया है?

उत्तर – सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी की है जिसमें हाइड्रोजन ईंधन सेल आधारित वाहनों के सुरक्षा मूल्यांकन के लिए मानक शामिल हैं। मंत्रालय ने हाइड्रोजन ईंधन सेल द्वारा चलाए जा रहे वाहनों के मानकों को निर्दिष्ट करने के लिए केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 में संशोधन किया है। इन मानकों को उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय मानकों के बराबर बताया जा रहा है।

 

Advertisement

Comments

  • Sanjana
    Reply

    Good thanks for help