हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 9 अगस्त, 2019

1. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक “Breastfeeding & Infant & Child feeding Practices” रैंकिंग में पहले स्थान पर कौन सा राज्य है?
उत्तर – मणिपुर
केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने हाल ही में “Breastfeeding & Infant & Child feeding Practices” पर एक रिपोर्ट जारी की। इसमें मणिपुर पहले स्थान पर है। इस सूची में उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार सबसे नीचे है।
2. विश्व जनजातीय दिवस 2019 की थीम क्या है?
उत्तर – “स्वदेशी भाषाएँ”
विश्व जनजातीय दिवस प्रतिवर्ष 9 अगस्त को मनाया जाता है, इसका उद्देश्य जनजातीय लोगों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस वर्ष विश्व जनजातीय दिवस की थीम “स्वदेशी भाषाएँ” हैं। 2016 में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक विश्व में 2680 स्वदेशी भाषाएँ खतरे में हैं और उनमे से कुछ एक भाषाएँ लुप्त होने की कगार पर हैं। स्वदेशी भाषाओँ की रक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 2019 को स्वदेशी भाषाओँ का वर्ष घोषित किया है।
3. 22वे राष्ट्रीय ई-गवर्नस सम्मेलन की थीम क्या है?
उत्तर – डिजिटल इंडिया : सक्सेस टू एक्सीलेंस
ई-गवर्नेंस पर 22वां राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन मेघालय के शिलांग में शुरू हो गया है, इसका आयोजन 8-9 अगस्त के दौरान किया जायेगा। इस इवेंट का आयोजन पहली बार किसी उत्तर-पूर्वी राज्य में किया जा रहा है।
ई-गवर्नेंस पर 22वां राष्ट्रीय सम्मेलन
इसका आयोजन प्रशासनिक सुधार व जन शिकायत विभाग द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी तथा मेघालय सरकार के साथ मिलकर किया जा रहा है। इस इवेंट में 28 राज्य तथा 8 केंद्र शासित प्रदेश हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 450 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।
इस सम्मेलन की थीम “Digital India: Success to Excellence” है। इस इवेंट में पांच उप-विषयों पर भी चर्चा की जायेगी। इस सम्मलेन का उद्देश्य उत्तर-पूर्वी राज्यों में ई-गवर्नेंस से सम्बंधित पहलों को गति देना है।
इस इवेंट में ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा, इसमें हाल ऑफ़ फेम तथा पुरस्कार विजेताओं के चित्रों को भी दर्शाया जाएगा।
4. स्पेस पार्क की स्थापना के लिए केरल सरकार ने किस संगठन के साथ MoU पर हस्ताक्षर किये हैं?
उत्तर – विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC)
केरल सरकार ने हाल ही में विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) साथ MoU पर हस्ताक्षर किये हैं। गौरतलब है कि केरल के तिरुवनंतपुरम में भारत का पहला स्पेस पार्क स्थापित किया जायेगा। केरल सरकार ने तिरुवनंतपुरम में अत्याधुनिक “स्पेस सिस्टम्स पार्क” की स्थापना करने का निर्णय लिया है, इसका उद्देश्य अन्तरिक्ष के क्षेत्र में कार्य करने वाले वैश्विक स्टार्टअप्स को आकर्षित करना है।
मुख्य बिंदु
इस पार्क के द्वारा अन्तरिक्ष सम्बन्धी तकनीक के विकास के लिए एक हब विकसित किया जायेगा। राज्य सरकार के अनुसार यह भारत का पहला स्पेस पार्क होगा। राज्य सरकार ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सेंटर तथा स्पेस म्यूजियम को स्पेस पार्क का हिस्सा बनाने के लिए आदेश जारी किया है। इसके लिए विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर द्वारा निवेश किया जाएगा। सरकार स्पेस पार्क के लिए 20.01 एकड़ भूमि का हस्तांतरण Kerala State Information Technology Infrastructure Ltd (KSITIL) को करेगी।
5. लाहौर-अटारी समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा किस वर्ष शुरू हुई थी?
उत्तर – 1976
8 अगस्त, 2019 को पाकिस्तान ने लाहौर-अटारी समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा को रोक दिया, पाकिस्तान ने यह फैसला भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाये जाने के बाद लिया है।
समझौता एक्सप्रेस में 6 स्लीप कोच होते हैं और एक एसी कोच होता है। इस रेल सेवा की शुरुआत 22 जुलाई, 1976 को शिमला समझौते के तहत हुई थी। भारत में यह ट्रेन दिल्ली से अटारी तक जाती है, जबकि पाकिस्तान में यह ट्रेन लाहौर से वाघा तक जाती है।
6. ऑफशोर रुपया बाज़ार पर आरबीआई टास्क फ़ोर्स का प्रमुख कौन है?
उत्तर – उषा थोरात
ऑफशोर रुपया बाज़ार पर आरबीआई टास्क फ़ोर्स की प्रमुख उषा थोरात हैं। इस टास्क फ़ोर्स से ऑफशोर यूजर्स के लिए मुद्रा बाज़ार में उदारीकरण का सुझाव दिया है।
7. मणिपुर का ग्रीन एम्बेसडर किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – वलेंतिना एलान्गबम
मणिपुर सरकार ने 9 वर्षीय वलेंतिना एलान्गबम को मणिपुर का ग्रीन एम्बेसडर नियुक्त किया गया है, दरअसल हाल ही में वलेंतिना का एक विडियो इन्टरनेट पर वायरल हुआ था, जिसमे वे पेड़ों के कट जाने पर रो रहीं थी। पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी भावना को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें राज्य का ग्रीन एम्बेसडर नियुक्त किया है। वलेंतिना पांचवीं कक्षा की छात्रा हैं।
8. हाल ही में किस केन्द्रीय मंत्रालय ने “समग्र शिक्षा-जल सुरक्षा” पहल शुरू की है?
उत्तर – केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने हाल ही में समग्र शिक्षा-जल सुरक्षा पहल लांच की, इसका उद्देश्य देश भर के स्कूली छात्रों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। इसका उद्देश्य जल शक्ति अभियान के तहत “जल संचय” अभियान को बढ़ावा देना है।
समग्र शिक्षा जल सुरक्षा पहल
यह एक समयबद्ध अभियान है, इसका उद्देश्य स्कूली छात्रों के द्वारा जल संरक्षण सम्बंधित गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इस अभियान के तहत छात्रों को जल संचय के महत्व के बारे में अवगत करवाया जायेगा।
क्रियान्वयन एजेंसी : स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग (मानव संसाधन विकास मंत्रालय)
पांच मुख्य उद्देश्य
• जल संरक्षण के बारे में स्कूली छात्रों को जागरूक करना।
• छात्रों को जल की कमी की समस्या के बारे में अवगत करवाना।
• छात्रों को जल के प्राकृतिक स्त्रोतों की सुरक्षा करने के लिए प्रेरित करना।
• प्रत्येक छात्र को प्रतिदिन कम से कम एक लीटर पानी बचाने के लिए प्रेरित करना।
• छात्रों को घर तथा स्कूल में पानी की कम से कम बर्बादी सुनिश्चित करना।
लक्ष्य
• एक छात्र – प्रतिदिन एक लीटर जल बचाना
• एक छात्र – एक वर्ष में 365 लीटर जल बचाना
• एक छात्र – 10 वर्ष में 3650 लीटर जल बचाना
9. हाल ही में राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड में किस राज्य को “मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट” का अवार्ड मिला?
उत्तर – उत्तराखंड
66वीं राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड उत्तराखंड को “मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट” का अवार्ड मिला। राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड में पहली बार “मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट” श्रेणी को शामिल किया गया है। उत्तराखंड सरकार ने फिल्म निर्माताओं को कई किस्म की सब्सिडी उपलब्ध करवाई है।
10. 66वें राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड में बेस्ट फीचर फिल्म का अवार्ड किसे मिला?
उत्तर – हेल्लारो (गुजराती फिल्म)
हाल ही में राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड 2019 घोषित किये गये, यह राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड का 66वां संस्करण है। राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड 31 श्रेणियों में दिए जाते हैं। इस बार राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड के लिए 419 फिल्मों के बीच बीच स्पर्धा हुई। इस बार एक नया अवार्ड भी स्थापित किया गया है, इस अवार्ड को “मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट” नाम दिया गया है, इस पुरस्कार को उत्तराखंड ने जीता है।
66वें राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड के विजेताओं की सूची
बेस्ट फीचर फिल्म : हेल्लारो (गुजराती)
बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म – सन राइज (विभा बख्शी) तथा द सीक्रेट लाइफ ऑफ़ फ्रॉग्स (अजय और विजय बेदी)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : आयुष्मान खुराना (अन्धाधुन) तथा विक्की कौशल (उरी)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : कीर्ति सुरेश (महानती, तेलुगु फिल्म))
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता : स्वानंद किरकिरे (चुम्बक, मराठी फिल्म)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री : सुरक्षा सिकरी (बधाई हो)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : आदित्य धर (उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक)
भरपूर मनोरंजक लोकप्रिय फिल्म : बधाई हो
सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म : पैडमैन
पर्यावरण संरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म : पानी (मराठी)
राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म : ओन्दल्ला एरादाल्ला (कन्नड़)
सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक फिल्म : सरला विरला
सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी : ओलु (मलयालम) के लिए एम.जे. राधाकृष्णन
सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म : सरकारी हिरिया प्राथमिका शाले कसरगोडू (कन्नड़)
सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार : पी.वी. रोहित (कन्नड़), समीप सिंह (पंजाबी), ताल्हा अरशद रेशी (उर्दू) तथा श्रीनिवास पोकले (मराठी)
डायरेक्टर की सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फिल्म : नाल (मराठी)
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी : पद्मावत में “घूमर”
सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग : नाथीचरनी (कन्नड़)
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स : के.जी.एफ.
स्पेशल जूरी अवार्ड : यह पुरस्कार श्रुति हरिहरन, जोजू जॉर्ज, सावित्री तथा चंद्रचूड़ राय को प्रदान किया गया।
सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय फ़िल्में
सर्वश्रेष्ठ राजस्थानी फ़िल्म : टर्टल
सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म : बारम
सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म : भोंगा
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म : अन्धाधुन
सर्वश्रेष्ठ उर्दू फिल्म : हामिद
सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म : महानती
सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म : बुलबुल कैन सिंग
सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फिल्म : हरजीता
संगीत
सर्वश्रेष्ठ लिरिक्स : नाथिचिरामी (कन्नड़)
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (गीत) : पद्मावत फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (बैकग्राउंड स्कोर) : उरी
बेस्ट साउंड डिजाईन : उरी
सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर : बिन्धू मलिना (मायावी मनवे, नाथिचिरामी)
सर्वश्रेष्ठ पुरुष प्लेबैक सिंगर : अरिजीत सिंह (बीनते दिल, पद्मावत)
प्रोडक्शन
बेस्ट मेक-अप आर्टिस्ट : अवे
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाईन : कम्मारा सम्भवम (मलयालम)
बेस्ट कॉस्टयूम : महानती
स्क्रीनप्ले
बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले : ची अर्जुन ला सो (तेलुगु)
बेस्ट अडेप्टिड स्क्रीनप्ले : अन्धाधुन
बेस्ट डायलॉग : तारिक

Advertisement

Comments