चन्द्रगुप्त मौर्य
चन्द्रगुप्त मौर्य भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण शासक था। चन्द्रगुप्त मौर्य के कार्यकाल से पहले सिकंदर ने भारत पर आक्रमण करके कई क्षेत्रों को अपने अधीन किया था। सिकंदर ने अपने जीते हुए क्षेत्रों में अपने प्रतिनिधियों को रखा था। मौर्य वंश की स्थापना चन्द्रगुप्त मौर्य ने की थी, इसमें चाणक्य ने उसकी सहायता की थी।