हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 13 जून, 2019

1. भारतीय रिज़र्व बैंक ने एटीएम शुल्कों की समीक्षा के लिए किसकी अध्यक्षता में समिति का गठन किया है? उत्तर – वी.जी. कन्नन भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में वी.जी. कन्नन (इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के चीफ एग्जीक्यूटिव) की अध्यक्ष में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया, यह समिति एटीएम शुल्कों की समीक्षा करेगी।

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?

उत्तर – बिश्केक किर्गिजस्तान की राजधानी बिश्केक में 14-15 जून, 2019 को शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इस शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। इस शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी चीन के राष्ट्रपति तथा रूस के राष्ट्रपति समेत कई अन्य राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय

अंतर्राष्ट्रीय अल्बिनिज्म जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर –  13 जून प्रतिवर्ष 13 जून को अंतर्राष्ट्रीय अल्बिनिज्म जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य अल्बिनिज्म से प्रभावित लोगों के विरुद्ध होने वाले हमलों तथा भेदभाव के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। अंतर्राष्ट्रीय अल्बिनिज्म जागरूकता दिवस 2019 की थीम “मजबूती से खड़े हुए” (Still Standing Strong) है। इसके द्वारा विश्व भर के सभी

किस भारतीय को यूनिसेफ के डैनी काये मानवाधिकार पुरस्कार प्रदान किया जायेगा?

उत्तर – प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को डैनी काये मानवाधिकार पुरस्कार के लिए चुना है। प्रियंका चोपड़ा बच्चों की शिक्षा के लिए काफी कार्य करती हैं। वे यूनिसेफ की गुडविल एम्बेसडर हैं। वे संयुक्त राष्ट्र के “गर्ल अप” अभियान का हिस्सा भी हैं। वे भारत में विभिन्न NGO से जुड़ी हुई हैं

भारतीय नौसेना ने किस शहर में समुद्री सूचना साझा कार्यशाला का आयोजन किया?

उत्तर  – गुरुग्राम भारतीय नौसेना ने हाल ही में मेरीटाइम इनफार्मेशन शेयरिंग वर्कशॉप 2019 का आयोजन “Information Fusion Centre-Indian Ocean Region (IFC-IOR) के तहत हरियाणा के गुरुग्राम में किया। इस दो दिवसीय इवेंट का उद्घाटन वाईस एडमिरल एम.एस. पवार ने किया। मुख्य बिंदु इस कार्यशाला में हिन्द महासागर क्षेत्र के 29 देशों के 41 प्रतिनिधियों