हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 7 जून, 2019

1. सतत विकास लक्ष्य लैंगिक सूचकांक में भारत को कौन सा रैंक प्राप्त हुआ? उत्तर – 95वां हाल ही में पहला सतत विकास लक्ष्य लैंगिक सूचकांक जारी किया गया, इस सूचकांक में लैंगिक समानता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए की गयी प्रगति के आधार पर देशों का मूल्यांकन किया गया। इस सूचकांक में

हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा सिनाई प्रायद्वीप किस देश में स्थित है?

उत्तर – मिस्र सिनाई प्रायद्वीप मिस्र में स्थित है। हाल ही में मिस्र के सुरक्षा बलों ने सिनाई में 14 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया। इससे पहले इस्लामिक स्टेट ने सिनाई में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या की थी।

नीति आयोग का उपाध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर –  राजीव कुमार प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग के पुनर्गठन को मंज़ूरी दे दी है। पुनर्गठित नीति आयोग के सदस्य निम्नलिखित हैं : अध्यक्ष : प्रधानमंत्री उपाध्यक्ष : राजीव कुमार पूर्णकालिक सदस्य वी.के. सारस्वत प्रोफेसर रमेश चंद डॉ. वे.के. पॉल पदेन सदस्य राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री अमित शाह, गृह मंत्री

अज़ीम प्रेमजी का सम्बन्ध किस कंपनी से है?

देश के सबसे अग्रणी उद्योगपतियों में से एक अज़ीम प्रेमजी ने विप्रो से सेवानिवृत्ति की घोषणा कर दी है। वे विप्रो के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन तथा मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में सेवानिवृत्त होंगे। अज़ीम प्रेमजी ने जुलाई, 2019 के अंत तक सेवानिवृत्त हो जायेंगे। अज़ीम प्रेमजी के पुत्र रिषद प्रेमजी एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में उनकी

फीफा महिला विश्व कप 2019 का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?

उत्तर  – फ्रांस 7 जून, 2019 को फीफा महिला विश्व कप 2019 शुरू हो रहा है, यह विश्व कप एक महीने तक चलेगा, इसका समापन 7 जुलाई, 2019 को होगा। इस विश्व कप का आयोजन फ्रांस में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमें इस प्रकार हैं : फ्रांस, अमेरिका, जर्मनी,