डाईलन थॉमस प्राइज 2019 किसने जीता?

उत्तर  – गाए गुनारत्ने ब्रिटिश-श्रीलंकाई मानवाधिकार डाक्यूमेंट्री मेकर तथा उपन्यासकार गाए गुनारत्ने को हाल ही में डाईलन थॉमस प्राइज 2019 प्रदान किया गया, उन्हें यह पुरस्कार उनके पहले उपन्यास “इन आवर मैड एंड फ्युरिअस सिटी” के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है। इस पुरस्कार के विजेता को 30,000 पौंड इनामस्वरूप प्रदान किये जाते हैं।

“पैसिफिक वैनगार्ड” नामक नौसैनिक अभ्यास का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?

उत्तर – अमेरिका        हाल ही में अमेरिका के गुआम में “पैसिफिक वैनगार्ड” नामक नौसैनिक अभ्यास का आरम्भ हुआ। इस नौसैनिक अभ्यास में अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया तथा ऑस्ट्रेलिया हिस्सा ले रहे हैं। इस नौसैनिक अभ्यास में इन चार देशों से 3000 से अधिक सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। इस नौसैनिक अभ्यास में यह सैनिक

विश्व थाइरोइड दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 25 मई       थायराइड स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाने और थायराइड रोगों के उपचार के बारे में शिक्षित करने के लिए हर साल 25 मई को विश्व थायराइड दिवस मनाया जाता है। यह पांच प्रमुख लक्ष्यों को केन्द्रित करता है: 1.थायराइड स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता। 2.थायराइड रोगों के इलाज में समझ

किस भारतीय को हाल ही में UNSDG इन्फ़्लुएन्शियल पीपल इन हेल्थ केयर अवार्ड से सम्मानित किया गया?

उत्तर – आचार्य बालकृष्ण हाल ही में पतंजलि आयुर्वेद के मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण को UNSDG इन्फ़्लुएन्शियल पीपल इन हेल्थ केयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में प्रदान किया गया। आचार्य बालकृष्ण आचार्य बालकृष्ण एक आयुर्वेदाचार्य हैं, उनका जन्म 4 अगस्त,1972 को नेपाल के स्यांगजा जिले में हुआ था।

शंघाई सहयोग संगठन मास मीडिया फोरम 2019 का आयोजन किस शहर में किया गया?

उत्तर –  बिश्केक शंघाई सहयोग संगठन मास मीडिया फोरम के दूसरे संस्करण का आयोजन 23 से 26 मई, 2019 के दौरान किर्गिजस्तान के बिश्केक में किया गया। इस फोरम में केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस फोरम का उद्घाटन किर्ज़िग गणराज्य के राष्ट्रपति एस. जीनबेको ने किया।