हाल ही में निकी लौदा का निधन हुआ, वे किस खेल से सम्बंधित थे?

उत्तर  – फार्मूला वन हाल ही में फार्मूला वन चैंपियन निकी लौदा का निधन 20 मई, 2019 को ऑस्ट्रिया के विएना में हुआ। वे तीन बार के फार्मूला वन चैंपियन थे। उन्होंने 1975 तथा 1977 में फेरारी के लिए खिताब जीता। इसके बाद 1984 में उन्होंने मैकलारेन के लिए फार्मूला वन का खिताब जीता था।

भारत में पाकिस्तान का नया उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर –  मुइनुल हक़ मुइनुल हक़ को भारत में पाकिस्तान का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है, वे वर्तमान में फ्रांस में पाकिस्तान के एम्बेसडर हैं। मार्च 2019 में सोहेल महमूद की विदेश सचिव के रूप में नियुक्ति के पश्चात् भारत में पाकिस्तान उच्चायुक्त का पद खाली चल रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान

हाल ही में द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस कब मनाया गया?

उत्तर – 16 मई 16 मई को द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस मनाया गया, इसे यूनेस्को द्वारा मनाया गया। इसका उद्देश्य हमारे रोज़मर्रा के जीवन में प्रकाश के महत्व को रेखांकित करना है। यह दिवस 1960 में भौतिकशास्त्री तथा इंजिनियर थियोडोर मैमन के प्रथम सफल लेज़र बीम ऑपरेशन की स्मृति में मनाया जाता है।

जॉन एफ. कैनेडी प्रोफाइल इन करेज अवार्ड 2019 से किसे सम्मानित किया गया?

उत्तर – नैंसी पेलोसी अमेरिकी राजनेता नैंसी पेलोसी को जॉन एफ. कैनेडी प्रोफाइल इन करेज अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान 2010 में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के स्वास्थ्य सुरक्षा कानून को पारित करने के लिए किये गये प्रयास के लिए दिया गया है। नैंसी पेलोसी जनवरी, 2019 से संयुक्त राष्ट्र हाउस

समलैंगिक विवाह को कानूनी मंज़ूरी देने वाला पहला एशियाई देश कौन सा बना?

उत्तर –  ताइवान ताइवान ने 17 मई, 2019 को देश में समलैंगिक विवाह को मंज़ूरी दे दी है, इसके साथ ही ताइवान समलैंगिक विवाह को मंज़ूरी देने वाला पहला देश बन गया है। अब समलैंगिक विवाह का पंजीकरण सरकारी एजेंसियों में किया जा सकेगा। इसके लिए ताइवान में बिल पारित किया गया। इस बिल के