भारत में आधुनिक कानूनी शिक्षा के जनक माने जाने वाले डॉ. एन. आर. माधव मेनन का हाल ही में निधन हो गया, वे किस राज्य से सम्बंधित थे?

उत्तर  – केरल हाल ही में डॉ. एन.आर. माधव मेनन का निधन हो गया, वे एक प्रसिद्ध शिक्षाविद तथा आधुनिक भारतीय कानूनी शिक्षा के जनक थे। उनका निधन 8 मई, 2019 को 84 वर्ष की आयु में केरल के तिरुवनंतपुरम में हुआ। उन्हें नेशनल लॉ स्कूल की स्थापना करके भारत में कानूनी शिक्षा के क्षेत्र

किस देश का निजी राकेट “मोमो-3 “ बाहरी अन्तरिक्ष में पहुँच गया है?

उत्तर –  जापान जापानी एयरोस्पेस स्टार्टअप कंपनी इंटरस्टेलर टेक्नोलॉजी अन्तरिक्ष में राकेट लांच करने वाली जापान की पहली निजी फर्म बन गयी है। इस कंपनी ने “मोमो-3” नामक छोटा राकेट होकाईडो से लांच किया। यह राकेट 110 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंचा, बाद में यह प्रशांत महासागर में गिर गया। इस राकेट की लम्बाई लगभग

भारत का प्रथम प्राकृतिक आइस कैफ़े किस राज्य में स्थित है?

उत्तर – जम्मू-कश्मीर    भारत का पहला प्राकृतिक आइस कैफ़े लद्दाख के लेह में 14,000 फीट की ऊंचाई पर शुरू हो गया है। यह आइस कैफ़े मनाली-लेह हाईवे पर स्थित है। इसका निर्माण सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा प्राकृतिक प्रक्रिया द्वारा किया गया है। इसका उद्देश्य शीतकाल में पानी की बचत करना तथा बाद में

राजस्थान के किस शहर में हाल ही में डेजर्ट स्टॉर्म 2019 की शुरुआत हुई?

उत्तर – बीकानेर हाल ही में राजस्थान के बीकानेर में डेजर्ट स्टॉर्म 2019 की शुरुआत हुई, इसे भारत की सबसे लम्बी क्रॉस कंट्री रैली कहा जाता है। इस चार दिवसीय रैली में 100 टीमें हिस्सा लेंगी।

हाल ही में किस देश को आर्कटिक परिषद् का पर्यवेक्षक सदस्य चुना गया?

उत्तर – भारत फ़िनलैंड के रोवानिएमी में 11वीं आर्कटिक परिषद् की मंत्रीस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, इस बैठक में भारत को आर्कटिक परिषद् की अंतरसरकारी फोरम में पुनः पर्यवेक्षक चुना गया है। भारत ने आर्कटिक परिषद् में और अधिक योगदान देने के लिए प्रतिबद्धता ज़ाहिर की है। आर्कटिक परिषद् आर्कटिक परिषद् की स्थापना 1996