हाल ही ने सबसे अधिक समय तक नृत्य करने का विश्व रिकॉर्ड किसने बनाया?

उत्तर –  बन्दना हाल ही में नेपाल की 18 वर्षीय बन्दना ने सबसे लम्बे समय तक नृत्य करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया, बन्दना ने लगातार 126 घंटे (पांच दिन से अधिक) तक नृत्य किया। उन्होंने यह रिकॉर्ड काठमांडू में बनाया। उनसे पहले यह रिकॉर्ड केरल की हेमलता के नाम पर था। हेमलता ने 123 घंटे

जीरो पेंडेंसी कोर्ट्स प्रोजेक्ट किस उच्च न्यायालय से सम्बंधित है?

उत्तर – दिल्ली उच्च न्यायालय जीरो पेंडेंसी कोर्ट्स प्रोजेक्ट दिल्ली उच्च न्यायालय का एक पायलट प्रोजेक्ट है। इसका क्रियान्वयन दिल्ली के विभिन्न अधीनस्थ न्यायालयों में किया जा रहा है। इसके द्वारा विभिन्न प्रकार के मामलों के लिए समय सीमा तथा न्यायधीशों की संख्या निश्चित करने में सहायता मिलेगी। मुख्य बिंदु दिल्ली में सभी लंबित पड़े

हाल ही में आईएनएस वेला को भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट-75 के तहत लांच किया गया, यह किन दो देशों के बीच साझा उपक्रम है?

उत्तर  भारत और फ्रांस हाल ही में भारतीय नौसेना को चौथी स्टेल्थ स्कॉर्पीन श्रेणी पनडुब्बी को प्रोजेक्ट 75 के तहत लांच किया गया, इस पनडुब्बी को ट्रायल के लिए मुंबई के मजगांव डॉक लिमिटेड के कान्होजी अंगरे वेट बेसिन में लांच किया गया है। पनडुब्बियों का निर्माण मजगांव डॉक लिमिटेड में किया जा रहा है,

किस अन्तरिक्ष एजेंसी के अनुसार 99942 अपोफिस क्षुद्रग्रह लगभग एक दशक बाद पृथ्वी के निकट आएगा?

उत्तर – नासा नासा के अनुसार 99942 अपोफिस क्षुद्रग्रह अगले 10 वर्षों में पृथ्वी की ओर बढ़ेगा। हालांकि यह क्षुद्रग्रह पृथ्वी की सतह से लगभग 31,000 किलोमीटर ऊपर से होकर गुजरेगा। मुख्य बिंदु यह घटना काफी दुर्लभ होगी, 99942 काफी बड़ा ऑब्जेक्ट है। यह वैज्ञानिकों के लिए इस क्षुद्रग्रह के अध्ययन के लिए एक अच्छा

उन्नत भारत अभियान के लिए किस IIT ने ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के साथ समझौता किया है?

उत्तर – IIT कानपूर ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने हाल ही में “उन्नत भारत अभियान” के लिए IIT कानपूर के साथ समझौता किया है। “उन्नत भारत अभियान” केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की पहल है। उन्नत भारत अभियान के लिए IIT कानपूर में उत्तर प्रदेश के 15 प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों को एकत्रित किया है।