हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 3 मई, 2019

1. किस हॉकी खिलाड़ी को राजीव गाँधी खेल रत्न अवार्ड 2019 के लिए मनोनीत किया गया है? उत्तर – पी.आर. श्रीजेश हॉकी इंडिया ने गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश का नाम राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया है। उनके अतिरिक्त चिंग्लेसना सिंह कंगुजम, अक्षदीप सिंह तथा महिला खिलाड़ी दीपिका का नाम अर्जुन अवार्ड के

हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे जूलियन असांजे किस देश के नागरिक हैं?

उत्तर – ऑस्ट्रेलिया विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को ब्रिटिश अदालत ने 50 सप्ताह कैद की सजा सुनाई है, उन्हें यह सजा ज़मानत का पालन न करने के लिए दी गयी है। पृष्ठभूमि विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को ब्रिटिश पुलिस ने 11 अप्रैल, 2019 को गिरफ्तार किया गया था, वे 2012 से यूनाइटेड किंगडम

सेबी ने हाल ही में किस स्टॉक एक्सचेंज पर 6 महीने प्रतिबन्ध लगाया है?

उत्तर –  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज हाल ही में सेबी ने राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज पर 6 महीने की पाबंदी लगा दी है। सेबी ने राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज को निवेशकों के 625 करोड़ रुपये वापस करने का आदेश भी दिया है, इस राशी पर 2014 से 12% की दर से सालाना ब्याज भी देना होगा। यह आदेश

हाल ही में सुर्ख़ियों में रही मामलुह गुफा किस राज्य में स्थित है?

उत्तर – मेघालय मामलुह गुफा मेघालय में स्थित है। हाल ही में जियोलाजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया नार्थ ईस्टर्न रीजन ने दो जियोलाजिकल डिस्प्ले बोर्ड स्थापित किये। इसका उद्देश्य पर्यटकों में इस स्थान के महत्त्व के बारे में जागरूकता फैलाना है। यह दो बोर्ड मेघालय के ईस्ट खासी हिल जिले के मामलुह गुफा तथा थेरियाघाट, सोभर

2018-19 में भारत का सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता देश कौन रहा?

उत्तर  – इराक 2018-19 में भारत का सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता देश इराक रहा। इराक ने भारत को 2018-19 में 46.61 मिलियन टन कच्चे तेल का निर्यात किया। यह पिछले वर्ष की मुकाबले 2% अधिक हिस्सा है। 2017-18 में इराक ने भारत को 45.74 मिलियन टन कच्चे तेल का निर्यात किया था। सऊदी अरब