अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस हाल ही में कब मनाया गया?

उत्तर – 29 अप्रैल     प्रतिवर्ष  29 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसका उद्देश्य इवेंट्स तथा उत्सवों के द्वारा नृत्य को बढ़ावा देना है। मुख्य बिंदु इस दिवस को Dance Committee of International Theatre Institute द्वारा शुरू किया गया था, इसे बाद में यूनेस्को ने आधिकारिक मान्यता दी थी।

हाल ही में पुन्गम कन्नन का निधन हुआ, वे किस खेल से जुड़े हुए थे?

उत्तर – फुटबॉल पुन्गम कन्नन पूर्व भारतीय फुटबॉलर थे, उनका निधन हाल ही में पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में हुआ। उनका जनम तमिलनाडु के वंदवासी में हुआ था। उन्होंने भारत के लिए 14 मैच खेले। उन्होंने मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के लिए फॉरवर्ड के रूप में खेला। उन्होंने बंगाल के लिए लगातार दो बार

टाइम पत्रिका की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में किन तीन भारतीयों को शामिल किया गया है?

उत्तर – मुकेश अम्बानी, मेनका गुरुस्वामी तथा अरुंधती काटजू हाल ही में टाइम पत्रिका ने 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है, इस सूची में तीन भारतीय शामिल हैं। इस सूची में डोनाल्ड ट्रम्प, इमरान खान, शी जिनपिंग, पोप फ्रांसिस, टाइगर वुड्स तथा मार्क जकरबर्ग शामिल हैं। इस सूची में शामिल होने वाले

हाल ही में वायुसेना का उप-प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया को वायुसेना का नया वाईस चीफ नियुक्त किया गया है। वे 1 मई से अपना कार्यभार संभालेंगे। वे एयर मार्शल अनिल खोसला की जगह लेंगे, अनिल खोसला सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मुख्य बिंदु राकेश कुमार सिंह भदौरिया को भारतीय वायु सेना

फुटबॉल राइटर्स एसोसिएशन द्वारा किसे 2019 का फुटबॉलर ऑफ़ द ईयर नामित किया गया?

उत्तर –  रहीम स्टर्लिंग इंग्लैंड के रहीम स्टर्लिंग को फुटबॉल राइटर्स एसोसिएशन द्वारा 2019 का फुटबॉलर ऑफ़ द ईयर नामित किया गया। फुटबॉल राइटर्स एसोसिएशन के 400 सदस्यों में से रहीम स्टर्लिंग को 62% वोट मिले। रहीम स्टर्लिंग प्रीमियर लीग में मेनचेस्टर सिटी के लिए खेलते हैं।