हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 30 सितम्बर, 2021 – GK in Hindi

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 30 सितम्बर, 2021

1. हाल ही में दिल्ली सरकार द्वारा लांच किए गए पर्यटन एप्प का नाम क्या है?

उत्तर – देखो मेरी दिल्ली

दिल्ली सरकार ने हाल ही में “देखो मेरी दिल्ली” नाम से एक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है। इसे दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा डिजाइन किया गया है। इस एप्प  को दिल्ली में पर्यटन संबंधी सभी सूचनाओं के लिए वन-स्टॉप सेंटर के रूप में कार्य करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

2. त्रैमासिक रोजगार सर्वेक्षण देश के कितने क्षेत्रों की रोजगार और संबंधित जानकारी प्रदान करता है?

उत्तर – 9

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने श्रम ब्यूरो द्वारा तैयार 2021-22 की पहली तिमाही के लिए तिमाही रोजगार सर्वेक्षण (QES) जारी किया है। यह सर्वेक्षण देश के 9 चयनित क्षेत्रों – विनिर्माण, निर्माण, व्यापार, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रेस्तरां, आईटी / बीपीओ और वित्तीय सेवाओं में संगठित और असंगठित क्षेत्रों में प्रतिष्ठानों की रोजगार संबंधी जानकारी और डेटा प्रदान करता है।

3. वर्तमान में लागू की जा रही विदेश व्यापार नीति की मूल अवधि क्या थी?

उत्तर – 2015-2020

भारत सरकार ने विदेश व्यापार नीति 2015-20 की अवधि को मार्च 2022 तक बढ़ाने का प्रस्ताव किया है। यह नीति मूल रूप से 31 मार्च 2020 को समाप्त होनी थी। इस नीति को पहले एक वर्ष के लिए मार्च 2021 तक और आगे सितंबर, 2021 तक बढ़ाया गया था।

4. हाल ही में खबरों में रहा “आकाश प्राइम” क्या है?

उत्तर – आकाश मिसाइल का नया संस्करण

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने हाल ही में ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज में मिसाइल ‘आकाश प्राइम’ का परीक्षण किया है। आकाश मिसाइल के इस उन्नत संस्करण को DRDO द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है और बेहतर सटीकता के लिए स्वदेशी सक्रिय RF सीकर से लैस है।

5. ‘राष्ट्रीय जैविक तनाव सहिष्णुता संस्थान’ (National Institute of Biotic Stress Tolerance) कहाँ स्थित है?

उत्तर – रायपुर

National Institute of Biotic Stress Tolerance, ICAR के तहत एक डीम्ड यूनिवर्सिटी है जो रायपुर में स्थित है। यह संस्था 2012 में अस्तित्व में आई थी। यह संस्था हाल ही में खबरों में है, क्योंकि रायपुर में इस संस्थान का नया परिसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान, पीएम मोदी ने 35 जलवायु अनुकूल फसल किस्मों को भी समर्पित किया।

Exit mobile version