1. समवर्षा रेखा क्या है?
[A] ऐसी रेखा जहां समान वर्षा होती है।
[B] ऐसी रेखा जहां समान ताप होता है।
[C] ऐसी रेखा जहां समुद्री लेवल बराबर होता है।
[D] इनमें से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: A [ऐसी रेखा जहां समान वर्षा होती है।]
Notes:
ऐसी रेखा जहां पर होने वाली वर्षा समान होती है, समवर्षा रेखा कहलाती है।
2. भारत में चीनी उत्पादन और खपत के बारे में कौन सा कथन सत्य है?
[A] भारत चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक है।
[B] भारत दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उपभोक्ता है
[C] भारत का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश है
[D] भारत में चीनी खेती केवल दक्कन प्रायद्वीप में केंद्रित है
Show Answer
Correct Answer: B [भारत दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उपभोक्ता है]
Notes:
भारत दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उपभोक्ता है लेकिन चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक ब्राजील है।
3. शरावती जलविद्युत परियोजना कहाँ है?
[A] आंध्र प्रदेश
[B] कर्नाटक
[C] तमिलनाडु
[D] मध्य प्रदेश
Show Answer
Correct Answer: B [कर्नाटक]
Notes:
शरावती जलविद्युत परियोजना कर्नाटक में है। भारत का प्रसिध्द जोग या गोरसोप्पा जलप्रपात यहीं है।
4. भारत का सबसे लंबा हाईवे है:-
[A] NH 44
[B] NH 1
[C] NH 2
[D] NH 10
Show Answer
Correct Answer: A [NH 44]
Notes:
NH 44 भारत का सबसे लंबा हाईवे है। यह जम्मू से कन्याकुमारी (तमिलनाडु) तक है और 3745 किमी लम्बा है।
5. भारत बांग्लादेश के बीच सीमा पर फरक्का बांध परियोजना किस नदी पर है?
[A] गंगा
[B] ब्रह्मपुत्र
[C] तीस्ता
[D] दामोदर
Show Answer
Correct Answer: A [गंगा]
Notes:
फरक्का परियोजना भारत में गंगा नदी पर है, जो बांग्लादेश की सीमा से कुछ दूरी पर ही है।
6. तुमकुर नामक स्थान पर भारतीय भौगोलिक सर्वेक्षण ने सोने के भंडार का पता लगाया है, तुमकुर किस राज्य में स्थित है?
[A] आंध्र प्रदेश
[B] कर्नाटक
[C] तमिलनाडु
[D] महाराष्ट्र
Show Answer
Correct Answer: B [कर्नाटक ]
Notes:
तुमकुर कर्नाटक में स्थित है, यह तुमकुर जिले का मुख्यालय भी है। यह बंगलोर से 70 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में स्थित है।
7. क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा भौगोलिक हिस्सा कौन सा है?
[A] हिमालय पर्वत श्रृंखला
[B] थार मरुस्थल
[C] दक्कन पठार
[D] उत्तर भारत के विशाल मैदान
Show Answer
Correct Answer: C [दक्कन पठार ]
Notes:
दक्कन पठार में दक्षिणी भारत का अधिकतर हिस्सा आता है, इसमें भारत के 8 प्रमुख राज्य आते हैं। यह पठार पश्चिम घाट और पूर्वी घाट के बीच में स्थित है। सतपुड़ा और विन्ध्य पर्वत श्रृंखला इसे गंगा के मैदान से अलग करती हैं।
8. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
1. भारत में मोनाजाईट और थोरियम दुर्लभ खनिज तत्वों का प्रमुख स्त्रोत है
2. दुर्लभ खनिज तत्वों में भारत आत्मनिर्भर है
[A] केवल 1 सही है
[B] केवल 2 सही है
[C] 1 और 2 दोनों सही हैं
[D]
1 और 2 दोनों गलत हैं
Show Answer
Correct Answer: A [केवल 1 सही है ]
Notes:
दुर्लभ खनिजों के उत्पादन में चीन पहले पायदान पर है, उसके बाद ब्राज़ील, मलेशिया और भारत का स्थान है। चीन में दुर्लभ खनिजों का कुल 37% भंडार है परन्तु यह विश्व के 97% दुर्लभ खनिजों का उत्पादन अकेले करता है।
9. भारत बांग्लादेश मैत्री उद्यान किस राज्य में बनाया जा रहा है?
[A] नागालैंड
[B] त्रिपुरा
[C] मेघालय
[D] पश्चिम बंगाल
Show Answer
Correct Answer: B [त्रिपुरा ]
Notes:
त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश मैत्री उद्यान बनाया गया है, यह उद्यान दक्षिण त्रिपुरा के चोट्टाखोला में स्थित है। यह उद्यान 20 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला हुआ है, इस उद्यान में इंदिरा गाँधी और शेख मुजीबुररहमान की मुर्तिया भी बनायीं गयी हैं।
10. निम्नलिखित देशों का अवलोकन कीजिये :
1.म्यांमार
2. थाईलैंड
3. कंबोडिया
4. इंडोनेशिया
उपरोक्त किन-किन देशों की समुद्री सीमा अंदमान व निकोबार द्वीपसमूह से लगती है?
[A] 1 और 2
[B] 2 और 3
[C] 3 और 4
[D] 1, 2 और 4
Show Answer
Correct Answer: D [1, 2 और 4]
Notes:
अंदमान व निकोबार का कुल क्षेत्रफल 8,250 वर्ग किलोमीटर है। इसकी समुद्री सीमा म्यांमार, थाईलैंड और इंडोनेशिया से लगती है।