1. पश्चिम बंगाल का कूच बिहार किसलिए प्रसिध्द है?
[A] सूती वस्त्र उद्योग
[B] सिल्क उद्योग
[C] पेट्रोलियम उद्योग
[D] कांच उद्योग
Show Answer
Correct Answer: B [सिल्क उद्योग]
Notes:
कूच बिहार पश्चिम बंगाल में है जो सिल्क उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
2. किस साल, भारत में कोयला खनन का राष्ट्रीयकरण पहली बार हुआ था?
[A] 1971
[B] 1968
[C] 1952
[D] 1955
Show Answer
Correct Answer: A [1971]
Notes:
भारत में कोयला खनन का राष्ट्रीयकरण पहली बार 1971 में हुआ| 1973 तक सभी कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण कर दिया गया और इस प्रकार कोल इंडिया को देश में कोयला खनन पर एकाधिकार मिला|
3. नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर वुमन इन एग्रीकल्चर कहाँ है?
[A] भुवनेश्वर
[B] कोलकाता
[C] इंदौर
[D] भोपाल
Show Answer
Correct Answer: A [भुवनेश्वर ]
Notes:
नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर वुमन इन एग्रीकल्चर भुवनेश्वर में है| इसकी स्थापना अप्रैल, 1996 में हुई|
4. परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी भारत लिमिटेड प्रमुख रूप से किस कार्य के लिए बनाई गई?
[A] बुनियादी ढांचा ऋण
[B] एसेट प्लानिंग
[C] गैर निष्पादित परिसम्पत्तियां
[D] क्रेडिट ऋण
Show Answer
Correct Answer: C [गैर निष्पादित परिसम्पत्तियां]
Notes:
2002 में स्थापित, परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी भारत लिमिटेड (ARCIL) भारत की पहली और देश में प्रमुख परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनियों में से एक है।
5. भारत की जूट उद्योग पड़ोस के किस देश से प्रतिस्पर्धा रहती है?
[A] नेपाल
[B] भूटान
[C] बांग्लादेश
[D] म्यांमार
Show Answer
Correct Answer: C [बांग्लादेश]
Notes:
बांग्लादेश और भारत विश्व में दो जूट उत्पादक देश हैं। हालांकि जूट से बने पदार्थों के मामले में भारत बांग्लादेश से अधिक अच्छी स्थिति में है।
6. सामाजिक आर्थिक योजना किसका हिस्सा है?
[A] केंद्रीय सूची
[B] राज्य सूची
[C] समवर्ती सूची
[D] इनमें से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: C [समवर्ती सूची]
Notes:
समवर्ती सूची वह सूची है जिसमें राज्य और संघ दोनों साथ-साथ कार्य करते हैं। सामाजिक आर्थिक योजना इसी का हिस्सा है
7. वस्तुओं के व्यापार का नियंत्रण किसके द्वारा किया जाता है?
[A] NSE
[B] NCDEX
[C] SEBI
[D] वायदा बाजार आयोग (FMC)
Show Answer
Correct Answer: D [वायदा बाजार आयोग (FMC)]
Notes:
वायदा बाजार आयोग वस्तुओं के व्यापार पर नियंत्रण रखता है। इसकी स्थापना 1953 में हुई। इसका हेडक्वार्टर मुम्बई में है।
8. दुर्गापुर और राउरकेला इस्पात संयंत्र किस पंचवर्षीय योजना के तहत लगाए गए?
[A] पहली
[B] दूसरी
[C] तीसरी
[D] चौथी
Show Answer
Correct Answer: B [दूसरी]
Notes:
दुर्गापुर इस्पात संयंत्र 1956 में ब्रिटिश फर्म की मदद से जबकि राउरकेला इस्पात संयंत्र 1961 में जर्मन फर्म की मदद से लगाया गया।
9. निर्मल ग्राम पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?
[A] ग्रामीण स्वच्छता
[B] पर्यावरण
[C] वन संरक्षण
[D] विद्यालय शिक्षा
Show Answer
Correct Answer: A [ग्रामीण स्वच्छता]
Notes:
निर्मल ग्राम पुरस्कार ग्रामीण स्वच्छता के क्षेत्र में दिया जाता है। इसमें अलग अलग तरह की राशि प्रदान की जाती है।
10. USO फंड या सार्वभौमिक सेवा दायित्व फ़ंड किससे संबंधित है?
[A] दूरसंचार
[B] सॉफ्टवेयर उद्योग
[C] आयात उन्नति
[D] निर्यात उन्नति
Show Answer
Correct Answer: A [दूरसंचार]
Notes:
USO फ़ंड दूरसंचार से संबंधित है। यह ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में संचार के साधनों का विकास करने के लिए विकसित किया गया था। इसका विकास नई टेलिकॉम पॉलिसी 1999 के तहत बनाया गया।