1. किस उर्वरक में मिट्टी के pH मान को कम करने की क्षमता है?
[A] यूरिया
[B] रॉक फॉस्फेट
[C] अमोनिया
[D] पोटाश म्यूरेट
Show Answer
Correct Answer: D [पोटाश म्यूरेट ]
Notes:
पोटाश म्यूरेट में मिट्टी के pH मान को कम करने की क्षमता है| इससे मिट्टी अधिक अम्लीय हो जाती है|
2. भारत का कौन सा/ से राष्ट्रीय उद्यान विश्व धरोहरों में शामिल हैं?
1- केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
2- मानस राष्ट्रीय उद्यान
3- नंदादेवी जैवविवधता रिज़र्व
4- ग्रेट हिमालय राष्ट्रीय उद्यान
[A] केवल 1
[B] केवल 2
[C] 1 और 2
[D] 1, 2, 3 और 4 सभी
Show Answer
Correct Answer: D [1, 2, 3 और 4 सभी ]
Notes:
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, मानस राष्ट्रीय उद्यान, नंदादेवी जैवविवधता रिज़र्व, ग्रेट हिमालय राष्ट्रीय उद्यान ये सभी यूनेस्को की राष्ट्रीय धरोहर में है|
3. निम्नलिखित में से कौन सी पृथ्वी के वातावरण में पाए जाने वाली ग्रीन हाउस गैस नहीं है?
[A] कार्बन डाई ऑक्साइड
[B] मीथेन
[C] जलवाष्प
[D] नाइट्रोजन ऑक्साइड
Show Answer
Correct Answer: D [नाइट्रोजन ऑक्साइड ]
Notes:
प्रमुख ग्रीन हाउस गैस जलवाष्प, कार्बन डाई ऑक्साइड, मेथेन, नाइट्रस ऑक्साइड और ओजोन हैं| नाइट्रोजन ऑक्साइड प्रत्यक्ष रूप से ग्रीन हाउस गैस नहीं है लेकिन ओजोन के नरमन में सहायता करती है|
4. मरुभूमि राष्ट्रीय उद्यान किस प्रदेश में है?
[A] राजस्थान
[B] गुजरात
[C] मध्य प्रदेश
[D] उत्तर प्रदेश
Show Answer
Correct Answer: A [राजस्थान ]
Notes:
मरुभूमि राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके में है| यह जैसलमेर जिले से 40 किलोमीटर दूर है। यह भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है जिसका क्षेत्रफल 3162 वर्ग किलोमीटर है|
5. मृगावानी राष्ट्रीय उद्यान किस प्रदेश में है?
[A] तेलंगाना
[B] उड़ीसा
[C] महाराष्ट्र
[D] त्रिपुरा
Show Answer
Correct Answer: A [तेलंगाना ]
Notes:
मृगावानी राष्ट्रीय उद्यान तेलंगाना में है| यह तेलंगाना के हैदराबाद जिले में है और 3.6 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है| यहाँ चीतल, सांबर, जंगली बिल्ली, छिपकली, तेंदुआ, किंग कोबरा आदि बहुतायात में पाए जाते हैं|
6. भूरी गिलहरी वन्यजीव अभयारण्य किस प्रदेश में है?
[A] तमिलनाडु
[B] केरल
[C] आन्ध्र प्रदेश
[D] कर्नाटक
Show Answer
Correct Answer: A [तमिलनाडु ]
Notes:
भूरी गिलहरियों का वन्य जीव अभ्यारण्य तमिलनाडु में है| यह विरुधनगर और मदुरई जिले में है जो 485.2 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है| यहाँ पक्षियों की 240 से भी अधिक प्रजातियाँ पायी जाती हैं| यहाँ तितलियों की भी 220 से अधिक प्रजातियाँ पायी जाति हैं| यह मुख्य रूप से भूरी गिलहरियों का अभ्यारण्य है लेकिन यहाँ भौंकने वाला हिरन, उड़ने वाली गिलहरी, भारतीय विशालकाय गिलहरी, आम लंगूर आदि भी पाए जाते हैं|
7. अबोहर वन्यजीव अभ्यारण्य किस प्रदेश में है?
[A] पंजाब
[B] हिमाचल प्रदेश
[C] हरयाणा
[D] राजस्थान
Show Answer
Correct Answer: A [पंजाब ]
Notes:
अबोहर वन्यजीव अभ्यारण्य पंजाब के अबोहर शहर से पंद्रह किलोमीटर दूर है| यह 186.5 वर्ग कोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है| यहाँ अनेक लुप्त होती प्रजातियों का स्थान है| यहाँ वनस्पति और जीव की अनेक प्रजातियाँ हैं|
8. पुली बैज वन्यजीव अभ्यारण्य किस प्रदेश में है?
[A] नागालैंड
[B] मिजोरम
[C] मेघालय
[D] त्रिपुरा
Show Answer
Correct Answer: A [नागालैंड ]
Notes:
पुली बैज वन्यजीव अभ्यारण्य भारत के नागालैंड प्रदेश के कोहिमा जिले में है| इसका क्षेत्रफल 923 हेक्टेयर है|
9. गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान किस प्रदेश में है?
[A] पश्चिम बंगाल
[B] महाराष्ट्र
[C] केरल
[D] तमिलनाडु
Show Answer
Correct Answer: A [पश्चिम बंगाल ]
Notes:
गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान पश्चिम बंगाल में है| यह पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में है| यह घास के मैदानों और जंगलों से युक्त एक मध्यम आकार का राष्ट्रीय उद्यान है| यहाँ पक्षियों की 194 प्रजातियाँ पक्षियों की , 50 स्तनधारियो की, 22 सरीसृपों की और 27 प्रजातियाँ मछलियों की पायी जाती हैं|
10. नागझिरा वन्यजीव अभ्यारण्य किस प्रदेश में है?
[A] पश्चिम बंगाल
[B] महाराष्ट्र
[C] केरल
[D] कर्नाटक
Show Answer
Correct Answer: B [महाराष्ट्र ]
Notes:
नागझिरा वन्यजीव अभ्यारण्य महाराष्ट्र में है| यह महाराष्ट्र के भंडारा और गोंदिया जिले में है| यह 152.81 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है| यहाँ मछलियों की अनेक प्रजातियाँ, स्तनधारियो की 34 प्रजातियाँ, सरीसृप की 36 प्रजातियाँ पायी जाती हैं| इसके अलावा यह अनेक प्रजातियों के मेढकों का भी घर है|