1. स्वतंत्रता से पहले के काल में एक समिति द्वारा पेश की सिफारिशों का अवलोकन कीजिये :
1 अल्पकालीन उपाय : 40,000 के जनसँख्या पर एक प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, 30 बेड, 3 उप-केंद्र तथा 2 मेडिकल ऑफिसर
2 दीर्घकालीन प्रोग्राम : प्रति 10,000-20,000 जनसँख्या के लिए 75 बिस्तर वाले प्राथमिक अस्पताल, द्वितीय स्वास्थय इकाइयों में 650 बेड, क्षेत्रीय स्वास्थय इकाइयों में 2,500 बेड
इस समिति ने भारत में स्वास्थ्य सुधारों का आगाज़ किया था, इस समिति का नाम क्या था?
[A] जैक्सन समिति
[B] बेरिंग समिति
[C] भोर समिति
[D] उपरोक्त में से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: C [भोर समिति ]
Notes:
भोर समिति का गठन भारत सरकार द्वारा 1943 में किया गया था, इस समिति ने सर जोसफ विल्लियम भोर की अध्यक्षता में कार्य किया। इस समिति ने भारत में स्वास्थय सुधारों के लिए सर्वेक्षण किये और 1946 में अपनी रिपोर्ट पेश की।
2. निम्नलिखित में भारत के कौन से वाइसराय “ओवेन मेरेडिथ” के उपनाम से कवितायें लिखते थे?
[A] लॉर्ड नार्थब्रुक
[B] लॉर्ड लिट्टन
[C] लॉर्ड रिपन
[D] लॉर्ड डफरिन
Show Answer
Correct Answer: B [लॉर्ड लिट्टन ]
Notes:
लॉर्ड लिट्टन 1876-80 के बीच भारत के वाइसराय थे, उनके कार्यकाल में महारानी विक्टोरिया ने स्वयं को भारत की सम्राज्ञी घोषित किया। उन्होंने “द वांडरर” और “फेब्ल्स इन सॉंग” जैसे पुस्तके लिखीं।
3. निम्नलिखित में से किस संधि के कारण रघुनाथ राव को पेंशन पर सेवानिवृत्त होना पड़ा?
[A] बस्सें की संधि
[B] सल्बाई की संधि
[C] पूना की संधि
[D] मद्रास की संधि
Show Answer
Correct Answer: B [सल्बाई की संधि ]
Notes:
सल्बाई की संधि पर 17 मई, 1782 को हस्ताक्षर किये गये थे, इस संधि पर मराठा साम्राज्य व ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षर किये गये। यह संधि पहले मराठा-ब्रिटिश युद्ध के बाद तय की गयी थी।
4. नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर का शीश मुग़ल शासक औरंगजेब के आदेश पर 1675 में किस स्थान पर काटा गया था?
[A] गुरुद्वारा मोती बाग़ साहिब
[B] गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब
[C] गुरुद्वारा शीश गंज साहिब
[D] गुरुद्वारा रकब गंज साहिब
Show Answer
Correct Answer: C [गुरुद्वारा शीश गंज साहिब ]
Notes:
सिख धर्म के नौवें गुरु तेग बहादुर ने कश्मीरी पंडितों और गैर-मुस्लिमों का धर्मांतरण करने विरोध किया था। उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाने से इनकार किया था, जिस कारण मुग़ल शासक औरंगजेब ने 1675 में दिल्ली में गुरु तेग बहादुर का शीश कटवाया था।
5. भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली कब स्थानातरिंत की गयी?
[A] 1910
[B] 1911
[C] 1915
[D] 1917
Show Answer
Correct Answer: B [1911]
Notes:
दिसम्बर, 1911 में दिल्ली को भारत की राजधानी बनाया गया था।
6. सयुंक्त राज्य अमेरिका में किस अधिनियम के द्वारा लिंग, नस्ल, धर्म इत्यादि के आधार पर भेदभाव प्रतिबंधित किया गया?
[A] सिविल राइट्स एक्ट, 1871
[B] सिविल राइट्स एक्ट, 1960
[C] सिविल राइट्स एक्ट, 1964
[D] सिविल राइट्स एक्ट, 1968
Show Answer
Correct Answer: C [सिविल राइट्स एक्ट, 1964 ]
Notes:
सिविल राइट्स एक्ट, 1964 को फेयर हाउसिंग एक्ट भी कहा जाता है। इस अधिनियम के द्वारा अमेरिका में सभी प्रकार के भेदभाव को समाप्त करके समानता स्थापित की गयी थी।
7. आयु की सहमती से सम्बंधित बिल का विरोध इनमे से किसने किया था?
[A] बेहरामजी मालाबारी
[B] बाल गंगाधर तिलक
[C] महात्मा गाँधी
[D] बिपिन चन्द्र पाल
Show Answer
Correct Answer: B [बाल गंगाधर तिलक ]
Notes:
बाल गंगाधर तिलक ने विवाह के लिए आयु की सहमती से जुड़े विधेयक का विरोध किया था। इस विधेयक में लड़कियों के विवाह की उम्र 10 वर्ष से 12 वर्ष करने का प्रावधान था। परन्तु तिलक का मत था कि लड़कियों के लिए विवाह की आयु 16 वर्ष और लड़कों के लिए 20 वर्ष की जाये।
8. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इनमे से कौन धुरी शक्तियों का हिस्सा नहीं था?
[A] जर्मनी
[B] जापान
[C] हंगरी
[D] फ्रांस
Show Answer
Correct Answer: D [फ्रांस ]
Notes:
1930 के दशक में जर्मनी, इटली और जापान प्रमुख धुरी राष्ट्र थे।
9. इल्बर्ट बिल के मुखर विरोधी कौन थे?
[A] बंगाल व बिहार का ज़मींदार
[B] कलकत्ता के अधिवक्ता
[C] बंगाल के चाय और नील बागानों के ब्रिटिश मालिक
[D] ब्रिटिश सेना के अधिकारी
Show Answer
Correct Answer: C [बंगाल के चाय और नील बागानों के ब्रिटिश मालिक ]
Notes:
इल्बर्ट बिल 1883 में वाइसराय लार्ड रिपन के कार्यकाल में पेश किया गया था, इस बिल को सर सी.पी. इल्बर्ट ने तैयार किया था। इस बिल के अनुसार भारतीय न्यायाधीश ब्रिटिश अपराधियों पर न्यायिक कार्यवाही कर सकते थे, इससे पहले भारतीय न्यायाधीशों को यह अधिकार प्राप्त नहीं थे।
10. निम्नलिखित में से कौन सी घटना 1857 के विद्रोह का परिणाम नहीं था?
[A] भारत में यूरोपीय सैनिकों की संख्या बढ़ाई गयी
[B] सिपाहियों के विभिन्न वर्गों का मिश्रण किया गया
[C] व्यपगत का सिद्धांत
[D] हिन्दुओं और मुस्लिमों का तुष्टिकरण
Show Answer
Correct Answer: D [हिन्दुओं और मुस्लिमों का तुष्टिकरण ]
Notes:
1857 की विद्रोह के बाद ब्रिटिश सेना को सुव्यवस्थित किया गया और उसमे कई आवश्यक सुधार भी किये गये।