हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 7 जनवरी, 2022 – GK in Hindi

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 7 जनवरी, 2022

1. ‘सीमा भवानी’ Border Security Force (BSF) की किस टीम का नाम है?

उत्तर –  महिला बाइकर टीम

‘सीमा भवानी’ Border Security Force (BSF) की महिला बाइकर टीम है। गणतंत्र दिवस पर यह टीम अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। इस आयोजन में विभिन्न रैंकों की 100 से अधिक महिला सैनिक हिस्सा ले रही हैं। वर्ष 2016 में ‘सीमा भवानी’ टीम का गठन किया गया था और उन्होंने पहली बार 2018 में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया था।

2. हाल ही में खबरों में रही अटल सुरंग (Atal Tunnel) किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?

उत्तर – हिमाचल प्रदेश

अटल सुरंग हिमाचल प्रदेश में स्थित है। यह लेह-मनाली राजमार्ग पर रोहतांग दर्रे के नीचे 9 किलोमीटर लम्बी सुरंग है। इस = सुरंग ने 2022 के पहले दिन रिकॉर्ड संख्या में वाहनों को पार करते देखा। अधिकारियों के अनुसार, 1 जनवरी, 2022 को कुल 7,515 वाहनों ने इस सुरंग को पार किया। यह 3 अक्टूबर, 2020 को उद्घाटन के बाद से अब तक की सबसे अधिक संख्या है।

3. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (IGRUA), जो हाल ही में सुर्ख़ियों में थी, किस राज्य में स्थित है?

उत्तर – उत्तर प्रदेश

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (IGRUA) की स्थापना भारत सरकार द्वारा वर्ष 1986 में फुरसतगंज एयरफील्ड में की गई थी। यह उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है। IGRUA एक स्वायत्त निकाय है और इसे नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत एक शासी परिषद द्वारा प्रशासित किया जाता है। 2021 के दौरान, IGRUA ने पिछले पांच वर्षों के दौरान प्रति वर्ष औसतन 15,000 उड़ान के मुकाबले 19,000 घंटे की उड़ान दर्ज की।

4. “ब्लू बुक”, जो हाल ही में खबरों में थी, किस सशस्त्र बल/समूह का मैनुअल है?

उत्तर – स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप

“ब्लू बुक” विशेष सुरक्षा समूह (Special Protection Group – SPG) के मैनुअल का नाम है, जो विशेष रूप से भारत के प्रधानमंत्री की रक्षा करता है।

5. किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने तख्त दमदमा साहिब को सिखों के पांचवें तख्त के रूप में मान्यता दी?

उत्तर – दिल्ली

दिल्ली विधानसभा ने तख्त दमदमा साहिब को सिखों के पांचवें तख्त के रूप में मान्यता देने के लिए दिल्ली सिख गुरुद्वारा अधिनियम, 1971 में एक संशोधन विधेयक पारित किया। पांच सिख तख्त हैं, पंजाब में तीन और महाराष्ट्र और बिहार में एक-एक।

Exit mobile version