हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 14 दिसम्बर 2017 – GK in Hindi

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 14 दिसम्बर 2017

1. हाल ही में किस देश ने महिला रोबोट को नागरिकता प्रदान की है?
सऊदी अरब ने महिला रोबोट को नागरिकता प्रदान की है| इसका नाम ‘सोफिया’ रखा गया है| यह लोगों से बातचीत भी कर सकती है| इस रोबोट को खाड़ी देशों में किसी सामान्य महिला से ज्यादा अधिकार हासिल है|
2. हाल ही में किस देश में वर्चुअल रियलिटी थीम पार्क बनाया जा रहा है?
चीन में वर्चुअल रियलिटी थीम पार्क बनाया जा रहा है| इस पार्क में लगे 174 फिट लंबे ट्रांसफार्मर का वजन 2 बोइंग प्लेन जितना है| अमेरिका, जापान में पहले ही इस तरह के पार्क हैं। इस पार्क को ‘ईस्ट वैली ऑफ साइंस एंड फैंटसी’ कहा जा रहा है। 13 यूएफओ पैवेलियन भी होंगे। यह थीम पार्क 330 एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा है। इस पार्क में रोलर-कोस्टर्स, वर्चुअल फिल्म स्टूडियो, यूएफओ पैवेलियन, वीडियो गेमिंग जोन समेत 35 वर्चुअल चीजें आकर्षण का केंद्र होंगी। इस पार्क निर्माण उद्देश्य पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देना है|
3.मुताज एस्सा बार्शिम कौन है?
मुताज एस्सा बार्शिम क़तर के लंबी कूद के वर्ल्ड चैम्पियन है| बर्शिम लगातार 5 साल तक 2.40 मीटर की छलांग लगाने वाले एकमात्र एथलीट है| इन्हें आईएएएफ एथलीट ऑफ ईयर-2017 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड-2017, वर्ल्ड इनडोर चैंपियनशिप में गोल्ड-2014, रियो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल-2016, लंदन ओलिंपिक में ब्रान्ज मेडल-2012 से पुरस्कार सम्मानित किया जा चुका है| बार्शिम 14 साल की उम्र तक स्प्रिंटर और लॉन्ग जंपर थे।हाल ही में बर्शिम को साल का बेस्ट एथलीट चुना गया है| बार्शिम यह पुरस्कार जीतने वाले पहले एशियन है|
4. ल्यूकेमिया किन रक्त कणिकाओं का कैंसर है?
ल्यूकेमिया श्वेत रक्त कणिकाओं का कैंसर है| यह श्वेत रक्त कणिकाएँ संक्रमण से लड़ने में सहायता करती है| ल्यूकेमिया में, अस्थि मज्जा असामान्य श्वेत रक्त कणिकाएँ बनाता है| ये कणिकाएँ स्वस्थ रक्त कणिकाओं को बाहर निकालकर रक्त के लिए अपना काम करना मुश्किल कर देती है|
5. हाल ही में ‘गोल्डन शू’ पुरस्कार से किस खिलाडी को सम्मानित किया गया है?
‘गोल्डन शू’ पुरस्कार से अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मेसी को सम्मानित किया गया है| मेसी को यह पुरस्कार यूरोप लीग के आखिरी सत्र में सर्वाधिक स्कोर करने के लिए दिया गया है| मेसी को चौथी बार ‘गोल्डन शू’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| बार्सिलोना फार्वड मेसी और रियल मैड्रिड के रोनाल्डो को भी चार-चार बार ‘गोल्डन शू’ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|
6. हाल ही में हांगकांग ओपन सुपर सीरीज का ख़िताब किसने जीता है?
हांगकांग ओपन सुपर सीरीज का ख़िताब ताइवान की ताई जू यिंग ने जीता है| यिंग ने हांगकांग ओपन सुपर सीरीज के फाइनल मुकाबले में भारत की पीवी सिंधु को 21-18, 21-18 हारकर यह ख़िताब जीता है| यिंग ने पिछले साल भी टूर्नामेंट के फाइनल में सिंधु को हराया था। यह सिंधु की यिंग के खिलाफ लगातार चौथी हार है। यिंग के तीसरी बार यह ख़िताब जीता है|
7. रितु फोगाट ने अंडर-ट्वेंटी थ्री सीनियर विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में कौनसा पदक जीता है?
रितु फोगाट ने अंडर-ट्वेंटी थ्री सीनियर विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता है| रितु फोगाट महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में तुर्की की देमिरहान से हार गई है| रितु ने सेमीफाइनल में चीन की जियांग झू को 4-3 से हराया था|
8. ब्रिटेन में सबसे बड़ी डकैती कब हुई थी?
ब्रिटेन में सबसे बड़ी डकैती 26 नवंबर 1983 में हुई थी| इसमें हथियारबंद डकैतों ने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर करीब 21.5 अरब रुपए के सोने की ईंटों की लूट की थी। यह लंदन की सबसे बड़ी डकैती थी। ब्रिंक्स मैट की तिजोरी एयरपोर्ट के एक किलोमीटर के दायरे में ही थी। सोने की ईंटें सुदूर पूर्व भेजने के लिए गोदाम की तिजोरी में रखी गईं थीं। बीमा कंपनियों ने 6800 सोने की ईंटों के बारे में सुराग देने वाले को 1.7 अरब रुपए का इनाम रखा था। सभी सोने की ईंटों पर रिफाइनरी की मुहर लगी थी, जिसे आसानी से पहचाना जा सकता था। गैंग का सरगना 85 लाख रुपए के हीरे भी चुरा ले गया था। ब्रिंक्स मैट के गोदाम में घुसने के लिए डकैत सुरक्षाकर्मियों की वर्दी में आए थे। हाल ही में लूटे गए सोने का थोड़ा ही हिस्सा अब तक मिल पाया है। इसमें दो लोगों को सजा हुई है|
9. रूसनोऊ मठ कहाँ पर स्थित है?
रूसनोऊ मठ ग्रीस के काल्म्बाका में स्थित है| मेटेओरा नाम से जानी जाने वाली ऊंची चट्‌टानों की श्रंखलाओं के शिखर पर पूर्वी ईसाई संप्रदायों के छह मठ बने हुए है। इसे 16वीं सदी के मध्य में बनाया गया था। इस पर कुल 24 मठ हुआ करते थे, लेकिन अब छह ही बचे हैं। इनमें से अधिकांश 14वीं से 16वीं सदी के बीच नष्ट हो गए थे।
10. विश्व मत्स्य दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व मत्स्य दिवस प्रतिवर्ष 21 नवंबर को मनाया जाता है| यह दिवस पर्याप्त मछली उत्पादन सुनिश्चित करने और स्वस्थ पारिस्थितिक तंत्र के निर्माण के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस विश्व मत्स्य दिवस का विषय “2022 का है सपना…..किसान की आय हो दुगुना…..संकल्प से सिद्धि”…रखा गया है|

Exit mobile version