हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 28-29 जनवरी 2018 – GK in Hindi

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 28-29 जनवरी 2018

1. हाल ही में कॉलेजियम पद्धति द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
कॉलेजियम पद्धति द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता इंदू मल्होत्रा को नियुक्त किया गया है| इंदू मल्होत्रा भारत के सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्ति प्राप्त करने वाली सातवीं महिला न्यायाधीश है| एम फातिमा बीवी सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने वाली पहली महिला थी|
2. हाल ही में किस राज्य में सीवर सफाई के लिए रोबोट को उपयोग में लिया जायेगा?
केरल में सीवर सफाई के लिए रोबोट को उपयोग में लिया जायेगा| स्टार्टअप फर्म जेनोरोबोटिक्स द्वारा विकसित रोबोट, ‘बंदीकूट’, सीवर की सफाई के लिए उपयोग में लिया जायेगा| इस रोबोट का निर्माण केरल के इंजीनियरों के एक समूह द्वारा किया गया है|
3. हाल ही में “बिग बॉस-11” का ख़िताब किसने जीता है?
“बिग बॉस-11” का ख़िताब टीवी कलाकार शिल्पा शिंदे ने जीता है| शिल्पा शिंदे को टीवी सीरियल ‘भाभीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी के तौर पर पॉपुलर हुई है| शिल्पा शिंदे “बिग बॉस” का ख़िताब जीतने वाली पांचवी महिला विजेता है|
4. “कार्टोसेट-2” क्या है?
“कार्टोसेट-2” शृंखला का तीसरा उपग्रह है| इसमें पैक्रोमेटिक और मल्टी स्पेक्ट्रेल कैमरे लगे है, जो उच्च क्षमता की तस्वीरें लेने में सक्षम है| इन तस्वीरों का इस्तेमाल, भू मानचित्र बनाने, सडक नेटवर्क की निगरानी, जल वितरण में किया जायेगा| हाल ही में “कार्टोसेट-2” का सफल परीक्षण किया गया है|
5. दूधनाथ सिंह कौन थे?
दूधनाथ सिंह प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि व समालोचक थे| इन्होनें आखिरी कलाम, लौट आ ओ धार, यमगाथा, धर्मक्षेत्रे-कुरुक्षेत्रे जैसी कृतियों की रचना की थी| इन्हें भारतेंदु सम्मान, शरद जोशी सम्मान, कथाक्रम सम्मान, साहित्य भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. “टेक टाइम फॉर योर लाइफ” पुस्तक की लेखिका कौन है?
“टेक टाइम फॉर योर लाइफ” पुस्तक की लेखिका शेरिल रिचर्डसन है| इस पुस्तक में कैरियर और परिवार की समस्याओं के बीच जूझ रहे एक आम आदमी की स्थिति का वर्णन किया गया है| यह पुस्तक 1998 में प्रकाशित की गई थी|
7. हाल ही में राष्ट्रीय अकादमी पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
राष्ट्रीय अकादमी पुरस्कार से राजस्थान के पंकज गहलोत को सम्मानित किया गया है| पंकज को यह पुरस्कार ‘सेव अर्थ बाय नेचर’ कलाकृति के लिए दिया गया है|
8. हाल ही में सिडनी इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब किसने जीता है?
सिडनी इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट जर्मनी की एंजेलिक केर्बर ने जीता है| केर्बर ने सिडनी इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी को 6-4, 6-4 से हराकर यह ख़िताब जीता है| केर्बर का अप्रैल-2016 के बाद यह पहला और ओवरऑल 11वां सिंगल्स खिताब है।
9. हाल ही में ऑकलैंड क्लासिक टूर्नामेंट का ख़िताब किसने जीता है?
ऑकलैंड क्लासिक टूर्नामेंट का ख़िताब स्पेन टेनिस खिलाडी रॉबर्टो बतिस्ता अगुट ने जीता है| बतिस्ता ने ऑकलैंड क्लासिक टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को 6-1, 4-6, 7-5 से हराकर यह ख़िताब जीता है| बतिस्ता का यह साल का पहला और एटीपी करिअर का सातवां सिंगल्स खिताब है। यह बतिस्ता का दूसरा ऑकलैंड क्लासिक खिताब हैं। इन्होनें इससे पहले 2016 में यह खिताब जीता था।
10. माउंट हर्जल स्मारक कहाँ पर स्थित है?
माउंट हर्जल स्मारक इजरायल में स्थित है| यह स्मारक गुंबदाकार दीवार जैसा है, इसमें 23 हजार ईंटें लगाई गई हैं। हर ईंट पर एक शहीद का नाम है। इन ईंटों पर सैन्य-पुलिस के अलावा आम लोगों के भी नाम हैं, जिन्होंने देश के लिए जान दी है। इसमें एक स्क्रीन भी लगाई है, जिस पर हमेशा शहीदों की कहानी चलती रहती है| हाल ही में इसे आम लोगों के लिए खोला गया है|

Exit mobile version