हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 22 नवम्बर, 2018 – GK in Hindi

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 22 नवम्बर, 2018

1. भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2018 का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – पणजी
भारत का 49वां फिल्म महोत्सव गोवा की राजधानी पणजी में शुरू हुआ, इस वर्ष फिल्म महोत्सव की थीम “न्यू इंडिया” है, इसमें महोत्सव में खेल, इतिहास, एक्शन व खेल जैसी विभिन्न श्रेणियों की फ़िल्में शामिल की गयी है। इस फिल्म महोत्सव में झारखण्ड पार्टनर राज्य है तथा इजराइल फोकस देश है।
इस फिल्म महोत्सव में 68 देशों से 212 फिल्मों को प्रदर्शित किया जायेगा। इस दौरान इंडियन पैनोरमा सेक्शन में 26 फीचर तथा 21 नॉन-फीचर भारतीय फिल्मों को प्रदर्शित किया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा सेक्शन में 15 फ़िल्में हैं, इनमे से 3 फ़िल्में भारतीय हैं। इस महोत्सव में सर्वप्रथम “द अस्पर्न पेपर्स” को प्रदर्शित किया जायेगा।
इस फिल्म महोत्सव में “खेलो इंडिया” के तहत कई प्रसिद्ध खिलाड़ियों की जीवनी पर आधारित फिल्मों को भी दिखाया जायेगा, इसमें मैरी कोम, भाग मिल्खा भाग और एमएसडी: द अनटोल्ड स्टोरी प्रमुख है। इस फिल्म महोत्सव के समारोह में शशि कपूर, श्रीदेवी, करूणानिधि और कल्पना लाजमी को श्रद्धांजली दी जाएगी।
2. “जश्ने बचपन 2018” का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – नई दिल्ली
अंतर्राष्ट्रीय बाल थिएटर फेस्टिवल के 14वें संस्करण का आयोजन दिल्ली में किया गया। इसका आयोजन दिल्ली में सम्मुख, अभिमंच, अभिकल्प तथा लिटिल थिएटर ग्रुप ऑडिटोरियम में किया गया। इसका आयोजन नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा इन एजुकेशन कंपनी द्वारा किया गया।
इस 9 दिवसीय इवेंट में भारत तथा तीन अन्य देशों श्रीलंका, स्विट्ज़रलैंड और इंडोनेशिया के बच्चों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य डिजिटल युग में थिएटर की महत्ता पर प्रकाश डालना था। इसके द्वारा स्कूली बच्चों में थिएटर के बारे में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। भारत से 24 छात्र समूहों को चुना गया था, इस समूह महाराष्ट्र, राजस्थान, गुरजत, दिल्ली और पश्चिम बंगाल इत्यादि राज्यों से थे।
इस इवेंट में क्षेत्रीय भाषाओँ जैसे बंगाली, असमी तथा मलयालम में भी नाटकों का मंचन किया गया। इसके अलावा कई राज्यों के लोक नृत्यों का प्रदर्शन भी किया गया, इसमें प्रमुख हैं : असम (बिहू), सिक्किम (सिंह नृत्य), नागालैंड (काबुल नागा नृत्य)।
3. विश्व मतस्य पालन दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 21 नवम्बर
21 नवम्बर को विश्व भर में विश्व मतस्य पालन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मतस्य पालन से जुड़े लोगों की आजीविका तथा महासागरीय पारिस्थितिकी तंत्र को सुनिश्चित करना है। इस दौरान रैली, वर्कशॉप, बैठक, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा प्रदर्शनी इत्यादि का आयोजन किया जाता है।
मतस्य उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था का अति महत्वपूर्ण हिस्सा है, इससे देश में लाखों लोगों को रोज़गार प्राप्त होता है तथा इससे देश में खाद्य सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है। भारत की तटीय रेखा लगभग 8,000 किलोमीटर है तथा विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) 2 मिलियन वर्ग किलोमीटर है। भारतीय अर्थव्यवस्था में मतस्य उद्योग का योगदान सकल घरेलु उत्पाद (जीडीपी) में 1.07% है। मतस्य पालन भारत में कृषि व सम्बंधित क्षेत्र 5.5% हिस्सा है।
भारत में मतस्य क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण भाग अंतर्देशीय मतस्य है, इसमें नदी, झीलें, जलाशय, तालाब इत्यादि प्रमुख हैं। भारत में 1950 में अंतर्देशीय मतस्य उत्पादन 1,92,000 टन था, वर्ष 2007 में यह बढ़कर 7,81,846 टन पहुँच गया था।
4. भारत की पहली सीवर क्लीनिंग मशीन को किस संगठन ने लांच किया?
उत्तर – सुलभ इंटरनेशनल
सुलभ इंटरनेशनल ने भारत की पहली सीवर क्लीनिंग मशीन का अनावरण किया। इस मशीन का अनावरण विश्व शौचालय दिवस 2018 को दिल्ली के तीनों म्युनिसिपल कारपोरेशन तथा सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिन्देश्वर पाठक द्वारा किया गया।
इस मशीन के बाद अब सफाई कर्मचारियों को सीवर में उतरना नहीं पड़ेगा, देश में प्रतिवर्ष कई सफाई कर्मचारियों की मृत्यु सीवर में ज़हरीली गैस इत्यादि के कारण होती है। इस मशीन ली लागत लगभग 43 लाख रूपए है। इस मशीन में सीवर को कार्यशील रखने के लिए सभी आवश्यक उपकरण हैं। इस मशीन से चोक हुई सीवर लाइन्स को भी खोला जा सकता है।
यह एक सामाजिक सेवा संगठन है, यह मानवाधिकार, पर्यावरण स्वच्छता, उर्जा के अपरम्परागत स्त्रोत, कचरा प्रबंधन, शिक्षा के द्वारा सामाजिक सुधार जैसे कार्य करता है। यह भारत का सबसे बड़ा गैर-लाभकारी संगठन है। इसकी स्थापना सामाजिक कार्यकर्ता बिन्देश्वर पाठक ने 1970 में की थी।
5. इंटरपोल का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – किम जोंग येंग
दक्षिण कोरिया के किम जोंग येंग को इंटरपोल का नया अध्यक्ष चुना गया है। अध्यक्ष पद की दौड़ में उन्होंने रूसी उम्मीदवार एलेग्जेंडर प्रोकोपचुक को हराया।
इंटरपोल की स्थापना 1923 में इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस कमीशन के रूप में हुई थी। बाद में 1946 में टेलीग्राफिक एड्रेस में इंटरपोल (इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गनाइजेशन) नाम चुना गया, इसके बाद 1956 इंटरपोल नाम आम प्रचलन में शुरू हुआ। यह अंतर्राष्ट्रीय पुलिस सहयोग संगठन है। इसका वार्षिक बजट लगभग 113 मिलियन यूरो होता है, यह राशि सदस्य देशों के सहयोग से प्राप्त होती है। वर्तमान में इसके 194 सदस्य देश हैं। इसका मुख्यालय फ्रांस के लीओन नगर में है।
यह मुख्य रूप में मानवता के विरुद्ध अपराध, बाल अश्लील साहित्य, साइबर अपराध, नशीली दवाओं के व्यापार, मानव तस्करी, कॉपीराइट उल्लंघन, बौद्धिक सम्पदा अपराध, धन शोधन, हथियार तस्करी इत्यादि मामलों में कार्य करता है।
6. हाल ही में UNEP का कार्यकारी निदेशक किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – जोयस एमसुया
जोयस एमसुया को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) का कार्यवाहक कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया। जोयस एमसुया की नियुक्ति कार्यकारी निदेशक एरिक सोलहायम के इस्तीफे के बाद की गयी है। आन्तरिक लेखापरीक्षा के बाद एरिक सोलहायम को इस्तीफ़ा देना पड़ा, इस रिपोर्ट में एरिक पर 22 महीने में बजटिड यात्रा व्यय पर अनावश्यक रूप से 5 लाख डॉलर खर्च करने का आरोप है।
UNEP संयुक्त राष्ट्र का हिस्सा है, यह संगठन पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धी कार्य करता है। जून, 1972 में मानवीय वातावरण पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के परिणामस्वरूप UNEP की स्थापना की गयी थी। इसका मुख्यालय केन्या के नैरोबी में स्थित है। इसके 6 अन्य क्षेत्रीय कार्यालय भी हैं। UNEP पर्यावरण शिक्षा, प्रचार तथा धारित विकास के लिए पर्यावरण के सदुपयोग पर बल इत्यादि कार्य करता है।
7. भारत-जापान बिज़नेस काउंसिल के पहले बिज़नेस फेस्टिवल का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – पुणे
भारत-जापान बिज़नेस कौंसिल के पहले बिज़नेस फेस्टिवल का आयोजन पुणे में किया गया, इसका नाम “कोनिचीवा पुणे” था। इस दो दिवसीय फेस्टिवल का उद्देश्य व्यापार, संस्कृति तथा शिक्षा इत्यादि के क्षेत्र में आदान प्रदान को बढ़ावा देना था। इस फेस्टिवल के द्वारा दोनों देशों के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की।
8. हाल ही में किस देश ने मोहम्मद VI-B राकेट लांच किया?
उत्तर – मोरक्को
हाल ही में मोरक्को ने दूसरा पृथ्वी पर्यवेक्षण सैटेलाइट सफलतापूर्वक लांच किया, इसका नाम मोहम्मद VI-B है। इसे फ्रेंच गुयाना के अन्तरिक्ष केंद्र से एरियनस्पेस के वेगा राकेट की सहायता से लांच किया गया। इस सैटेलाइट को मोहम्मद 6-A सैटेलाइट की कक्षा में ही लांच किया जायेगा। मोहम्मद 6-A सैटेलाइट को मोरक्को ने नवम्बर, 2017 में लांच किया गया था, यह मोरक्को का पहला सैटेलाइट था।
इस सैटेलाइट का भार 1100 किलोग्राम है, इसका विकास थेल्स अलेनिया स्पेस तथा एयरबस डिफेन्स एंड स्पेस द्वारा किया गया है। एयरबस ने इस सैटेलाइट के प्लेटफार्म का निर्माण किया है, जबकि थेल्स अलेनिया स्पेस ने पेलोड और ग्राउंड सेगमेंट के लिए इमेज प्रोसेसिंग उपलब्ध करवाया है।
इस सैटेलाइट का उपयोग मानचित्रीकरण, भूमि सर्वेक्षण, कृषि मॉनिटरिंग, प्राकृतिक आपदाओं की रोकथाम व प्रबंधन, पर्यावरण में होने वाले बदलावों की मोनिटरिंग, सीमा तथा तटीय क्षेत्रों की निगरानी इत्यादि के लिए किया जायेगा।
9. किस भारतीय को हाल ही में मेक्सिको द्वारा “मेक्सिकन ऑर्डर ऑफ़ द एज़्टेक ईगल” से सम्मानित किया गया?
उत्तर – श्यामा प्रसाद गांगुली
क्सिको सरकार ने हाल ही में भारतीय शिक्षाविद श्यामा प्रसाद गांगुली को “ओर्डेन मेक्सिकाना देल अगिला अज्टेका”(मेक्सिकन ऑर्डर ऑफ़ द एज़्टेक ईगल) से सम्मानित किया। यह मेक्सिकन सरकार द्वारा किसी विदेशी को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। प्रोफेसर गांगुली को यह पुरस्कार स्पेनिश भाषा और मेक्सिकन संस्कृति में योगदान के लिए दिया गया है। वे यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय शिक्षाविद हैं।
श्यामा प्रसाद गांगुली जवाहर लाल विश्वविद्यालय के पूर्व स्पेनिश व लैटिन अमेरिकी अध्ययन के प्रोफेसर हैं। वे भारत में उन चंद भारतीय शिक्षाविदों में से एक हैं जिन्होंने स्पेनिश भाषा के प्रति लोगों में रुचि उत्पन्न की। उन्होंने 40 वर्ष से अधिक के करियर में 25 से अधिक पुस्तकों का लेखन, संपादन तथा अनुवाद का कार्य किया।
यह मेक्सिकन सम्मान प्रथा का हिस्सा है, यह किसी विदेशी को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। इसकी स्थापना दिसम्बर 1933 में राष्ट्रपति अबेलार्दो एल. रोड्रीगेज़ ने की थी। यह मेक्सिको के नागरिकों को दिए जाने वाले कोंदेकोरासियोन मिगुएल हिदाल्गो और बेलिसारियो दोमिन्गेज़ मैडल ऑफ़ ऑनर के समान है। यह सम्मान विदेश मंत्री तथा राष्ट्रपति के नेतृत्व में गठित परिषद् के निर्देशों के अनुसार प्रदान किया जाता है। इससे पहले यह सम्मान बिल गेट्स अमर्त्य सेन, नेडीन गोर्डिमेर जैसे व्यक्तियों को यह सम्मान दिया जा चुका है।
10. जलवायु परिवर्तन पर 27वीं मंत्रिस्तरीय बैठक का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – नई दिल्ली
जलवायु परिवर्तन पर 27वीं BASIC मंत्रिस्तरीय बैठक का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। इसके बैठक में विकसित राष्ट्रों को पेरिस समझौते के प्रभावशाली क्रियान्वयन के लिए विकासशील देशों की सहायता करने के लिए कहा गया। BASIC समूह में ब्राज़ील, दक्षिण अफ्रीका, भारत और चीन है। इस बैठक का आयोजन दिसम्बर, 2018 में पोलैंड के कोताविचे में आयोजित किये जाने वाले संयुक्त राष्ट्र कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज (COP) से पहले किया गया है।
इस बैठक में भाग लेने वाले BASIC देशों ने जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने के लिए पेरिस समझौते को आवश्यक माना, इस बैठक में विकासशील देशों की विशिष्ठ आवश्यकताओं पर भी चर्चा की गयी। इस दौरान सदस्य देशों ने क्योटो प्रोटोकॉल तथा पेरिस समझौते के क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्धता ज़ाहिर की। सदस्य देशों ने कम से कम उत्सर्जन पर भी सहमती प्रकट की।
BASIC समूह विकसित देशों द्वारा की गयी 100 बिलियन डॉलर की प्रतिबद्धता पर को पूरा करने के लिए प्रयास करेगा, विकसित देशों ने 2020 तक जलवायु परिवर्तन के लिए 100 अरब डॉलर के योगदान के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
BASIC में चार नए औद्योगिक राष्ट्र शामिल हैं: ब्राज़ील, दक्षिण अफ्रीका, भारत और चीन। इस समूह की स्थापना नवम्बर, 2009 में की गयी थी। इन देशों ने कोपेनहेगेन जलवायु शिखर सम्मेलन, 2009 पर कार्य करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की थी। यह समूह उत्सर्जन को कम करने तथा अन्य देशों को कोपेनहेगेन समझौते के लिए सहमत करने का प्रयास कर रहा है।

Exit mobile version