हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 9 जुलाई, 2019 – GK in Hindi

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 9 जुलाई, 2019

1. किस राज्य ने “सह-बीज” नामक ब्रांड से बीजों का उत्पादन करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश सहकारी बीज संघ ने “सह-बीज” नामक ब्रांड के अंतर्गत बीजों का उत्पादन करने का निर्णय लिया है, यह फैसला हाल ही में बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की बैठक के दौरान 9 जुलाई, 2019 को लिया गया। अगले रबी सीजन से बीजों के उत्पादन की योजना बनायीं गयी है। इस कार्य के लिए राज्य के विभिन्न बीज समितियों को बीज संघ से जोड़ा जायेगा, यह समितियां बीज विपणन में भी सहायता करेंगी।
2. नेशनल क्रिकेट अकैडमी का प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – राहुल द्रविड़
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को नेशनल क्रिकेट अकैडमी का प्रमुख नियुक्त किया गया है। वे नेशनल क्रिकेट अकैडमी में क्रिकेट सम्बन्धी गतिविधियों का अवलोकन करेंगे, वे खिलाड़ियों की मेंटरिंग, कोचिंग तथा ट्रेनिंग के लिए भी कार्य करेंगे। इस दौरान वे पुरुष व महिलाओं टीमों के प्रमुख कोच तथा अन्य कोच के साथ मिलकर कार्य करेंगे। वे इंडिया ए, इंड़िया अंडर 19 तथा इंडिया अंडर 23 टीमों के विकास के लिए भी कार्य करेंगे।
3. बुद्ज बीम कल्चरल लैंडस्केप किस देश में स्थित है?
उत्तर – ऑस्ट्रेलिया
बुद्ज बीम कल्चरल लैंडस्केप ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पश्चिम विक्टोरिया में स्थित है, हाल ही में इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल किया गया। यह स्थान मूल निवासियों की संस्कृति में महत्वपूर्ण है। इस स्थान का निर्माण लगभग 6,600 वर्ष पूर्व गुन्दित्ज्मारा लोगों द्वारा किया गया था। इस स्थान पर लगभग 300 गोलाकार पत्थर की झोंपड़ियों के साक्ष्य मिले हैं।
4. एशिया में पहले “Six Sigma Institute of Mountain Medicines and High Altitude Rescue” की स्थापना किस राज्य में की जायेगी?
उत्तर – उत्तराखंड
एशिया में पहले “Six Sigma Institute of Mountain Medicines and High Altitude Rescue” की स्थापना उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में की जायेगी। इसकी घोषणा 750 करोड़ रुपये की लागत से रुद्रप्रयाग जिले में की जायेगी। इस संस्थान से 1200 लोगों को रोज़गार प्राप्त होगा। इस संस्थान में एलॉपथी, होमियोपैथी, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी तथा योग के सन्दर्भ में अनुसन्धान कार्य किया जायेगा। यह संस्थान केंद्र तथा राज्य सरकारों को स्वास्थ्य सम्बन्धी मुद्दों पर परामर्श प्रदान करेगा।
5. “उत्कर्ष 2022” किस संगठन से सम्बंधित है?
उत्तर – भारतीय रिज़र्व बैंक
भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में तीन वर्षीय रोडमैप को फाइनलाइज किया है, इसे “उत्कर्ष 2022” नाम दिया गया है। इसका उद्देश्य केन्द्रीय बैंक के रेगुलेशन तथा पर्यवेक्षण में सुधार करना है। आरबीआई बोर्ड ने जुलाई 2019 से जून 2020 की अवधि के लिए बजट को भी मंज़ूरी दे दी है।
6. मानसून के पूर्वानुमान के लिए किसने नयी विधि की खोज की है?
उत्तर – लुक्रेजिया तेर्ज़ी
बेल्जियन न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर के शोधकर्ता ने मानसून के पूर्वानुमान की नई विधि की खोज की है। इस नई विधि में हवा में बेरिलियम-7 की मौजूदगी को मापा जाता है। वायु में बेरिलियम-7 की मौजूदगी तथा मानसून के समय में काफी घनिष्ट सम्बन्ध है।
7. इलेक्ट्रॉनिक डेटाबेस में छेड़छाड़ करने वाली इकाइयों के विरुद्ध कारवाई करने के लिए सेबी अधिनियम में किस नए सेक्शन को जोड़ा गया है?
उत्तर -15HAA
वित्त विधेयक 2019 के अनुसार सेबी अधिनियम में एक नया सेक्शन “15HAA” जोड़ा गया है, इस सेक्शन के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक डेटाबेस में छेड़छाड़ करने वाली इकाइयों के विरुद्ध कारवाई की जायेगी। अब नियमों का पालन न करने पर सेबी ब्रोकर पर एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगा सकता है।
8. भारत के पहले हाथी पुनर्वास केंद्र की स्थापना किस राज्य में की जायेगी?
उत्तर – केरल
भारत के पहले हाथी पुनर्वास केंद्र की स्थापना केरल के कोत्तूर में की जायेगी। इस केंद्र में हाथी संग्रहालय, महावत प्रशिक्षण केंद्र तथा सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल की सुविधा उपलब्ध होगी। इस केंद्र में बूढ़े, बीमार तथा घायल हाथियों को भी रखा जायेगा।
9. भारत का पहला गाय अभ्यारण्य मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
उत्तर – अगर मालवा
भारत का पहला गाय अभ्यारण्य – कामधेनु गौ अभ्यारण्य – मध्य प्रदेश के अगर मालवा जिले में स्थित है। यह अभ्यारण्य हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा है, दरअसल हाल ही में मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वित्तीय संकट के कारण इस गाय अभ्यारण्य का निजीकरण करने का निर्णय लिया है। इस अभ्यारण्य में लगभग 4000 गायें रह रही हैं। यह 472 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। इस अभ्यारण्य की स्थापना मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड ने 32 करोड़ रुपये की लागत से की गयी थी।
10. केंद्र सरकार ने मानव शरीर की सम्पूर्ण समझ के लिए किस एटलस को लांच किया गया है?
उत्तर – मानव एटलस
हाल ही में केंद्र सरकार ने “मानव” नामक एटलस लांच किया है, इसे बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा लांच किये गये हैं। इसका उद्देश्य मानव शरीर के सभी उत्तकों के मॉलिक्यूलर नेटवर्क का एकीकृत डेटाबेस तैयार करना है। इस डेटाबेस से अनुसंधानकर्ताओं को रोग निदान में सहायता मिलेगी।

Exit mobile version