हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 21 अगस्त, 2019 – GK in Hindi

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 21 अगस्त, 2019

1. किस राज्य सरकार ने “महात्मा गाँधी सरबत सेहत बीमा योजना” लांच की?
उत्तर – पंजाब
पंजाब सरकार ने “महात्मा गाँधी सरबत बीमा योजना” नामक स्वास्थ्य बीमा योजना लांच की है। पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के साथ अपनी योजना को जोड़ दिया है। इस योजना को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की 75वीं जन्म वर्षगाँठ पर लांच किया है।
महात्मा गाँधी सरबत सेहत बीमा योजना
पंजाब सरकार ने केंद्र की आयुष्मान भारत अथवा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) तथा महात्मा गाँधी सरबत बीमा योजना को इकठ्ठा कर दिया है। इससे पंजाब के 46 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा, यह पंजाब की जनसँख्या का 76% हिस्सा है। गौरतलब है कि आयुष्मान भारत के तहत पंजाब के 14.86 लाख परिवारों को कवर किया गया है। अब महात्मा गाँधी सरबत बीमा योजना के द्वारा राज्य के 31 लाख अन्य परिवारों को भी कवर किया गया है।
प्रमुख विशेषताएं
बीमा कवरेज : इस योजना के द्वारा लाभार्थियों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जायेगा।
प्रथम लाभार्थी : मोहाली जिले के 11 लोगों को सर्वप्रथम ई-कार्ड प्रदान किये गये, वे इस योजना के प्रथम लाभार्थी बने।
लागत : 14.86 लाख परिवारों के वार्षिक प्रीमियम का भुगतान केंद्र तथा राज्य सरकार 60:40 के अनुपात में किया जायेगा। शेष लाभार्थियों के व्यय का वहन राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा।
इस योजना में 1,396 उपचार पैकेज उपलब्ध हैं, इस योजना का लाभ 450 से अधिक एमपैनल्ड अस्पतालों से उठाया जा सकता है, इसमें 200 सरकारी अस्पताल भी शामिल हैं।
इस योजना में सर्जिकल पैकेज भी शामिल हैं। इसमें तीन दिन का प्री-हॉस्पिटलाइजेशन तथा 15 दिन का पोस्ट-हॉस्पिटलाइजेशन व्यय भी शामिल हैं।
2. “निष्ठा” कार्यक्रम किस क्षेत्र से सम्बंधित है?
उत्तर – शिक्षा
21 अगस्त, 2019 को केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री पोखरियाल निशंक ने “निष्ठा” कार्यक्रम लांच किया है। निष्ठा” (National Initiative on School Head’s and Teachers’ Holistic Advancement) विश्व का सबसे बड़ा अध्यापक शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इसमें 42 लाख से ज्यादा अध्यापकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इस कार्यक्रम के तहत अध्यापकों, प्राथमिक स्कूलों के मुख्य अध्यापकों तथा राज्य शिक्षा अनुसन्धान व प्रशिक्षण परिषद् के सदस्यों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
2. हाल ही में बाबूलाल गौर का निधन हुआ, वे किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे?
उत्तर – मध्य प्रदेश
हाल ही में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का निधन 21 अगस्त, 2019 को हुआ। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में 2 जून, 1930 को हुआ था। वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे, उन्हें मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रसार का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने 2018 में चुनावी राजनीती से सन्यास लिया था। वे अगस्त, 2004 से नवम्बर, 2005 के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, उन्होंने 10 बार गोविन्दपुरा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया।
4. सतेन्द्र सिंह लोहिया अमेरिका के कैटलीना चैनल को पार करने वाले पहले एशियाई तैराक बने, वे किस राज्य से हैं?
उत्तर – मध्य प्रदेश
21 अगस्त, 2019 को मध्य प्रदेश के पैरा स्विम्मर कैटलीना चैनल को पार करके इतिहास रचा, वे कैटलीना चैनल को पार करने वाले पहले एशियाई तैराक बन गये हैं। वे इंग्लिश चैनल को भी पार कर चुके हैं। सतेन्द्र सिंह लोहिया ग्वालियर से हैं। उन्होंने पांच सदस्यों की टीम के साथ 11 घंटे 34 मिनट में कैटलीना चैनल को पार किया, उस समय पानी का तापमान लगभग 13 डिग्री सेल्सियस था। 2014 में सतेन्द्र सिंह लोहिया को मध्य प्रदेश के सर्वोच्च खेल सम्मान “मध्य प्रदेश-विक्रम अवार्ड” से सम्मानित किया गया था।
5. किस भारतीय-अमेरिकी किशोर ने 2019 साउथ एशियन स्पेल्लिंग बी प्रतियोगिता को जीता है?
उत्तर – नवनीत मुरली
न्यूजर्सी के नवनीत मुरली ने 2019 साउथ एशियन स्पेल्लिंग बी प्रतियोगिता को अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता के लिए उन्हें 3000 डॉलर इनामस्वरुप प्रदान किये गये। साउथ एशियन स्पेल्लिंग बी प्रतियोगिता दक्षिण एशिया के बच्चों के लिए एक वार्षिक स्पेल्लिंग बी प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम आयु के दक्षिण एशियाई बच्चे हिस्सा ले सकते हैं।
6. किस देश ने सार्क विदेश मंत्रियो की अनौपचारिक बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – नेपाल
नेपाल 74वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के साथ-साथ सार्क विदेश मंत्रियो की अनौपचारिक बैठक आयोजित करने पर विचार कर रहा है। नेपाल ने काठमांडू में 2014में 18वें सार्क शिखर सम्मेलन का आयोजन किया था। 2016 में पाकिस्तान में सार्क शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाना था, परन्तु उरी आतंकवादी हमले के कारण भारत ने इस शिखर सम्मेलन का बहिष्कार किया था। इसके बाद अन्य देशों ने भी इस शिखर सम्मेलन का बहिष्कार किया था।
7. 2019 वर्ल्ड यूथ चेस चैंपियनशिप का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?
उत्तर – मुंबई
2019 वर्ल्ड यूथ चेस चैंपियनशिप का आयोजन मुंबई में किया जायेगा, इस प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 13 अक्टूबर के बीच किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16 तथा अंडर-18 श्रेणियों में मुकाबले खेले जायेंगे। इस प्रतियोगिता में रूस, अमेरिका, फ्रांस, इटली तहत अज़रबैजान समेत 62 देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
8. किस IIT के अनुसन्धानकर्ताओं ने चीनी, सल्फ्यूरिक एसिड तथा नमक से जैव इंधन निर्मित करने की विधि विकसित की है?
उत्तर – IIT हैदराबाद
IIT हैदराबाद ने चीनी, सफ्ल्युरिक एसिड तथा नमक के द्वारा एक नैनो-कार्बन कैटेलिस्ट के निर्माण में सफलता प्राप्त की है, इसका उपयोग जैव इंधन के उत्पादन के लिए किया जा सकता है।
9. किस भारतीय धावक ने पुरुषों की 300 मीटर दौड़ में एथलेटिकी मिटिंक रेइटर इवेंट में स्वर्ण पदक जीता?
उत्तर – मुहम्मद अनस
भारत के दो धावकों हिमा दास तथा मुहम्मद अनस ने 300 मीटर की दौड़ में महिला व पुरुष श्रेणी में स्वर्ण पदक अपने नाम किये। यह पदक उन्होंने चेक गणराज्य में एथलेटिकी मिटिंक रेइटर इवेंट में जीते हैं। यह 2 जुलाई के बाद यूरोपियन दौड़ में हिमा दास का 6वां स्वर्ण पदक है।
10. भारत में सद्भावना दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 20 अगस्त
प्रतिवर्ष 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है, 20 अगस्त को देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गाँधी का जन्म हुआ था, उनकी स्मृति में 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस के अवसर पर राजीव गाँधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है, इस पुरस्कार के विजेता को 10 लाख रुपये इनामस्वरुप प्रदान किये जाते हैं, इस पुरस्कार की शुरुआत 1992 से हुई थी।
राजीव गाँधी
राजीव गाँधी भारत के 6वें प्रधानमंत्री थे, वे 1984 से 1989 के बीच देश के प्रधानमंत्री रहे। राजीव गाँधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को बॉम्बे में हुआ था, उनकी माता इंदिरा गाँधी थीं। 1984 में इंदिरा गाँधी की हत्या के बाद राजीव गाँधी ने सत्ता की बागडोर संभाली। राजीव गाँधी 40 वर्ष की आयु में देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने थे। वे 31 अक्टूबर, 1984 से 2 दिसम्बर, 1989 के बीच देश के प्रधानमंत्री रहे। वे 18 दिसम्बर, 1885 से 1991 के बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे।
21 मई, 1991 में चेन्नई से 40 किलोमीटर दूरी श्रीपेरुम्बुदुर नामक स्थान पर राजीव गाँधी की अंतिम जनसभा का आयोजन किया गया, इस जनसभा में राजीव गाँधी की हत्या की गयी थी।

Exit mobile version