हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 29 अगस्त, 2019 – GK in Hindi

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 29 अगस्त, 2019

1. संयुक्त अरब अमीरात में नया भारतीय एम्बेसडर किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – पवन कपूर
वरिष्ठ राजनयिक पवन कपूर को संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय एम्बेसडर नियुक्त किया गया है, वे 1990 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी है, वे नवदीप सूरी का स्थान लेंगे। नवदीप सूरी अक्टूबर, 2016 से संयुक्त अरब अमीरात में कार्यरत्त हैं, वे 1990 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं।
पवन कपूर इससे पहले मास्को, कीव, लन्दन तथा जिनेवा में भारतीय मिशन में कार्य कर चुके हैं। पवन कपूर 2010 से 2013 के बीच विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। पिछले तीन वर्षों से पवन कपूर इजराइल में एम्बेसडर के रूप में कार्यरत थे।
2. किस देश ने नाविकों के लिए फेशियल बायोमेट्रिक डाटा बेस्ड आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट जारी किया है?
उत्तर – भारत
भारत विश्व का ऐसा पहला देश बन गया है जिसने नाविकों के लिए फेशियल बायोमेट्रिक डाटा बेस्ड आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट जारी किया है। इससे भारतीय नाविकों को आवाजाही में आसानी होगी तथा उन्हें नौकरी प्राप्त करने में भी सरलता होगी। यह बायोमेट्रिक डाटा बेस्ड आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट (BSID) स्मार्ट कार्ड के आकार का है, इसमें बायोमेट्रिक चिप लगी हुई है, इसमें माइक्रो प्रिंट्स/टेक्स्ट जैसे आधुनिक फीचर हैं।
3. 25वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किस राज्य में किया जायेगा?
उत्तर – अरुणाचल प्रदेश
सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन पहली बार अरुणाचल प्रदेश में 10 सितम्बर से 24 सितम्बर, 2019 के बीच किया जायेगा। इस चैंपियनशिप का आयोजन ईस्ट सियांग जिले के पासीघाट नामक कसबे में किया जाएगा। इस चैंपियनशिप में देश भर की 30 टीमें हिस्सा लेंगी।
4. इंडिया चाइल्ड वेल-बींग इंडेक्स में पहले स्थान पर कौन सा राज्य है?
उत्तर – केरल
NGO वर्ल्ड विज़न इंडिया तथा अनुसन्धान संस्थान IFMR LEAD द्वारा जारी “इंडिया चाइल्ड वेल-बींग” सूचकांक में केरल पहले स्थान पर है, जबकि तमिलनाडु दूसरे स्थान पर है। इस सूचकांक में हिमाचल प्रदेश तीसरे स्थान पर है। इस सूचकांक को स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, स्वच्छता तथा बच्चों की सुरक्षा के आधार पर तैयार किया जाता है।
5. 12वें इंडिया सिक्योरिटी समिट का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – नई दिल्ली
12वें इंडिया सिक्योरिटी समिट का आयोजन नई दिल्ली में किया गया, इसकी थीम “नई राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा रणनीति की ओर” थी। इस शिखर सम्मेलन में उभरती हुई साइबर सुरक्षा सम्बन्धी चुनौतियों तथा राष्ट्रीय अधोसंरचना की सुरक्षा इत्यादि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी।
6. भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 29 अगस्त
भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को मनाया जाता है। 29 अगस्त महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद की जन्म तिथि है। मेजर ध्यान चंद को उनके उत्कृष्ट हॉकी खेल के लिए हॉकी का जादूगर कहा जाता है। उन्होंने ने भारत के लिए ओलिंपिक में 1928, 1934 और 1936 में स्वर्ण पदक जीते थे। उन्होंने 1926 से 1948 के बीच अपने करियर में 400 से अधिक गोल स्कोर किये। उनकी आत्मकथा ‘गोल’ को 1952 में प्रकाशित किया गया था। भारत सरकार ने 1956 में उन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया था। खेल में योगदान देने के लिए ‘मेजर ध्यान चंद अवार्ड’ भी उनकी समृति में गठित किया गया है। यह अवार्ड 2002 से लाइफ टाइम अचीवमेंट के तौर पर खिलाडियों को दिया जाता है।
7. किस राज्य सरकार ने “10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट – हर रविवार, डेंगू पर वार” नामक पहल शुरू करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने 1 सितम्बर से 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट – हर रविवार, डेंगू पर वार” नामक पहल शुरू करने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य डेंगू तथा चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए कार्य करना है। इस कार्यक्रम के तहत दिल्ली सरकार ने सभी लोगो को प्रत्येक रविवार को सुबह 10 बजे 10 मिनट तक अपने घर में तथा आस पास रुके हुए पानी के स्त्रोत ढूँढने का आग्रह किया है, क्योंकि डेंगू के मच्छर रुके हुए पानी में पनपते हैं।
8. परमाणु परीक्षण के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 29 अगस्त
प्रतिवर्ष 29 अगस्त को परमाणु परीक्षण के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य परमाणु हथियारों तथा परीक्षणों के प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाना है तथा परमाणु हथियार मुक्त विश्व बनाने के लिए प्रयास करना है।
9. किस समिति ने केवल विशेष परिस्थितियों में आरबीआई द्वारा केंद्र सरकार को अंतरिम लाभांश हस्तांतरित करने का सुझाव दिया है?
उत्तर – बिमल जालान समिति
बिमल जालान समिति ने सुझाव दिया है कि आरबीआई के आर्थिक पूंजीगत फ्रेमवर्क की समीक्षा प्रत्येक पांच साल बाद की जानी चाहिए। समिति ने यह भी सुझाव दिया है कि केवल विशेष परिस्थितियों में आरबीआई द्वारा केंद्र सरकार को अंतरिम लाभांश का हस्तांतरण किया जाना चाहिए।
10. एलावेनिल वलारिवन किस खेल से जुड़ी हुई हैं?
उत्तर – निशानेबाजी
भारत की 20 वर्षीय शूटर एलावेनिल वलारिवन ने ब्राज़ील के रिओ डी जनेइरो में सीनियर वर्ल्ड कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। वे इस उपलब्धि को हासिल करने वाली तीसरी खिलाड़ी हैं।

Exit mobile version