हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 26 अगस्त 2017 – GK in Hindi

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 26 अगस्त 2017

1. हाल ही में सांकेतिक भाषा में भारतीय राष्ट्रगान वीडियो किसके द्वारा लांच किया गया है?
सांकेतिक भाषा में भारतीय राष्ट्रगान वीडियो मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र पांडे द्वारा लांच किया गया है| यह भारतीय राष्ट्रगान सांकेतिक भाषा में मूक बधिर लोगों के लिए तैयार किया गया है| इसमें दिव्यांगजनों को मुख्य धारा में जोड़ने और उनके लिए अन्य चीजों को सुगम बनाने हेतु प्रयास किये गये है| इसका उद्देश्य दिव्यांगजनों को पूरी तरह से राष्ट्रीय जीवन में सम्मिलित करना है| इसका लक्ष्य दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करना है, जिससे वह अपनी आजीविका स्वयं प्राप्त कर सके तथा अन्य अन्य भारतीय नागरिक की तरह स्वतंत्र जीवन यापन कर सकें|
2. हाल ही में किस देश ने वीजा रहित एंट्री की घोषणा की है?
कतर ने 80 देशों के लिए वीजा रहित एंट्री की घोषणा की है| इसमें अमेरिका, कनाडा, भारत, दक्षिण अफ्रीका, सेशेल्स, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल है| कतर ने अरब देशों में प्रतिबंध लगाने के बाद कतर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह घोषणा की गई है| कतर में एंट्री करने पर यात्रियों को एक छूट पत्र दिया जायेगा, ये पत्र अलग-अलग राष्ट्रों के नागरिकों को अलग-अलग होगा|
3. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किस देश को पोलियो मुक्त घोषित किया है?
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोमालिया को पोलियो मुक्त घोषित किया है| सोमालिया में पोलियो का आखिरी मामला 2014 में दर्ज हुआ था, लेकिन उसके बाद इसका कोई भी मामला दर्ज नही किया गया है| इसके अलावा अफ़ग़ानिस्तान, नाइजिरिया और पाकिस्तान ऐसे देश है, जहाँ परअभी भी पोलियो के मामले दर्ज किये जा रहे है|
4. भारत का पहला माइक्रो जंगल कहां पर बनाया जायेगा?
भारत का पहला माइक्रो जंगल छतीसगढ़ के रायपुर में बनाया जायेगा| रायपुर दुनिया का सातवां सबसे प्रदूषित शहर है| इसका मुख्य उद्देश्य रायपुर के भीड़-भाड वाले इलाके में स्वच्छ ऑक्सीजन उत्पन्न करना है|
5. डॉ. भक्ति यादव कौन थी?
डॉ. भक्ति यादव इंदौर की प्रसिद्ध समाजसेवी थी| भक्ति यादव के नाम 64 वर्ष में 1 लाख से ज्यादा महिलाओं की डिलीवरी कराने का रिकॉर्ड भी है| भक्ति यादव इंदौर के महात्मा गाँधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज की पहली महिला डॉक्टर थी| इन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो चुका है|
6. क्रिस्टल इजरायइल कौन थे?
क्रिस्टल इजराइल दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरुष थे| यह द्वितिय विश्व युद्ध में बच गये थे, जबकि इनका पूरा परिवार मारा गया था| प्रथम विश्वयुद्ध के समय क्रिस्टल की उम्र 12 वर्ष थी| यह पोलैंड में एक शराब तस्कर के लिए कार्य करते थे| एक महीने बाद इनका 114वां जन्मदिवस था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
7. हाल ही में ‘फेटे दे पुडुचेरी’ उत्सव कहां पर मनाया जा रहा है?
‘फेटे दे पुडुचेरी’ उत्सव पुडुचेरी में मनाया जा रहा है| यह उत्सव प्रतिवर्ष सांस्कृतिक केंद्र के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के बहुआयामी सांस्कृतिक सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से मनाया जा रहा है| यह उत्सव पुडुचेरी का मुक्ति दिवस और स्वतंत्रता दिवस की ख़ुशी मनाने के लिए 1985 में शुरू किया गया था|
8. हाल ही में ‘वर्ल्ड ब्रदरहुड ऑफ ह्यूज ऑमलेट्स’ इवेंट कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?
‘वर्ल्ड ब्रदरहुड ऑफ ह्यूज ऑमलेट्स’ इंवेंट बेल्जियम में आयोजित किया जा रहा है| यह ऑमलेट चार मीटर व्यास वाले पैन में बनाया गया है, जिसके लिए दस हजार अंडों का इस्तेमाल किया गया है। यह इवेंट प्रतिवर्ष 15 अगस्त को आयोजित किया जाता है। इसकी शुरुआत 1990 में की गई थी।
9. सामाजिक सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है?
सामाजिक सुरक्षा दिवस प्रतिवर्ष 14 अगस्त को मनाया जाता है| यह दिवस समाज को उचित संगठनों के माध्यम से अपने सदस्यों के साथ घटित होने वाली कुछ घटनाओं और जोखिमों से बचाव उद्देश्य से मनाया जाता है|

Exit mobile version