हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 27-28 अगस्त 2017 – GK in Hindi

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 27-28 अगस्त 2017

1. हाल ही में केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में प्रसून जोशी को नियुक्त किया गया है| प्रसून जोशी हिन्दी कवि, लेखक, पटकथा लेखक और भारतीय सिनेमा के गीतकार हैं। प्रसून जोशी को फ़िल्म ‘तारे ज़मीन पर’ के गाने ‘मां…’ के लिए ‘राष्ट्रीय पुरस्कार’ से सम्मानित किया जा चुका है| वर्तमान में प्रसून जोशी अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञापन कंपनी ‘मैकऐन इरिक्सन’ में कार्यकारी अध्यक्ष हैं|
2. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन के सद्भावना दूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
विश्व स्वास्थ्य संगठन के सद्भावना दूत के रूप में मिल्खा सिंह को नियुक्त किया गया है| मिल्खा सिंह को यह जिम्मेदारी दक्षिण पूर्वी एशिया क्षेत्र में फिटनेस संबंधी गतिविधियों को और मजबूत करने के लिए दी गई है| मिल्खा सिंह ने टोक्यो के ग्रीष्म ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इनको “उड़न सिख” का उपनाम दिया गया था। मिल्खा सिंह एथियाई खेलो में चार स्वर्ण और राष्ट्रमंडल खेलों में एक स्वर्ण पदक जीता था|
3. हाल ही में भारत के किस शहर में एक राजनयिक स्टेशन खोला जायेगा?
भारत के चेन्नई में एक राजनयिक स्टेशन खोला जायेगा| इसका उद्देश्य उन बांग्लादेशी नागरिकों को जरूरतों को पूरा करने के लिए होगा, जो चिकित्सा और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए भारत यात्रा करते है|
4. “द ब्लू व्हेल चैलेंज” क्या है?
“द ब्लू व्हेल चैलेंज” रूस में बना एक इन्टरनेट गेम है| इस गेम में यूजर को 50 दिन तक कुछ टास्क दिये जाते है| इसमें एक-एक टास्क पूरे करते रहने पर आखिरी में खुद को मारने के लिए उकसाया जाता है| इस गेम में खिलाडी को अपने हाथ पर एक कट लगाने के लिए कहा जाता है| इस गेम के अंत में हाथ पर जो आकृति उभरती है, वो व्हेल की होती है|
5. सिफ़ीसोटीबेट कौन थे?
सिफ़ीसोटीबेट दक्षिण अफ्रीका के बॉडी बिल्डर थे| सिफ़ीसोटीबेट 75 किलोग्राम श्रेणी में पूर्व आईएफबीबी (इंटरनेशनल फेडेरशन ऑफ़ बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस) जूनियर वर्ल्ड चैम्पियन थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. शेख मुजीब-उर-रहमान कौन थे?
शेख मुजीब-उर-रहमान बांग्लादेश के संस्थापक और पहले राष्ट्रपति थे| इनको 15 अगस्त 1975 को सेना के कुछ बागी अफसरों ने 15 अगस्त की सुबह राष्ट्रपति आवास में घुसकर शेख मुजीब को गोली मार दी थी। ये हमलावर अपने साथ टैंक भी लेकर गए थे। हमलावरों ने पहले मुजीब के तीन बेटों को मारा। फिर मुजीब और उनकी पत्नी की हत्या की। इस हमले में कुल 20 लोग मारे गए थे। हमले में मुजीब परिवार का कोई पुरुष सदस्य नहीं बचा था।इनकी दो बेटियां घटना के समय जर्मनी में थीं, इसलिए वह बच गईं थीं। इनमें एक शेख हसीना और दूसरी शेख रेहाना थीं। शेख हसीना पिता की हत्या के बाद हिंदुस्तान में रहने लगी थीं। इन्होनें यहीं से बांग्लादेश के नए शासकों के खिलाफ अभियान चलाया था। हाल ही में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत आई थीं। उनकी यात्रा से पहले दिल्ली की पार्क स्ट्रीट का नाम बदलकर शेख मुजीब मार्ग कर दिया गया था।
7. हाल ही में भारत का पहला विभाजन संग्रहालय कहां पर खोला गया है?
भारत का पहला विभाजन संग्रहालय अमृतसर में खोला गया है| इसकी दीवारें लाल पत्थरों से बनी है, दीवारों पर अख़बारों की कटिंग और पुरानी तस्वीरें लगी है| दीवार पर लगी इन तस्वीरों में आजादी की लड़ाई और जवानों के संघर्ष के इतिहास को दर्शाया गया है| इसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के नाम पर कैसे देश में बंटवारा हुआ था, इन सबको को संग्रहालय में रखा गया है| इसमें आशा नाम से एक गैलरी भी बनाई है| जो भी लोग म्यूजियम में आयेंगे वे देश के नाम पर एक शांति संदेश लिख पायेंगे| इस संग्रहालय की सह-संस्थापक मल्लिका आहलूवालिया खुद भी विभाजन की त्रासदी झेल चुके परिवार की सदस्य है|
8. हाल ही में इंडिया-आसियान युवा समिट भारत के किस शहर में आयोजित की जा रही है?
इंडिया-आसियान युवा समिट भारत के भोपाल में आयोजित की जा रही है| इस मुख्य उद्देश्य आतंकवाद, गरीबी और नशीली दवाओं के उन्मूलन के लिए प्रतिभागियों को काम करने के लिए एकजुट करना तथा महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करना है| इस वर्ष का इंडिया-आसियान युवा समिट का विषय “Shared Values, Common Destiny” रखा गया है|
9. जी-7 मंच की स्थापना कब की गई थी?
जी-7 मंच की स्थापना 1975 में फ़्रांस के द्वारा की गई थी| इसकी स्थापना विश्व सबसे धनी राष्ट्रों फ़्रांस, इटली, जर्मनी, ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका तथा इटली ने मिलकर की थी| हाल ही में जी-7 इंटीरियर मंत्रियों के शिखर सम्मेलन की मेजबानी इटली को सौपीं गई है|
10. इंडोनेशिया में स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है?
इंडोनेशिया में स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष 17 अगस्त को मनाया जाता है| इंडोनेशिया में इस दिन पंजत पिनांग प्रतियोगिता आयोजित की जाती है| इस प्रतियोगिता में खंभों पर ग्रीस लगा दी जाती है और उनके ऊपर साइकिलें और बाल्टियां बांध दी जाती हैं। प्रतिभागी के लिए चुनौती यह रहती है कि किस तरह फिसलन भरे खंभों पर चढ़कर वे साइकिलें जीत सकें। इंडोनेशिया को 17 अगस्त 1945 को नीदरलैंड्स से आजादी मिली थी।

Exit mobile version