हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 5 अक्टूबर, 2018 – GK in Hindi

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 5 अक्टूबर, 2018

1. हाल ही में किस केन्द्रीय मंत्रालय ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पुरस्कार जीता?
उत्तर – रेलवे मंत्रलय
केन्द्रीय रेल मंत्रालय को “स्वच्छता पखवाडा” की “स्वच्छता ही सेवा” श्रेणी में योगदान के लिए पुँस्कार दिया गया। इसका पहल का आयोजन केन्द्रीय पेयजल व स्वच्छता मंत्रालय ने सरकारी कार्यालयों तथा स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए किया था। रेलवे मंत्रालय को यह पुरस्कार स्वच्छ भारत अभियान की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर दिया गया था। “स्वच्छता ही सेवा” अभियान 2017 में लांच किया गया था। इसका उद्देश्य शौचालय निर्माण तथा सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता के लिए लोगों को समय देने के लिए प्रेरित करना था।
2. एशियाई विकास बैंक ने पश्चिम बंगाल के किन जिलों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 240 मिलियन डॉलर का समझौता किया?
उत्तर – नार्थ 24 परगना, बंकुरा तथा पूरब मेदिनीपुर
एशियाई विकास बैंक (ADB) ने पश्चिम बंगाल में स्वच्छ व सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 240 मिलियन डॉलर के ऋण को मंज़ूरी प्रदान की। इस ऋण का उपयोग पश्चिम बंगाल में लगभग 30 लाख लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए किया जायेगा। पश्चिम बंगाल के कई जिलों में जल आर्सेनिक, फ्लोराइड और लवणता के कारण पीने योग्य नहीं है।
इस प्रोजेक्ट के द्वारा नार्थ 24 परगना, बंकुरा, पूरब मेदिनीपुर में लगभग 3,90,000 घरों को स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाया जायेगा। इस प्रोजेक्ट के द्वारा आर्सेनिक और फ्लोराइड से होने वाली बीमारियों में भी कमी आएगी।
3. हाल ही स्वच्छ कैंपस रैंकिंग 2018 में किस सरकारी विश्वविद्यालय को पहला स्थान मिला?
उत्तर – महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने हाल ही में विभिन्न श्रेणियों में “स्वच्छ कैंपस रैंकिंग 2018” की घोषणा की। इस रैंकिंग में हरियाणा का महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय सबसे स्वच्छ सरकारी विश्वविद्यालय घोषित किया गया। इस सूची में पंजाब के अमृतसर का गुरु नानक देव विश्वविद्यालय दूसरे स्थान पर रहा। इस सूची में दिल्ली इंस्टिट्यूट ऑफ़ लीवर एंड बिलियरी साइंसेज को तीसरा स्थान मिला। जबकि तमिलनाडु का अलगप्पा विश्वविद्यालय चौथे तथा आंध्र प्रदेश का आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय पांचवें स्थान पर रहा। यह रैंकिंग “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत किये गये सर्वेक्षण के आधार पर प्रदान की गयी है। इस सर्वेक्षण में शौचालय स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, हॉस्टल के रसोई घर की स्वच्छता, कैंपस की हरियाली, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम इत्यादि कई पैरामीटर्स पर रैंकिंग दी गयी।
4. सिडबी ने राष्ट्रीय स्तर पर उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए कौन सा अभियान लांच किया?
उत्तर – उद्यम अभिलाषा
सिडबी (भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक) ने 2 अक्टूबर, 2018 को गाँधी जयंती के अवसर पर “उद्यम अभिलाषा” नामक अभियान शुरू किया, राष्ट्रीय स्तर का उद्यमी जागरूकता अभियान है। इस अभियान को नीति आयोग द्वारा चिन्हित 115 एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्स में चलाया जायेगा। इस अभियान के द्वारा देश भर में लगभग 15,000 युवाओं तक इस अभियान को पहुँचाया जायेगा। यह अभियान 3 अक्टूबर से 8 अक्टूबर, 2018 तक देश भर में चलेगा। इस अभियान में 800 प्रशिक्षकों के कैडर का गठन किया जायेगा, यह कैडर महत्वकांक्षी युवाओं को उद्यमशीलता के लिए प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
5. किस महिला वैज्ञानिक ने रसायन शास्त्र में नोबेल पुरस्कार 2018 जीता?
उत्तर – फ्रांसेस अर्नाल्ड
फ्रांसेस अर्नाल्ड (अमेरिका), जॉर्ज पी. स्मिथ (अमेरिका) तथा ग्रेगोरी पी. विंटर (ब्रिटेन) ने रसायनशास्त्र में नोबेल पुरस्कार 2018 जीता। इसकी घोषणा रॉयल स्वीडिश अकैडमी ऑफ़ साइंसेज ने की। इन तीनो वैज्ञानिकों को 9 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (7,70,000 ब्रिटिश पौंड) इनामस्वरूप प्रदान किये जायेंगे।
कुल इनामी राशि का आधा हिस्सा फ्रांसेस अर्नाल्ड को प्रदान किया जायेगा, शेष आधा हिस्सा जॉर्ज स्मिथ तथा ग्रेगोरी स्मिथ को प्रदान किया जायेगा। फ्रांसेस अर्नाल्ड को एंजाइम के क्रमिक विकास पर कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है। उनके कार्य से उच्च उर्जा युक्त एंजाइम का विकास संभव हो सका है।
जॉर्ज स्मिथ तथा ग्रेगोरी स्मिथ ने पेप्टाइड तथा एंटी-बॉडीज के फेज डिस्प्ले के लिए रसायनशास्त्र में नोबेल पुरस्कार 2018 जीता। फेज एक किस्म का वायरस है जो बैक्टीरिया को संक्रमित कर सकता है।
6. विश्व आवास दिवस 2018 की थीम क्या है?
उत्तर – नगरपालिका ठोस कचरा प्रबंधन
अक्टूबर के पहले सोमवार को विश्व भर में विश्व आवास दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व आवास दिवस 1 अक्टूबर, 2018 को मनाया गया, इसकी थीम “नगरपालिका ठोस कचरा प्रबंधन” है। इस दिवस का उद्देश्य नगरों की स्थिति तथा आश्रय के आधारभूत मानवाधिकार को प्रतिबिंबित करना है। इसका उद्देश्य भावी पीढ़ियों के निवास के लिए विश्व को सामूहिक जिम्मदारी का स्मरण करवाना है।
इस वर्ष की थीम में सभी को प्रभावित करने वाले ठोस कचरा प्रबंधन के मुद्दे हो हाईलाइट किया गया है। इस थीम के द्वारा लोगों को गन्दगी फैलाने से रोकने तथा रीसाइक्लिंग व रीयूज़ को बढ़ावा देना है। ठोस कचरा प्रबंधन के लिए लैंडफिल स्थानों की पर्याप्त उपलब्धता आवश्यक है।
7. हाल ही में इराक का नया राष्ट्रपति किसे चुना गया?
उत्तर – बरहम सालिह
बरहम सालिह को ईराक का नया राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है, वे पेट्रियोटिक यूनियन ऑफ़ कुर्दिस्तान से सम्बंधित हैं। उन्हें 273 में से 220 मत मिले। राष्ट्रपति पद के लिए 20 उम्मीदवार खड़े थे। इसमें एक उम्मीदवार कुर्दिस्तान डेमोक्रेटिक पार्टी की भी था। कुर्दिश राजनीती में पेट्रियोटिक यूनियन ऑफ़ कुर्दिस्तान और कुर्दिस्तान डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रभुत्व रहा है।
बरहम सालिह का जन्म 12 सितम्बर, 1960 को इराक के सुलायमन्यियाह में हुआ था। वे 1976 में पेट्रियोटिक यूनियन ऑफ़ कुर्दिस्तान से जुड़े थे। इससे पहले वे कुर्दिस्तान क्षेत्रीय सरकार के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे ईराक की संघीय सरकार में उप-प्रधानमंत्री के रूप में भी कार्य चुके हैं।
8. अंतर्राष्ट्रीय सोलर गठबंधन की पहली सभा का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय सोलर गठबंधन की पहली सभा का उद्घाटन किया। इसी दौरान द्वितीय इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन (IORA) नवीकरणीय उर्जा मंत्री स्तरीय बैठक, द्वितीय ग्लोबल री-इन्वेस्ट सम्मलेन का उध्गाटन भी किया गया। इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव अंतोनियो गुटेरेस भी मौजूद थे।
अंतर्राष्ट्रीय सोलर गठबंधन की शुरुआत भारत और फ्रांस ने मिलकर नवम्बर 2015 में COP 21 संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के दौरान की थी। इसका फ्रेमवर्क समझौता दिसम्बर, 2017 में लागू हुआ था। इसका स्थापना दिवस 11 मार्च, 2018 को मनाया गया था। इसका मुख्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में राष्ट्रीय सौर उर्जा संस्थान (NISE) में स्थित है। यह ऐसी पहली अंतर्राष्ट्रीय अंतरसरकारी संधि है जिसका मुख्यालय भारत में स्थित है।
9. हाल ही में 31वां आल इंडिया रेलवेज चेस टूर्नामेंट 2018 किस शहर में शुरु हुआ?
उत्तर – तिरुचिरापल्ली
31वें आल इंडिया रेलवेज चेस टूर्नामेंट का आरम्भ 3 अक्टूबर को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में हुआ। इस 4 दिवसीय का उद्घाटन दक्षिण रेलवे के जनरल मेनेजर एस.एम्. कुलश्रेष्ठ ने किया। इस टूर्नामेंट का आयोजन स्विस लीग फॉर्मेट में किया जा रहा है, इसे टीम तथा व्यक्तिगत दोनों स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में 5 ग्रैंडमास्टर तथा 18 इंटरनेशनल मास्टर सहित कुल 87 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस टूर्नामेंट में जितने वाले खिलाड़ी नवम्बर, 2018 में होने वाले नेशनल चेस चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व करेंगे।
10. हाल ही में विश्व के सबसे बड़े गुम्बंद का उद्घाटन किस देश में किया गया?
उत्तर – भारत
विश्व के सबसे बड़े गुम्बंद का उद्घाटन पुणे के लोनी कालभोर में महाराष्ट्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के कैंपस में किया गया है। इसका उद्घाटन उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने महात्मा गाँधी की जन्म वर्षगाँठ के उपलक्ष्य पर किया।
इस गुम्बंद को महाराष्ट्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी वर्ल्ड पीस लाइब्रेरी तथा वर्ल्ड पीस प्रेयर हॉल के ऊपर बनाया गया है, इसका नाम 13 शताब्दी के कवि-संत तथा दार्शनिक संत ज्ञानेश्वर पर रखा गया, वे महाराष्ट्र के भक्ति आन्दोलन के प्रमुख स्तम्भ थे। इस गुम्बंद का व्यास 160 फीट है, इससे पहले सबसे बड़े गुम्बंद वैटिकन डोम का व्यास 139.6 फीट है। यह गुम्बंद 263 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, इसके केंद्र में एक घंटी है। इसमें 30,000 वर्ग फीट का प्रार्थना सभागार है, इस सभागार में 63 फीट लम्बे 24 स्तम्भ हैं। इस स्तम्भ के चारों ओर विश्व इतिहास के 54 प्रसिद्ध व्यक्तियों की कांस्य मूर्तियाँ हैं।

Exit mobile version