GK In Hindi (हिन्दी सामान्य ज्ञान) प्रश्नोत्तरी -510 – GK in Hindi

GK In Hindi (हिन्दी सामान्य ज्ञान) प्रश्नोत्तरी -510

1. जोंक, इब, ओंग और तेल नदियाँ किस नदी की सहायक नदियाँ हैं?

[A] गोदावरी
[B] कृष्णा
[C] महानदी
[D] नर्मदा

Show Answer

Correct Answer: C [महानदी ]
Notes:
महानदी छत्तीसगढ़ के सिहावा से निकलती है, शिवनाथ, मंद, इब, ओंग, जोंक और तेलेन इसकी सहायक नदियाँ हैं। महानदी की कुल लम्बाई 858 किलोमीटर है।
2. 1576 का वर्ष किस युद्ध के लिए प्रसिद्ध है?

[A] हल्दीघाटी का युद्ध
[B] तराइन का युद्ध
[C] पानीपत का द्वितीय युद्ध
[D] इनमें से कोई नहीं

Show Answer

Correct Answer: A [हल्दीघाटी का युद्ध ]
Notes:
हल्दीघाटी का युद्ध 21 जून 1576 को राणा प्रताप और अकबर के सेनापति मानसिंह के बीच हुआ|
3. फिरदौस मंजिल किस मुगल राजा को कहा जाता था?

[A] मुहम्मद शाह रंगीला
[B] शाहआलम द्वितीय
[C] अकबर द्वितीय
[D] बहादुरशाह प्रथम

Show Answer

Correct Answer: B [शाहआलम द्वितीय]
Notes:
शाहआलम द्वितीय एक मुगल सम्राट था जिसे अंग्रेजों के हाथों बक्सर के युद्ध में हार मिली
4. पृथ्वी की किस परत का घनत्व सबसे अधिक होता है?

[A] कोर
[B] भूपर्पटी
[C] मेंटल
[D] मैग्मा

Show Answer

Correct Answer: A [कोर ]
Notes:
पृथ्वी के सबसे आंतरिक भाग को कोर कहा जाता है, इसका घनत्व सर्वाधिक होता है। इसका घनत्व लगभग 13 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर है। जबकि मेंटल का घनत्व 3.3 से 5.7 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर और भूपर्पटी का घनत्व 2.70 से 2.95 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर हैग्राम प्रति घन सेंटीमीटर
5. निम्नलिखित में से किस स्थान पर किसी व्यक्ति का वज़न सर्वाधिक होगा?

[A] ध्रुवों पर
[B] मकर रेखा पर
[C] कर्क रेखा पर
[D] भू-मध्य रेखा पर

Show Answer

Correct Answer: A [ध्रुवों पर ]
Notes:
ध्रुवों पर पृथ्वी उभरी हुई है, इस कारण यह क्षेत्र पृथ्वी के केंद्र से अपेक्षाकृत निकट हैं। इसलिए गुरुत्वाकर्षण बल भी ध्रुवों पर अधिक होता है, जिसक कारण किसी व्यक्ति का वज़न ध्रुवों पर अधिक होगा।
6. शेयरधारकों की इक्विटी और पूंजी के कुछ अन्य परिभाषित वर्गों के रूप में आयोजित बैंक की कुल परिसंपत्तियों का अनुपात क्या कहा जाता है?

[A] वैधानिक तरलता अनुपात
[B] पूंजी पर्याप्तता अनुपात
[C] पूंजी गियरिंग अनुपात
[D] इनमें से कोई नहीं

Show Answer

Correct Answer: B [पूंजी पर्याप्तता अनुपात]
7. निम्नलिखित में कौन सा कर खरीददारों के लिए वस्तु का दाम नहीं बढ़ाता है?

[A] बिक्री कर
[B] आय कर
[C] ऑक्टरोई
[D] उपरोक्त सभी

Show Answer

Correct Answer: B [आय कर]
Notes:
आय कर का वस्तु की कीमत पर प्रभाव नहीं पड़ता क्योंकि यह व्यक्ति की आय पर लगाया जाता है 
8. ग्रामीण क्रेडिट के प्रवाह के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा आखिरी बार आता है?

[A] प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां
[B] जिला केंद्रीय सहकारी बैंक
[C] क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
[D] NABARD

Show Answer

Correct Answer: A [प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां]
9. निम्नलिखित में क्या कबीर की रचना है?

[A] शतपदी
[B] दोहावली
[C] बीजक
[D] कवितावली

Show Answer

Correct Answer: C [बीजक]
Notes:
कबीर की रचना बीजक है जिसके तीन भाग हैं साखी, सबद, रमैनी।
10. प्रादेशिक पुनर्गठन अधिनियम के भाग III द्वारा किसका गठन किया गया?

[A] अंतरराज्यीय परिषद
[B] जोनल परिषद
[C] भाषा आयोग
[D] परिसीमन आयोग

Show Answer

Correct Answer: B [जोनल परिषद ]
Notes:
प्रादेशिक पुनर्गठन अधिनियम के भाग III द्वारा जोनल या क्षेत्रीय परिषद का गठन किया गया।
Exit mobile version