GK In Hindi (हिन्दी सामान्य ज्ञान) प्रश्नोत्तरी -635 – GK in Hindi

GK In Hindi (हिन्दी सामान्य ज्ञान) प्रश्नोत्तरी -635

1. 1988 में राजीव गाँधी द्वारा प्रस्तावित एक्शन प्लान किस से सम्बंधित था?

[A] पर्यावरण सुरक्षा
[B] नाभिकीय निशस्त्रीकरण
[C] सूचना प्रौद्योगिकी
[D] बहुपक्षीय व्यापार

Show Answer

Correct Answer: B [नाभिकीय निशस्त्रीकरण]
Notes:
राजीव गाँधी एक्शन प्लान 1988 में तत्कालीन प्रधानमन्त्री राजीव गाँधी द्वारा प्रस्तावित किया गया था, इस एक्शन प्लान का उद्देश्य विश्व को नाभिकीय शस्त्रों से मुक्त करना था। 
2. विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य है?

[A] रामायण
[B] महाभारत
[C] वेद
[D] रामचरितमानस

Show Answer

Correct Answer: B [महाभारत]
Notes:
महाभारत दुनिया का सबसे बड़ा महाकाव्य है। इसकी रचना वेदव्यास ने की।
3. निम्नलिखित में से गंगा की कौन सी एकमात्र  सहायक नदी है जो पहाड़ी क्षेत्र की बजाय मैदानी क्षेत्र से उत्पन्न होती है?

[A] गंडक
[B] गोमती
[C] रामगंगा
[D] उपरोक्त में से कोई नहीं

Show Answer

Correct Answer: B [गोमती ]
Notes:
गोमती नदी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में गोमती ताल से निकलती है, इसकी कुल लम्बाई 900 किलोमीटर है। सैदपुर नामक स्थान पर यह नदी गंगा में मिल जाती है।
4. पीली क्रांति किससे संबंधित है?

[A] तिलहन उत्पादन से
[B] गेंहूँ उत्पादन से
[C] हल्दी उत्पादन से
[D] चना उत्पादन से

Show Answer

Correct Answer: A [तिलहन उत्पादन से]
Notes:
पीली क्रांति तिलहन के उत्पादन से संबंधित है।
5. NAFUS का पूरा नाम क्या है?

[A] National Fund for Unorganized Sector
[B] National Fund for Organized Sector
[C] National Fund for Urban Sector
[D] National Fund for Unemployed Sector

Show Answer

Correct Answer: A [National Fund for Unorganized Sector]
Notes:
NAFUS का पूरा नाम National Fund for Unorganized Sector है।
6. फालता विशेष आर्थिक क्षेत्र किस प्रदेश में है?

[A] राजस्थान
[B] मेघालय
[C] पश्चिम बंगाल
[D] आंध्र प्रदेश

Show Answer

Correct Answer: C [पश्चिम बंगाल]
Notes:
फालता विशेष आर्थिक क्षेत्र पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में है, जिसे 2003 में विशेष आर्थिक क्षेत्र घोषित किया गया।
7. फोर्ड फाउंडेशन की सहायता से निम्नलिखित कार्यक्रमों में से कौन सा कार्यक्रम शुरू किया गया था?

[A] सामुदायिक विकास कार्यक्रम
[B] गहन कृषि विकास कार्यक्रम (IADP)
[C] गहन कृषि क्षेत्र कार्यक्रम (IAAP)
[D] उच्च पैदावार विविधता कार्यक्रम (HYVP)

Show Answer

Correct Answer: B [गहन कृषि विकास कार्यक्रम (IADP)]
Notes:
गहन कृषि विकास कार्यक्रम (IADP) कृषि के क्षेत्र में भारत सरकार का पहला प्रमुख प्रयोग था। इसकी शुरुआत 1961 में फोर्ड फाउंडेशन की मदद से हुई।
8. निम्नलिखित में क्या भारतीय नागरिकों का मौलिक कर्तव्य में नहीं आता है?

[A] पर्यावरण की सुरक्षा करना
[B] सार्वजनिक संपत्ति को सुरक्षित रखना
[C] छुआछूत का अंत करना
[D] ये सभी मौलिक कर्तव्य में है।

Show Answer

Correct Answer: C [छुआछूत का अंत करना]
9. मताधिकार की आयु 21 से घटाकर 18 कब की गई?

[A] 1983
[B] 1985
[C] 1989
[D] 1990

Show Answer

Correct Answer: C [1989]
Notes:
61वें संविधान संशोधन के अनुसार भारत में वयस्क मताधिकार की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई।
10. निम्नलिखित में कौन राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का चेयरमैन हो सकता है?

[A] सुप्रीम कोर्ट का कार्यरत कोई भी न्यायाधीश
[B] सुप्रीम कोर्ट का रिटायर्ड कोई भी न्यायाधीश
[C] भारत का मुख्य न्यायाधीश
[D] भारत का सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश

Show Answer

Correct Answer: D [भारत का सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश]
Notes:
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की स्थापना 1993 में हुई। इसका चेयरमैन सुप्रीम कोर्ट का सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश हो सकता है।
Exit mobile version