आज़ादी का अमृत महोत्सव : संस्कृति मंत्रालय ने 3 प्रतियोगिताएं लांच की

संस्कृति मंत्रालय ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देशभक्ति गीत लेखन, लोरी लेखन और रंगोली बनाने के लिए तीन राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिताएं शुरू की हैं।
मुख्य बिंदु
- यह प्रतियोगिताएं तहसील स्तर, तालुका स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक होंगी।
- इन प्रतियोगिताओं की घोषणा 24 अक्टूबर, 2021 को मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी।
- राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर इस प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां सभी के लिए खोली गई थीं।
- यह प्रतियोगिता कुछ महीनों तक “#UnityInCreativity” के रूप में चलेगी और विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
आज़ादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav)
यह भारत सरकार की एक पहल है, जिसे प्रगतिशील भारत के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए शुरू किया गया है। यह भारत के गौरवशाली इतिहास, लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों का भी जश्न मना रहा है। यह उत्सव भारत के लोगों को समर्पित है, जो भारत को उसकी यात्रा में यहां तक लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारत के लोग भारत की सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक पहचान का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। यह महोत्सव प्रगतिशील भारत के 75 साल पूरे होने का जश्न भी मनाता है।