स्टार लिंक प्रोजेक्ट किस अन्तरिक्ष एजेंसी से सम्बंधित है?

उत्तर –  स्पेस एक्स

हाल ही में अमेरिका की निजी अन्तरिक्ष एजेंसी स्पेस एक्स ने राकेट के द्वारा 60 उपग्रहों को अन्तरिक्ष में स्थापित किया गया, यह उपग्रह स्पेस एक्स की “स्टार लिंक” परियोजना का हिस्सा हैं। इन उपग्रहों को अमेरिका के फ्लोरिडा के केप कैनवेरल से फाल्कन 9 राकेट की सहायता से लांच किया गया। इस राकेट ने उपग्रहों को 550 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया। इन संचार उपग्रहों की सहायता से अन्तरिक्ष से इन्टरनेट की सुविधा प्रदान की जायेगी। प्रत्येक उपग्रह का भार लगभग 500 पौंड (227 किलोग्राम) है। इनका निर्माण अमेरिका के सीएटल के रेडमोंड में किया गया था।

जब स्टार लिंक समूह में 800 से अधिक उपग्रह एक्टिवेट हो जायेगा, तब यह ऑपरेशनल हो जायेगा। स्टार लिंक प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्पेस-एक्स ने अन्तरिक्ष में 12,000 संचार उपग्रह स्थापित करने की योजना बनाई है। इसके द्वारा विश्व भर में हाई-स्पीड इन्टरनेट की सुविधा प्रदान की जायेगी।

स्पेस एक्स

स्पेस एक्स एक निजी अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेंसी है। इसकी स्थापना एलोन मस्क द्वारा 6 मई, 2002 को की गयी थी। एलोन मस्क स्पेस एक्स के वर्तमान सीईओ हैं। इस अन्तरिक्ष एजेंसी की स्थापना का प्रमुख उद्देश्य अन्तरिक्ष परिवहन की लागत कम करना तथा मंगल गृह पर मानव बस्ती की स्थापना करना है। स्पेस एक्स ने फाल्कन रॉकेट्स की श्रृंखला तैयार की है। अंतिरक्ष परिवहन की लागत को कम करने के लिए स्पेस एक्स ने री-यूजेबल रॉकेट्स (पुनः इस्तेमाल किये जा सकने वाले राकेट) निर्मित किये हैं। इन रॉकेट्स के अधिकत्तर हिस्सों को अन्य लांच में भी इस्तेमाल किया जाता है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *