भारत की पहली महिला सैन्य राजनयिक कौन हैं?

उत्तर – अंजली सिंह विंग कमांडर अंजली सिंह भारत की पहली महिला सैन्य राजनयिक बन गयी हैं जिन्हें विदेश में भारतीय मिशन में तैनात किया गया है। उन्हें रूस में भारतीय दूतावास में डिप्टी एयर अताशे नियुक्त किया गया है। अंजली सिंह एक एयरोनॉटिकल इंजीनियर हैं, उन्होंने अपने 17 वर्षीय सैन्य करियर में फाइटर स्क्वाड्रन्स के

हाल ही में साथर का निधन हुआ, वे किस क्षेत्रीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता थे?

उत्तर –  मलयालम साथर मलयालम फिल्मों के जाने-माने अभिनेता थे, उनका निधन 17 सितम्बर, 2019 को अलुवा में हुआ। उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में कार्य किया, इसमें कई तमिल व तेलुगु फ़िल्में भी शामिल हैं।

‘टर्ब्युलेंस एंड ट्राइंफ : द मोदी इयर्स’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर – राहुल अगरवाल तथा भारती एस. प्रधान ‘टर्ब्युलेंस एंड ट्राइंफ : द मोदी इयर्स’ पुस्तक को राहुल अगरवाल तथा भारती एस. प्रधान  द्वारा लिखा गया है। इस पुस्तक में प्रधानमंत्री मोदी की बाल्यकाल से प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा का वर्णन किया गया है।

हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा कोडियाक्कराई वन्यजीव अभ्यारण्य किस राज्य में स्थित है?

उत्तर – तमिलनाडु हाल ही में तमिलनाडु के कोडियाक्कराई वन्यजीव अभ्यारण्य में हिरण की जनसँख्या के पुनर्वास के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। कोडियाक्कराई वन्यजीव अभ्यारण्य तमिलनाडु के वेदारन्यम जिले में स्थित है।

38वें शारजाह अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले की थीम क्या है?

उत्तर – किताबें खोलों, दिमाग खोलो 38वें शारजाह अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन 30 से अक्टूबर से 9 नवम्बर, 2019 के दौरान की जायेगी, इसकी थीम ‘किताबे खोलो, दिमाग खोलो’ है। इस पुस्तक मेले में विश्व भर के लेखक, प्रकाशक तथा बुद्धिजीवी अपने अनुभव साझा करेंगे। 2019 के लिए यूनेस्को ने शारजाह को ‘विश्व पुस्तक राजधानी’