‘Savarkar: Echoes from a forgotten past, 1883-1924’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर – विक्रम संपत हाल ही में ‘Savarkar: Echoes from a forgotten past, 1883-1924’ पुस्तक का विमोचन किया गया। इस पुस्तक को इतिहासकार विक्रम संपत ने लिखा है। यह पुस्तक स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के जीवन पर आधारित है। विनायक दामोदर सावरकर (1883-1966) • विनायक दामोदर सावरकर को वीर सावरकर के नाम से जाना जाता

भारत के दूसरे नदी मल्टी-मोडल कार्गो टर्मिनल का निर्माण किस नदी पर किया गया है?

उत्तर – गंगा भारत के दूसरे नदी मल्टी-मोडल कार्गो टर्मिनल का निर्माण गंगा नदी पर किया गया है। प्रधानमन्त्री मोदी ने रांची से गंगा नदी पर साहिबगंज में मल्टी-मोडल कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन ऑनलाइन किया। इसका निर्माण 290 करोड़ रुपये की लागत से 2 वर्ष में पूरा हुआ है।

हाल ही में राजसेकर का निधन हुआ, वे किस क्षेत्रीय सिनेमा के अभिनेता-निर्देशक थे?

उत्तर – तमिल राजसेकर एक तमिल अभिनेता, सिनेमेटोग्राफर तथा निर्देशक थे, उनका निधन चेन्नई में 61 वर्ष की आयु में हुआ। उन्होंने कई टीवी धारावाहिकों में कार्य किया, इसमें ‘सरवनन मीनाची’ प्रमुख है।

प्रधानमंत्री का प्रधान सलाहकार किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – पी.के. सिन्हा कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने पी.के. सिन्हा को प्रधानमंत्री का प्रधान सलाहकार नियुक्त किये जाने के लिए मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल 11 सितम्बर, 2019 से शुरू हो गया है। वे वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) के रूप में कार्यरत्त हैं। पी.के. सिन्हा पी.के. सिन्हा

किस भारतीय राजनयिक को संयुक्त अरब अमीरात द्वारा ‘फर्स्ट क्लास आर्डर ऑफ़ ज़ायेद II अवार्ड’ से सम्मानित किया गया?

उत्तर – नवदीप सिंह सूरी संयुक्त अरब अमीरात में भारत के एम्बेसडर नवदीप सिंह पुरी को संयुक्त अरब अमीरात द्वारा ‘फर्स्ट क्लास आर्डर ऑफ़ ज़ायेद II अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मज़बूत बनाने के लिए दिया गया है।