‘नो मनी फॉर टेरर’ सम्मेलन 2019 का आयोजन किस शहर में किया गया?

मेलबोर्न मेलबोर्न में ‘नो मनी फॉर टेरर’ सम्मेलन 2019  का आयोजन 7 नवम्बर को किया गया। अगले वर्ष इस सम्मेलन का आयोजन भारत में किया जायेगा। इस सम्मेलन में आतंकी फंडिंग तथा रेडिक्लाईजेशन पर चर्चा की जाती है।

न्याय प्रदान करने के मामले में किस राज्य को पहला स्थान प्राप्त हुआ है?

महाराष्ट्र टाटा ट्रस्ट्स ने सेंटर फॉर सोशल जस्टिस के साथ मिलकर इंडिया जस्टिस रिपोर्ट 2019 जारी की, इस रिपोर्ट में न्याय प्रदान के मामले में महाराष्ट्र को पहला स्थान प्रदान किया गया है। इस सूची में महाराष्ट्र के बाद केरल, तमिलनाडु, पंजाब और हरियाणा का स्थान है।

जेनेटिक टेस्टिंग के लिए किस अमेरिकी विश्वविद्यालय ने एम्स के साथ साझेदारी की है?

मिशिगन विश्वविद्यालय अमेरिका के मिशिगन विश्वविद्यालय ने जेनेटिक टेस्टिंग के लिए दिल्ली में एम्स तथा मणिपाल में कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज के साथ साझेदारी की है।  इस जेनेटिक शोध के लिए नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ द्वारा 2.3 मिलियन डॉलर की ग्रांट प्रदान की जा रही है।

गूगल इंडिया का कंट्री मेनेजर हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?

संजय गुप्ता स्टार तथा डिज्नी इंडिया के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर संजय गुप्ता को गूगल इंडिया का नया कंट्री मेनेजर, सेल्स व ऑपरेशन वाईस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। वे 2020 में पदभार संभालेंगे। वे मुंबई में अपना कार्य करेंगे। उन्होंने स्टार तथा डिज्नी को भारत में शिखर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्होंने