2019 इंटरनेशनल शार्क मीट का आयोजन किस भारतीय शहर में किया जायेगा?

उत्तर – कोच्ची केरल में चार दिवसीय इंटरनेशनल शार्क मीट 2019 का आयोजन किया जायेगा, इसका आरम्भ 24 जुलाई से होगा। यह शोधकर्ताओं के लिए एक प्लेटफार्म उपलब्ध करवाएगा। इस इवेंट में यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, मेक्सिको, ब्राज़ील, अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, मलेशिया, पेरू, इटली, श्रीलंका, नाइजीरिया, सोमालिया, म्यांमार तथा नामीबिया से विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस संघ (CTTF) का चेयरमैन किसे चुना गया है?

उत्तर – विवेक कोहली विवेक कोहली को राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस संघ (CTTF) का चेयरमैन चुना गया है। उन्होंने इंग्लैंड के एलन रैनसम को चुनाव में हराया। भारतीय टेबल टेनिस संघ (TIFI) के महासचिव को सर्वसम्मति से CTTF का महसचिव नियुक्त किया गया है।

म्यूजिक अकैडमी के संगीत कलानिधि पुरस्कार के लिए किसे चुना गया है?

उत्तर –  एस. सौम्या 11वें DefExpo कर्नाटक संगीत शैली की प्रसिद्ध गायिका एस. सौम्या को संगीत कलानिधि पुरस्कार 2019 के लिए चुना गया है, यह पुरस्कार उन्हें कर्नाटक संगीत में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए दिया जा रहा है। यह पुरस्कार उन्हें 1 जनवरी, 2020 को प्रदान किया जायेगा। अन्य पुरस्कार संगीत कला आचार्य पुरस्कार

एशियाई मुक्केबाजी संघ के प्रतियोगिता आयोग का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – किशन नरसी भारत के किशन नरसी को एशियाई मुक्केबाजी संघ के प्रतियोगिता आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। किशन नरसी पूर्व आल-इंडिया यूनिवर्सिटी के चैंपियन मुक्केबाज़ हैं। वे एक अंतर्राष्ट्रीय रेफ़री तथा अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (AIBA) की कार्यकारी समिति के उपाध्यक्ष हैं। वे अधिकारी के रूप में तीन बार ओलिंपिक में कार्य

“इंडो-पाक रिलेशंस: बियॉन्ड पुलवामा एंड बालाकोट” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर – डॉ. यू.वी. सिंह “इंडो-पाक रिलेशंस : बियॉन्ड पुलवामा एंड बालाकोट” नामक पुस्तक के लेखक डॉ. यू.वी. सिंह हैं। इस पुस्तक में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारणों पर प्रकाश डाला गया है।