प्रेसिडेंट्स कप बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक किसने जीता?

उत्तर – शिव थापा चार बार के एशियाई मेडलिस्ट शिव थापा प्रेसिडेंट्स कप बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गये हैं, फाइनल में उन्होंने कजाखस्तान के अस्ताना में वॉक ओवर मिला। यह नये 63 किलोग्राम ओलिंपिक भारवर्ग में उनका पहला पदक है। फाइनल में शिव थापा का मुकाबला कजाखस्तान के जाकिर

हाल ही में अरुण कुमार रॉय का निधन हुआ, वे किस राज्य के नेता थे?

उत्तर – झारखण्ड अरुण कुमार रॉय वाम दल के नेता तथा CITU झारखण्ड के प्रमुख संरक्षक थे, उनका निधन 21 जुलाई, 2019 को धनबाद में हुआ। वे पूर्व लोकसभा सांसद तथा मार्क्सिस्ट कोआर्डिनेशन कमिटी के संस्थापक थे। अरुण कुमार रॉय धनबाद लोकसभा सीट से 1977, 1980 तथा 1989 में चुनाव जीते थे। इसके अलावा उन्होंने

केंद्र सरकार ने छोटे शहरों के लिए किस रेल प्रणाली का प्रस्ताव रखा है?

उत्तर – मेट्रोलाइट केंद्र सरकार ने छोटे शहरों के लिए लाइट अर्बन रेल ट्रांजिट सिस्टम – “मेट्रोलाइट” का प्रस्ताव रखा है, इसमें प्रत्येक ट्रेन में तीन कोच होंगे और रेल की गति 25 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। मेट्रो की तुलना में “मेट्रोलाइट” की लागत काफी कम आएगी। तीन कोच वाली इस रेल में 300 यात्री यात्रा

AIFF गोल्डन बेबी लीग्स हैंडबुक किस खेल से सम्बंधित है?

उत्तर – फुटबॉल हाल ही में केन्द्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने AIFF (अखिल भारतीय फुटबॉल संघ) गोल्डन बेबी लीग हैंडबुक 2019-20 जारी की, इस दौरान “AIFF बेबी लीग्स” का नाम बदलकर “AIFF गोल्डन बेबी लीग्स” रखा गया। इसका उद्देश्य 6 से 12 वर्ष के लड़कों व लड़कियों को फुटबॉल बढ़ावा देना है।

हैण्ड-इन-हैण्ड संयुक्त सैन्य अभ्यास 2019 का आयोजन किन दो देशों के बीच किया जायेगा?

उत्तर – भारत और चीन भारत और चीन के बीच “हैण्ड इन हैण्ड” नामक वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन मेघालय के शिलांग में उमरोई में दिसम्बर, 2019 में किया जायेगा। इससे पहले अगस्त, 2019 में योजना निर्मित करने के लिए सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। मुख्य बिंदु हैण्ड इन हैण्ड संयुक्त सैन्य अभ्यास 2019