किस देश के वैज्ञानिकों ने रामानुजन मशीन नामक कांसेप्ट विकसित किया है?

उत्तर – इजराइल Technion – इजराइल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने एक कांसेप्ट का विकास किया है, इस कांसेप्ट का नाम रामानुजन मशीन रखा गया है, रामानुजन प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ थे। हालाँकि “रामानुजन मशीन” कोई मशीन नहीं है बल्कि एक किस्म का अल्गोरिथम है। शोधकर्ताओं के अनुसार यह युवा गणितज्ञों को प्रेरित करेगी।

डूरंड कप 2019 का आयोजन किस राज्य में किया जायेगा?

उत्तर – पश्चिम बंगाल डूरंड कप 2019 का आयोजन पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में 2 से 23 अगस्त के दौरान किया जायेगा, यह डूरंड कप का 129वां संस्करण होगा। ऐसा पहली बार होगा जब इस प्रतियोगिता का आयोजन नई दिल्ली से बाहर किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के दौरान पश्चिम बंगाल के तीन स्थानों कलकत्ता, सिलीगुड़ी

भारतीय महिला टीम ने किस टीम को हराकर 21वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2019 में स्वर्ण पदक जीता?

उत्तर –  सिंगापुर भारत ने 21वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पुरुष तथा महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। भारतीय महिला टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में टेबल टेनिस में पहली बार स्वर्ण पदक जीता, महिला टीम ने सिंगापुर को 3-0 से पराजित किया। जबकि भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने इंग्लैंड को 3-2

पृथु गुप्ता किस खेल से जुड़े हुए हैं?

उत्तर – शतरंज 15वर्षीय पृथु गुप्ता 2500-मार्क पार करने वाले भारत के 64वें ग्रांडमास्टर बन गये हैं। उन्होंने पुर्तगाली लीग 2019 के पांचवें चरण में इम लेव यांकेलेविच को हराकर यह उपलब्धि हासिल की।

5वें इंटरनेशनल पुलिस एक्सपो 2019 का आयोजन किस शहर में किया गया?

उत्तर – नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय पुलिस एक्सपो 2019 का आयोजन नई दिल्ली में 19-20 जुलाई के दौरान किया गया। इस एक्सपो की थीम “शांति व सुरक्षा को मज़बूत करने की चुनौतियाँ” थी। इस एक्सपो में 25 देशों के विनिर्माताओं ने हिस्सा लिया। अंतर्राष्ट्रीय पुलिस एक्सपो 2019 यह अंतर्राष्ट्रीय पुलिस एक्सपो का पांचवां संस्करण था। इस