‘India and the Netherlands – Past, Present and Future’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

वेणु राजमोनी ‘India and the Netherlands – Past, Present and Future’ पुस्तक के लेखक नीदरलैंड्स में भारत के एम्बेसडर वेणु राजमोनी हैं। इस पुस्तक में भारत और नीदरलैंड्स के बीच संबंधों में हो रही प्रगति पर प्रकाश डाला गया है।

वैज्ञानिकों ने किस राज्य में गंगा और यमुना नदी को जोड़ने वाली प्राचीन नदी की खोज की है?

उत्तर प्रदेश वैज्ञानिकों ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक सूखी हुई प्राचीन नदी की खोज की है, जो संभवतः गंगा और यमुना नदी को जोड़ती है। यह प्राचीन नदी 4 किलोमीटर चौड़ी तथा 45 किलोमीटर लम्बी है।

स्वच्छ भारत दिवस 2019 का उद्घाटन किस शहर में किया गया?

अहमदाबाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद में स्वच्छ भारत दिवस का उद्घाटन किया, इस दौरान उन्होंने देश को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया। श्री मोदी ने गांधीजी की 150वीं जयंती के अवसर पर एक डाक टिकट तथा एक चांदी का सिक्का भी जारी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 2022 तक भारत को

बबिता ताड़े, जिन्होंने ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में एक करोड़ रुपये जीते हैं, उन्हें महाराष्ट्र के किस जिले के लिए एम्बेसडर चुना गया है?

अमरावती बबिता ताड़े ने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में एक करोड़ रुपये जीते हैं। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें अमरावती जिले का एम्बेसडर नियुक्त किया है। उन्हें मतदाता जागरूकता के लिए एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। बबिता ताड़े एक सरकारी स्कूल में मध्यान्ह भोजन पकाने का कार्य करती हैं।

प्लास्टिक कचरे से निर्मित देश के सबसे बड़े चरखे का उद्घाटन किस शहर में किया गया?

नॉएडा केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने नॉएडा में प्लास्टिक कचरे से निर्मित देश के सबसे बड़े चरखे का उद्घाटन किया। इसका निर्माण 1,250 किलोग्राम इस्तेमाल किये गये प्लास्टिक से किया गया है। चरखा महात्मा गाँधी के स्वदेशी के स्वप्न का प्रतीक है।