परामर्श योजना किस केन्द्रीय मंत्रालय से सम्बंधित है?

उत्तर –  मानव संसाधन विकास मंत्रालय केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने हाल ही में “परामर्श” योजना लांच की है, इस योजना का उद्देश्य National Accreditation and Assessment Council (NAAC) Accreditation Aspirant Institutions को मेंटरिंग प्रदान करना है, ताकि उच्च शिक्षा में गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। शुरुआत में 3.36 या इससे

किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश क्रिकेट संघ को BCCI के पूर्ण सदस्य का दर्जा दिया गया?

उत्तर – पुदुचेरी पुदुचेरी के क्रिकेट संघ को हाल ही में BCCI के पूर्व सदस्य का दर्जा दिया गया है, इसे अक्टूबर, 2018 में एसोसिएट सदस्य का दर्जा दिया गया था।

किस भारतीय क्रिकेटर को हाल ही में ICC हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया गया?

उत्तर – सचिन तेंदुलकर हाल ही में क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाजों में से एक सचिन तेंदुलकर को ICC क्रिकेट हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया गया। सचिन ICC हाल ऑफ़ फेम में शामिल किये जाने वाले छठवें भारतीय हैं। बिशन सिंह बेदी, सुनील गावस्कर, कपिल देव, अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ ICC हाल ऑफ़

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किस अफ्रीकी देश में इबोला प्रकोप को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है?

उत्तर – डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो विश्व स्वास्थ्य संगठन ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला प्रकोप को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला के कारण 1600 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इससे नार्थ किवू तथा इतुरी नामक दो प्रांत सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। यह इतिहास

अंतर्राष्ट्रीय न्याय के लिए विश्व दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 17 जुलाई प्रतिवर्ष 17 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय न्याय के लिए विश्व दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्याय को बढ़ावा देना तथा अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के कार्य का समर्थन करना है। इसका उद्देश्य उन सभी लोगों को एकत्रित करना है जो न्याय तथा  पीड़ित के अधिकारों का समर्थन करते हैं।