अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2019 की थीम क्या है?

शांति के लिए जलवायु क्रिया‘प्रतिवर्ष 21 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को पहली बार 1982 में मनाया गया था। इसका उद्देश्य वैश्विक शान्ति को बढ़ावा देना है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस की थीम “Climate Action for Peace” है।

थॉमस कुक के दिवालिया हो जाने के बाद किस देश ने शांतिकाल में अपना सबसे बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है?

यूनाइटेड किंगडमयूनाइटेड किंगडम ने शांतिकाल में अपना सबसे बड़ा देश-प्रत्यावर्तन ऑपरेशन शुरू किया है, इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन मैटरहॉर्न’ नाम दिया गया है। ब्रिटिश ट्रेवल फर्म थॉमस कुक के दिवालिया हो जाने के कारण 22,000 नौकरियां खतरे हैं, कंपनी के दिवालिया हो जाने के कारण विश्व भर में लगभग 6 लाख पर्यटक फंस गये हैं।

हाल ही में सुर्ख़ियों में रही ‘उम्मीद’ पहल किससे सम्बंधित है?

नवजात बच्चों में जेनेटिक रोगकेन्द्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी तथा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने हाल ही में ‘उम्मीद’ (UMMID – Unique Methods of Management and treatment of Inherited Disorders) नामक पहल लांच की है, इसका उद्देश्य नवजात बच्चों में होने वाले जेनेटिक रोगों की रोकथाम करना है। इस पहल के तहत जेनेटिक रोगों के बारे

ऊंटों के लिए विश्व का पहला अस्पताल किस शहर में स्थित है?

दुबईविश्व का पहला ऊंटों का अस्पताल दुबई में स्थित है, सेवा की मांग में वृद्धि होने के के बाद इस अस्पताल की क्षमता में 50% वृद्धि की जा रही है। यह अस्पताल ऊंटों के के लिए औषधि के अनुसन्धान व विकास का कार्य भी करता है।

मध्य प्रदेश का ब्रांड एम्बेसडर किसे नियुक्त किया गया है?

गोविंदा बॉलीवुड अभिनेता को मध्य प्रदेश का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है, इसका उद्देश्य मध्य प्रदेश की परम्पराओं तथा पर्यटन स्थलों का प्रचार करना है। मध्य प्रदेश सरकार राज्य को फिल्म निर्माण के लिए उपयुक्त स्थल के रूप में प्रस्तुत करने की योजना बना रही है।