असम के किस जिले में कैदियों के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया?

उत्तर –  बोंगाईगांव असम के बोंगाईगांव जिले में हाल ही में जेल के कैदियों के लिए तीन माह का कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कैदियों को सजा की अवधि के दौरान कौशल विकास के अवसर प्रदान करना है। इस कौशल विकास कार्यक्रम के कारण जेल से रिहाई के

प्रसिद्ध कतारागामा मंदिर किस देश में स्थित है?

उत्तर – श्रीलंका श्रीलंका के ऐतिहासिक कतारागामा मंदिर में वार्षिक उत्सव प्रारंभ हो गया है, इसमें विभिन्न मतों के श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। कतारागामा का वर्णन स्कन्द पुराण में भी किया गया है, यह स्थान भगवान् कार्तिक के प्राचीन मंदिर के लिए प्रसिद्ध हैं।

30वें वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 100 मीटर इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय स्प्रिंटर कौन हैं?

उत्तर – दुती चंद भारतीय धाविका दुती चंद ने 30वें वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 100 मीटर डैश इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा में स्विट्ज़रलैंड की देल पोंटे ने रजत तथा गेर्मानि की लिसा कवाई ने रजत पदक जीता। इसके साथ ही दुती चंद वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के ट्रैक व फील्ड इवेंट में स्वर्ण

केंद्र सरकार ने मानव शरीर की सम्पूर्ण समझ के लिए किस एटलस को लांच किया गया है?

उत्तर – मानव एटलस हाल ही में केंद्र सरकार ने “मानव’ नामक एटलस लांच किया है, इसे बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा लांच किये गये हैं। इसका उद्देश्य मानव शरीर के सभी उत्तकों के मॉलिक्यूलर नेटवर्क का एकीकृत डेटाबेस तैयार करना है। इस डेटाबेस से अनुसंधानकर्ताओं को रोग निदान में सहायता मिलेगी।

भारत का पहला गाय अभ्यारण्य मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर – अगर मालवा भारत का पहला गाय अभ्यारण्य – कामधेनु गौ अभ्यारण्य – मध्य प्रदेश के अगर मालवा जिले में स्थित है। यह अभ्यारण्य हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा है, दरअसल हाल ही में मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वित्तीय संकट के कारण इस गाय अभ्यारण्य का निजीकरण करने का निर्णय लिया